Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • India Women T20 Series Win: भारतीय विमेंस टीम ने रचा इतिहास, इंग्लैंड में पहली T20 सीरीज जीती!
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

India Women T20 Series Win: भारतीय विमेंस टीम ने रचा इतिहास, इंग्लैंड में पहली T20 सीरीज जीती!

Hema Gupta July 13, 2025

India Women T20 Series Win: इंग्लैंड ने भले ही पांचवां और आखिरी टी-20 मुकाबला 5 विकेट से जीत लिया हो, लेकिन सीरीज पर कब्जा भारतीय महिला टीम ने जमाया।

Read More: IND vs ENG Lords 3rd Test: केएल राहुल का शानदार शतक, भारत ने की इंग्लैंड की बराबरी!

आपको बता दें कि, भारत ने 3-2 से सीरीज जीतकर इंग्लैंड में नया इतिहास रच दिया। यह जीत महिला क्रिकेट इतिहास में इंग्लैंड के खिलाफ भारत की पहली T20 सीरीज जीत के रूप में दर्ज हुई है।

𝗪𝗜𝗡𝗡𝗘𝗥𝗦! 🥳

Congratulations to #TeamIndia on winning the #ENGvIND T20I series 3⃣-2⃣ 👏👏 pic.twitter.com/7gnbsn6F7H

— BCCI Women (@BCCIWomen) July 12, 2025

भारतीय टीम की बल्लेबाजी…

इंग्लैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी थी, वहीं भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 167 रन बनाए। दो शुरुआती विकेट जल्दी गिरने के बाद शेफाली वर्मा ने शानदार बल्लेबाजी की और 23 गेंदों में अर्धशतक पूरा करते हुए कुल 75 रन बनाए। यह शेफाली का करियर का 11वां टी-20 अर्धशतक रहा। उनके अलावा टीम से हरलीन देओल और दीप्ति शर्मा ने भी अहम रन जोड़े।

इंग्लैंड का तीसरा सबसे बड़ा टी-20 रन चेज…

जवाब में इंग्लैंड ने आखिरी गेंद पर लक्ष्य हासिल करते हुए 5 विकेट से मुकाबला जीत लिया। यह इंग्लिश महिला टीम का टी-20 में तीसरा सबसे बड़ा रन चेज रहा। ओपनर्स सोफिया डंकली (46) और डेनिएल व्याट (56) ने टीम को मजबूत शुरुआत दी, जबकि कप्तान टैमी ब्यूमोंट ने 30 रन का योगदान दिया।

A last-ball thriller in Edgbaston!

England win the final T20I by 5 wickets#TeamIndia win the series 3⃣-2⃣ 🙌

Scorecard ▶️ https://t.co/lSqFx9aVLP#ENGvIND pic.twitter.com/DymdFQtMTT

— BCCI Women (@BCCIWomen) July 12, 2025

आखिरी ओवर में इंग्लैंड को जीत के लिए 6 रन की जरूरत थी। 3 गेंदों में 2 विकेट गिरने और सिर्फ 1 रन बनने से दबाव में आई इंग्लैंड टीम को मिसफील्ड और रनआउट चूक का फायदा मिला। चौथी गेंद पर 3 रन बने, फिर पांचवीं पर सिंगल। अंतिम गेंद पर 1 रन की जरूरत थी, लेकिन रनआउट का मौका गंवा दिया गया और इंग्लैंड ने रोमांचक जीत दर्ज की।

चार्ली डीन बनीं प्लेयर ऑफ द मैच, श्री चारानी को सीरीज का स्टार अवॉर्ड

इंग्लैंड की चार्ली डीन को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने 4 ओवर में 23 रन देकर भारत के 3 अहम विकेट लिए। वहीं भारत की तेज गेंदबाज श्री चारानी को प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया। उन्होंने अपनी डेब्यू सीरीज में 10 विकेट झटककर सभी का ध्यान खींचा।

For scalping 🔟 wickets in 5 matches, left-arm spinner Sree Charani is named the Player of the Series 👏👏

Scorecard ▶️ https://t.co/lSqFx9aVLP#TeamIndia | #ENGvIND pic.twitter.com/pgryWXkYbp

— BCCI Women (@BCCIWomen) July 12, 2025

भारत की गेंदबाजी में दीप्ति और अरुंधति ने दिखाया कमाल..

टीम इंडिया की ओर से दीप्ति शर्मा और अरुंधति रेड्डी ने 2-2 विकेट लेकर इंग्लैंड को रोके रखा। हालांकि, आखिरी ओवर में थोड़ी सी चूक टीम को जीत से दूर ले गई। इसके बावजूद भारत ने सीरीज जीतकर अपने प्रदर्शन से सबका दिल जीत लिया।

📸📸 In frame: Radha Yadav’s splendid catch under pressure 🙌

Scorecard ▶️ https://t.co/lSqFx9aVLP#TeamIndia | #ENGvIND pic.twitter.com/dHdNlefOmu

— BCCI Women (@BCCIWomen) July 12, 2025

भारत ने रचा इतिहास – इंग्लैंड में पहली बार टी-20 सीरीज जीती

यह जीत भारतीय महिला क्रिकेट के लिए बेहद खास रही क्योंकि यह इंग्लैंड के खिलाफ विदेशी जमीन पर भारत की पहली टी-20 सीरीज जीत है। इससे पहले इंग्लैंड में भारत को कभी भी टी-20 सीरीज जीतने का मौका नहीं मिला था।

3⃣rd wicket for #TeamIndia 🙌

Deepti Sharma gets her 2nd as Smriti Mandhana takes a sharp catch 👌

Updates ▶️ https://t.co/lSqFx9anWh#ENGvIND pic.twitter.com/QfW7ZKtgqr

— BCCI Women (@BCCIWomen) July 12, 2025

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: Janjgir-Champa: तालाब में डूबे भाई-बहन समेत 4 बच्चों की मौत
Next: छत्तीसगढ़ में साय सरकार की छोटे व्यापारियों को बड़ी राहत

Related Stories

PV Sindhu Stuck In Dubai
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

PV Sindhu Stuck In Dubai: ईरान के हमले के दौरान दुबई में फंसी बैडमिंटन प्लेयर पीवी सिंधु!

Hema Gupta March 1, 2026
मोजतबा खामेनाई.
  • Top Story
  • देश-विदेश

खामेनेई की मौत के बाद मोजतबा के हाथ ईरान की कमान

Narendra Singh March 1, 2026
खामेनाई की मौत
  • Top Story
  • देश-विदेश

अमेरिका-इजराइल हमले में खामेनेई की मौत? ईरान सेना ने कहा खतरनाक हमला करेंगे

Narendra Singh March 1, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • PV Sindhu Stuck In Dubai: ईरान के हमले के दौरान दुबई में फंसी बैडमिंटन प्लेयर पीवी सिंधु!
  • खामेनेई की मौत के बाद मोजतबा के हाथ ईरान की कमान
  • अमेरिका-इजराइल हमले में खामेनेई की मौत? ईरान सेना ने कहा खतरनाक हमला करेंगे
  • राजस्थान-MP में 34°C की तपिश, हिमाचल-उत्तराखंड में बर्फबारी; पंजाब-चंडीगढ़ में यलो अलर्ट
  • दुबई में दहशत: बुर्ज खलीफा के पास ड्रोन हमला, एयरपोर्ट बंद; एयर इंडिया ने लंदन-टोरंटो समेत 5 बड़ी उड़ानें रद्द कीं
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.