केदारनाथ रोड पर 16 दिन से मलबे में दबे 3 शवों को निकाला गया
India Weather Update Hindi: उत्तराखंड के केदारनाथ में 16 दिनों से मलबे में दबे शवों को बाहर निकाला। 31 जुलाई को बादल फटने के बाद यहां करीब 15,000 लोग फंस गए थे। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी ने बताया कि तलाशी अभियान अब भी जारी है। मलबे में दबे कुछ और शव भी मिल सकते हैं।
उत्तर प्रदेश में भारी बारिश की वजह से 15 जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं। लखीमपुर खीरी में 250 गांव जलमग्न हो गए हैं। 2.50 लाख लोग इससे प्रभावित हैं। राजस्थान में भी बूंदी के हिंदौली में 9 इंच बारिश के बाद बाढ़ के हालात बन गए हैं. भीलवाड़ा और जोधपुर में स्कूल शुक्रवार को बंद कर दिए गए हैं।
मध्य प्रदेश के शिवपुरी में सिंध नदी के किनारे बह रहे हैं द्वीप पर फंसे 8 लोग मध्य प्रदेश के शिवपुरी में सिंध नदी तट पर बह रही है। नतीजतन, गुरुवार को नदी के किनारे द्वीप पर आठ लोग फंस गए थे। एसडीआरएफ की टीम ने शुक्रवार सभी आठ लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
Read More- MS Dhoni Biography in Hindi: जानिए कैप्टेन कूल के बचपन से लेकर अब तक के सफर के बारे में
India Weather Update Hindi: भूस्खलन के कारण 126 सड़कें बंद
हिमाचल प्रदेश में बाढ़ और भूस्खलन के कारण 126 सड़कें बंद हो गई हैं। इसमें दो राष्ट्रीय राजमार्ग भी शामिल हैं। 21 अगस्त तक भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार 17 अगस्त को राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, बिहार, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, झारखंड, ओडिशा, तमिलनाडु, केरल, लक्षद्वीप, कर्नाटक में बारिश की संभावना है।
Read More- MP Latest News: मध्य प्रदेश में दुकान के सामने दुकानदार का नाम लिखने की मांग
