Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • IND vs ENG 2nd Test: सिराज की तूफानी गेंदबाजी से इंग्लैंड ढेर, भारत ने बनाई 244 रन की बढ़त…
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

IND vs ENG 2nd Test: सिराज की तूफानी गेंदबाजी से इंग्लैंड ढेर, भारत ने बनाई 244 रन की बढ़त…

Hema Gupta July 5, 2025

IND vs ENG 2nd Test: बर्मिंघम टेस्ट के तीसरे दिन भी टीम इंडिया का पलड़ा भारी रहा। भारत ने पहली पारी में 587 रन बनाए थे, जिसके जवाब में इंग्लैंड की टीम 407 रन पर सिमट गई। इस तरह भारत को 180 रन की अहम बढ़त मिली। दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने दूसरी पारी में 1 विकेट खोकर 64 रन बना लिए और अब कुल बढ़त 244 रन की हो चुकी है।

Read More: Diogo Jota Death News: पुर्तगाली स्टार डिओगो जोटा और उनके भाई की एक्सीडेंट में मौत!

सिराज की घातक गेंदबाजी, इंग्लैंड ढेर…

इंग्लैंड ने तीसरे दिन की शुरुआत 77/3 के स्कोर से की, लेकिन जल्द ही मोहम्मद सिराज ने कहर बरपाते हुए जो रूट (22) और कप्तान बेन स्टोक्स (0) को एक ही ओवर में आउट कर दिया। स्टोक्स पहली गेंद पर आउट हुए, जो उनके करियर का पहला गोल्डन डक रहा।

इसके बाद इंग्लैंड की पारी 2 लोगों —जैमी स्मिथ (नाबाद 184) और हैरी ब्रूक (158) ने संभाली। दोनों ने छठे विकेट के लिए 303 रन की जबरदस्त साझेदारी की।

सिराज ने 6 विकेट झटके जबकि आकाशदीप ने 4 विकेट लिए।

A determined spell applauded by his teammates 🙌

Mohd. Siraj with a memorable bowling performance in Edgbaston 👏👏

Scorecard ▶️ https://t.co/Oxhg97g4BF#ENGvIND | @mdsirajofficial pic.twitter.com/329eBuD5YJ

— BCCI (@BCCI) July 4, 2025

ब्रूक-स्मिथ ने इंग्लैंड को दी राहत…

गिरते विकेटों के बीच स्मिथ और ब्रूक ने इंग्लैंड को संभाला। स्मिथ ने 80 गेंदों में शतक लगाकर चौथा सबसे तेज टेस्ट शतक बनाया। वहीं ब्रूक ने भी शानदार 158 रन बनाते हुए टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज महज 2832 गेंदों में 2500 रन पूरे किए।

स्मिथ का ऐतिहासिक प्रदर्शन…

जैमी स्मिथ ने 184 रन का स्कोर बनाकर इंग्लैंड की ओर से विकेटकीपर बल्लेबाजों में से टेस्ट में स्मिथ का सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बन गया है। उन्होंने 1997 में एलेक स्टीवर्ट के बनाए 173 रन के रिकॉर्ड को तोड़ा।

दूसरी पारी की शुरुआत…भारत 64/1

भारत ने दूसरी पारी में दिन के खेल खत्म होने तक 1 विकेट के नुकसान पर 64 रन बना लिए हैं। केएल राहुल 28 और करुण नायर 7 रन बनाकर क्रीज पर हैं। ओपनर यशस्वी जायसवाल 28 रन बनाकर जोश टंग की गेंद पर LBW (Leg Before Wicket) हो गए।

Stumps on Day 3 in Edgbaston! 🏟️

Runs in quick succession in the 2nd innings as #TeamIndia extend their lead to 244 runs 👌👌

KL Rahul (28*) and Karun Nair (7*) at the crease 🤝

Scorecard ▶️ https://t.co/Oxhg97g4BF#ENGvIND pic.twitter.com/GbuwEnGISs

— BCCI (@BCCI) July 4, 2025

साथ ही यशस्वी ने टेस्ट मैच में अपने 2000 रन पूरे किए।

2⃣0⃣0⃣0⃣ Test runs & going strong 💪 💪

Joint-fastest for #TeamIndia to reach the milestone (by innings) along with Rahul Dravid and Virender Sehwag 🙌

Updates ▶️ https://t.co/Oxhg97g4BF#ENGvIND | @ybj_19 pic.twitter.com/sQ0wbRGmy1

— BCCI (@BCCI) July 4, 2025

 

तीसरे दिन के अहम मोमेंट्स और रिकॉर्ड्स…

1. बेन स्टोक्स का पहला गोल्डन डक: 113 मैचों में पहली बार किसी गेंदबाज ने उन्हें पहली गेंद पर आउट किया।

2. ब्रूक-स्मिथ की रिकॉर्ड साझेदारी: भारत के खिलाफ छठे विकेट के लिए इंग्लैंड की सबसे बड़ी साझेदारी (303 रन)।

3. इंग्लैंड के 6 बल्लेबाज शून्य पर आउट: पहली बार इंग्लैंड की टेस्ट पारी में 6 बल्लेबाज खाता नहीं खोल सके।

दोनों की प्लेइंग XI

भारत की प्लेइंग XI

शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, करुण नायर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, आकाशदीप, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा

इंग्लैंड की प्लेइंग XI

बेन स्टोक्स (कप्तान), जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, जैमी स्मिथ (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, ब्रायडन कार्स, जोश टंग, शोएब बशीर

 

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous:  सैफ अली खान की पुश्तैनी संपत्ति विवाद:15,000 करोड़ की ‘एनेमी प्रॉपर्टी’ घोषित
Next: उद्धव और राज ठाकरे की विजय रैली: महाराष्ट्र में हिंदी विवाद पर बड़ा विरोध

Related Stories

L-Bhopal280226025640
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?

Gautam sharma February 28, 2026
firecracker factory blast
  • Top Story
  • देश-विदेश

आंध्र प्रदेश की पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 18 लोगों की मौत

himani Shrotiya February 28, 2026
Ranji Trophy winner Jammu Kashmir
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

Ranji Trophy Winner 2026: जम्मू कश्मीर ने कर्नाटक को हराकर 67 साल बाद जीता खिताब!

Hema Gupta February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स की चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.