Diogo Jota Death News: पुर्तगाल के मशहूर फुटबॉलर और लिवरपूल FC के स्टार खिलाड़ी डिएगो जोटा (28) का कार एक्सीडेंट में निधन हो गया। यह दुर्घटना गुरुवार सुबह स्पेन के जमोरा प्रांत में हुई, जब जोटा अपनी लेम्बोर्गिनी कार चला रहे थे।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जोटा की कार का टायर फट गया, जिससे वाहन नियंत्रण से बाहर हो गया और पलटने के बाद उसमें आग लग गई। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही दोनों लोगों की मौत हो गई।
भाई आंद्रे सिल्वा भी थे साथ, दोनों की मौके पर मौत…
जोटा के साथ उनकी कार में उनके छोटे भाई आंद्रे सिल्वा (26 वर्ष) भी मौजूद थे। आंद्रे भी एक प्रोफेशनल फुटबॉलर थे और पुर्तगाल की टीम FC पेनाफिल के लिए खेलते थे। दुर्भाग्यवश, दोनों भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई।
Saddened by the ultimate death of Diogo
Jota and his brother André Silva 💔 . Our payer and thoughts are with his family and friends#diogojota || #Andrésilva pic.twitter.com/GKzeqKpPYK— Martin Ødegaard (@MartinOdegaad) July 3, 2025
शादी के 2 हफ्ते बाद हुआ हादसा, फुटबॉल जगत में शोक की लहर…
जोटा की कुछ ही दिन पहले शादी हुई थी, जिससे उनके परिवार और फैंस बेहद खुश थे। लेकिन इस अचानक हुए हादसे ने सबको झकझोर दिया।
This is sad
A few days ago, Diogo Jota got married
Had a successful season, won the Premier League with Liverpool & Nations League with Portugal
Today, he is no more
Death sucks!!! pic.twitter.com/AHUNOit35v
— 𝑻𝒉𝒆 𝑺𝒂𝒍𝒕 𝑶𝒇 𝑻𝒉𝒆 𝑬𝒂𝒓𝒕𝒉 (@Shadaya_Knight) July 3, 2025
स्पेन के जमोरा में पहुंचे फायर ब्रिगेड अधिकारियों ने 2 शव बरामद किए, जिनकी उम्र 28 और 26 वर्ष थी। फुटबॉल वर्ल्ड और लिवरपूल क्लब ने इस हादसे पर शोक जताया है। सोशल मीडिया पर हजारों प्रशंसकों ने श्रद्धांजलि दी है।
Rip Diogo 🪦 🥹 💔
As heartbreaking as Atsu’s death was, Jota’s death hits me even harder.#Jota #diogojota #diogojotaaccident #YNWADiogo pic.twitter.com/zxefujiSqO
— PRINCE _🌴OD (@Cheddar_O8) July 4, 2025
Dęath has no idea who it took away from us💔💔
RIP Diogo Jota🕊️ pic.twitter.com/zXf040Jxzn
— Kobi (@UtdKobi) July 3, 2025
🚨🇳🇱 Arne Slot on the death of Diogo Jota: “What to say? What can anyone say at a time like this when the shock and the pain is so incredibly raw? I wish I had the words but I know I do not.
All I have are feelings that I know so many people will share about a person and a… pic.twitter.com/PZKya9zB05
— Football Tweet ⚽ (@Football__Tweet) July 3, 2025
I’m struggling to process this news, and words can’t capture the void I feel. You were more than a hero on the pitch; you were kind, real, and left a mark on everybody’s heart. Genuinely feels like I lost a brother today.
Rest in peace, Diogo—you’ll never walk alone. ❤️🕊️ pic.twitter.com/0j2zJfGhG9
— Yugdeep™️💫 (@Yugdeep_LFC) July 3, 2025
डिएगो जोटा का शानदार करियर…
डिएगो जोटा ने अपने फुटबॉल करियर में 130 से अधिक गोल किए थे और वे मौजूदा समय में इंग्लिश क्लब लिवरपूल FC से खेल रहे थे। उनके खेल की खासियत थी—गति, ड्रिबलिंग और डिफेंस को तोड़ने की क्षमता।
उनका आखिरी गोल 2 अप्रैल को एवर्टन के खिलाफ आया था। उस मैच में उन्होंने मिडफील्ड से मिले पास को अपने दम पर 5 डिफेंडरों को चकमा देते हुए गोल में तब्दील किया था, जिससे लिवरपूल ने 1-0 से जीत दर्ज की थी।
दुनिया ने खोया एक बेमिसाल फुटबॉलर…
डिएगो जोटा और उनके भाई आंद्रे सिल्वा की एक साथ मौत ने फुटबॉल जगत को गहरे शोक में डाल दिया है। दोनों भाई अपने खेल और अनुशासन के लिए जाने जाते थे। जोटा की हालिया शादी और करियर की ऊंचाई पर आया यह हादसा बेहद दर्दनाक है।
Diogo’s derby day winner 😍 pic.twitter.com/cfxYkTOTAq
— Liverpool FC (@LFC) April 2, 2025