Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • IND A vs AUS A Unofficial ODI: ऑस्ट्रेलिया-ए ने इंडिया-ए को 9 विकेट से हराया, सीरीज 1-1 से बराबर…
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

IND A vs AUS A Unofficial ODI: ऑस्ट्रेलिया-ए ने इंडिया-ए को 9 विकेट से हराया, सीरीज 1-1 से बराबर…

Hema Gupta October 4, 2025

IND A vs AUS A Unofficial ODI: कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेले गए दूसरे अनऑफिशियल वनडे में ऑस्ट्रेलिया- ए ने इंडिया- ए को 9 विकेट से हरा दिया। बारिश के कारण मैच DLS मेथड से प्रभावित हुआ और ऑस्ट्रेलिया-ए को 25 ओवर में 160 रन का लक्ष्य मिला, जिसे टीम ने 16.4 ओवर में ही हासिल कर लिया। इस जीत के साथ सीरीज 1-1 से बराबरी पर आ गई।

Read More: AUS vs SL Women’s WC: कोलंबो में आज होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, बारिश डाल सकती है खलल!

भारत का प्रदर्शन..

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंडिया-ए की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने 17 रन पर ही अपने 3 विकेट गंवा दिए। ओपनर अभिषेक शर्मा पहली ही गेंद पर बिना खाता खोले आउट हो गए। प्रभसिमरन सिंह (1) और कप्तान श्रेयस अय्यर (8) भी जल्दी पवेलियन लौट गए।

तिलक और पराग ने संभाली पारी…

टॉप ऑर्डर के जल्दी आउट होने के बाद तिलक वर्मा और रियान परान ने भारतीय पारी को संभाला दोनों ने चौथे विकेट के लिए 101 रन की साझेदारी की। रियान पराग ने शानदार 58 रन बनाए, जबकि तिलक ने धैर्यपूर्ण पारी खेलते हुए टीम को संकट से निकाला।

तिलक वर्मा की शानदार बल्लेबाजी…

तिलक वर्मा ने 122 गेंदों पर 4 छक्के और 5 चौकों की मदद से 94 रन बनाए और मात्र 6 रन से शतक से चूक गए। उनके अलावा रवि बिश्नोई (26) और हर्षित राणा (21) ने उपयोगी रन जोड़े। पूरी टीम 45.5 ओवर में 246 रन पर ऑलआउट हो गई।

ऑस्ट्रेलिया-ए की ओर से कप्तान जैक एडवर्ड्स ने 4 विकेट चटकाए, जबकि विल सदरलैंड और तनवीर संघा को 2-2 विकेट मिले।

ऑस्ट्रेलिया-ए की आक्रामक बल्लेबाजी…

लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया-ए ने तेज शुरुआत की। ओपनर जैक फ्रेजर मैगर्क ने मैकेंजी हार्वे के साथ 57 रन जोड़े। मैगर्क 36 रन बनाकर आउट हुए, लेकिन इसके बाद मैकेंजी हार्वे 70 रन और कूपर कोनोली ने अर्धशतक बनाकर बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए टीम को आसान जीत दिला दी।

 

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: Bhopal JP Hospital: जेपी अस्पताल परिसर नो व्हीकल जोन घोषित, 6 अक्टूबर से लागू होगी नई पार्किंग व्यवस्था
Next: दवा या ज़हर: 2 साल से कम उम्र के बच्चों को न दें कफ सिरप, सरकार ने दी सख्त चेतावनी 

Related Stories

पीपुल्स यूनिवर्सिटी
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

भोपाल पीपुल्स यूनिवर्सिटी को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी 

divya mistry March 2, 2026
Premier League Football 2026
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

Premier League Football: आर्सनल ने चेल्सी पर 2-1 की रोमांचक जीत की दर्ज!

Hema Gupta March 2, 2026
जंग में फ्रांस की एंट्री!
  • Top Story
  • देश-विदेश

ईरान पर बड़े हमले की तैयारी: मिडिल ईस्ट की जंग में कूदा फ्रांस

Narendra Singh March 2, 2026
  • कृषकों का हित और कल्याण शासन की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों को होलिका दहन की दी बधाई
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव और कैबिनेट मंत्रियों ने निमाड़-मालवा के लोक देवता भीलट देव से सभी की समृद्धि के लिए की कामना
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व विधायक श्री राव राजकुमार यादव के स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्व. नंदू भैया को श्रद्धांजलि अर्पित की

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • Rashmika Vijay Reception Party: रश्मिका और विजय के शादी का इस दिन होगा ग्रैंड रिसेप्शन
  • CM डॉ मोहन यादव ने खोला सौगातों का पिटारा
  • गोपालगंज में भरभराकर गिरा पुल, 2 करोड़ 89 लाख रुपए की लागत से हो रहा था तैयार
  • Holi Celebration Ideas: इस तरह से मनाएं होली, रुठे दोस्त भी आने को हो जाएंगे मजबूर!
  • उत्तरकाशी में राख की होली, विश्वनाथ मंदिर में महादेव के रंग में रंगे भक्त
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.