Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • झीलों की नगरी में सजीं सुरों की महफिल
  • मध्य प्रदेश

झीलों की नगरी में सजीं सुरों की महफिल

Narendra Singh December 6, 2025

hriday drishyam music festiva bhopal: संगीत, कला और विरासत की पवित्र त्रयी को एक ही आसमान के नीचे एकत्र करने वाला भव्य आयोजन ‘हृदय दृश्यम’ अपने आठवें संस्करण में एक बार फिर भोपाल की संस्कृति-भूमि पर सुरों की वर्षा लेकर अवतरित हुआ।

Read More-देश में पहली बार: MPमें आंगनवाड़ी कार्यकर्ता-सहायिकाओं की पूरी नियुक्ति ऑनलाइन

hriday drishyam music festiva bhopal: संगीत समारोह का शुभारम्भ

रवीन्द्र भवन का प्रांगण मानो इस शाम किसी अलौकिक ज्योति से आलोकित हो उठा, जब मध्यप्रदेश शासन के संस्कृति एवं पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित इस वृहद संगीत समारोह का शुभारम्भ दीप-प्रज्वलन के साथ हुआ। सुविख्यात सरोद वादक अमान-अयान अली बंगश की उपस्थिति स्वयं इस बात का संकेत थी कि यह तीन दिवसीय यात्रा संगीत साधना की एक अविस्मरणीय परिक्रमा बनने वाली है।

Read More-CG CM will be on a tour of MP today: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज मध्यप्रदेश के दौरे पर रहेंगे

hriday drishyam music festiva bhopal: सरोद और तबला की सुरमयी संगत

दोनों कलाकारों की तन्मयता, कोमलता और भाव-गर्भित अभिव्यक्ति ने सरोद के तंतुओं को ऐसा बोलने पर विवश किया कि पूरा सभागार एकाग्र मुद्रा में संगीत की दिव्य तरंगों में विलीन हो गया। उन्होंने अपनी प्रस्तुति की सुरभित शुरुआत राग देश से की। एक ऐसा राग जिसकी कोमल मध्यम और वर्षा सिक्तभाव व्याप्ति श्रोताओं के मन आँगन में सुकून के चिर-परिचित दीप जगा देती है। इसके उपरांत प्रस्तुत राग रागेश्री में सरोद की गंभीरता और मधुरता का अद्भुत समन्वय श्रोताओं को उस संसार में ले गया, जहाँ संगीत केवलसुना नहीं, बल्कि अनुभव किया जाता है। अंत में प्रस्तुत काव्यमय भटियाली धुन ने वातावरण में सहज उल्लास और मधु-भाव भर दिया।तबले पर अशेष उपाध्याय और रामेंद्र सिंह सोलंकी की सधी हुई संगत ने इस प्रस्तुति को पूर्णता प्रदान की।

About the Author

Narendra Singh

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Babri Masjid demolition mosque: बाबरी मस्जिद विध्वंस की बरसी को लेकर सुरक्षा बढ़ी.. आतंकियों के निशाने पर आयोध्या!
Next: Chhattisgarh Tourism: मुख्यमंत्री जन पर्यटन प्रोत्साहन योजना की शुरुआत, 75 प्रतिशत सब्सिडी के साथ आकर्षक टूर पैकेज

Related Stories

IMG-20260301-WA0003
  • मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल

himani Shrotiya March 1, 2026
L-Bhopal280226025640
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?

Gautam sharma February 28, 2026
पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार
  • जुर्म गाथा
  • मध्य प्रदेश

पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म

Rohan Umak February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.