Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • Hockey Asia Cup 2025 Super4: हार्दिक और मनदीप के गोल से भारत ने बचाई लाज, साउथ कोरिया से मुकाबला ड्रॉ!
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

Hockey Asia Cup 2025 Super4: हार्दिक और मनदीप के गोल से भारत ने बचाई लाज, साउथ कोरिया से मुकाबला ड्रॉ!

Hema Gupta September 4, 2025

Hockey Asia Cup 2025 Super4: हॉकी एशिया कप 2025 के सुपर-4 चरण में भारत और साउथ कोरिया के बीच मुकाबला रोमांचक मोड़ पर पहुंचकर 2-2 की बराबरी पर खत्म हुआ। बिहार के राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेले गए इस मैच में भारत के लिए हार्दिक सिंह और मनदीप सिंह ने गोल किए, जबकि कोरिया के लिए जिहुन यांग और ह्योनहोंग किम ने गोल दागे। इस ड्रॉ के बाद भारत अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है, जबकि मलेशिया पहले पायदान पर बना हुआ है।

Read More: Virat Kohli Fitness Test: BCCI की अनुमति से विराट कोहली ने इंग्लैंड में पास किया फिटनेस टेस्ट!

मैच की धीमी शुरुआत और पहला गोल..

तेज बारिश के कारण मुकाबले की शुरुआत करीब 50 मिनट की देरी से हुई। शुरुआत में भारत ने दबदबा दिखाया और 8वें मिनट में हार्दिक सिंह ने शानदार गोल कर मेजबान टीम को बढ़त दिलाई। हार्दिक ने सुखजीत से पास पाकर चार कोरियाई डिफेंडरों को छकाते हुए गेंद को गोलकीपर के ऊपर से नेट में डाल दिया।

🏑 हॉकी एशिया कप 2025, राजगीर (बिहार) 🇮🇳

सुपर-4 के पहले मैच में भारत और साउथ कोरिया के बीच हुई रोमांचक टक्कर! ⚡

हार्दिक सिंह और मनदीप सिंह के गोल की बदौलत भारत ने मुकाबला 2-2 से ड्रॉ कराया। 👏🔥#AsiaCup2025 #HockeyIndia #TeamIndia #IndiaKaGame pic.twitter.com/E02ZlG8ckv

— Doordarshan Sports (@ddsportschannel) September 4, 2025

कोरिया की वापसी…

भारतीय डिफेंस की एक गलती ने कोरिया को बराबरी का मौका दिया। 12वें मिनट में जुगराज सिंह के फाउल पर पेनल्टी स्ट्रोक मिला, जिसे जिहुन यांग ने आसानी से गोल में बदल दिया। इसके दो मिनट बाद ही ह्योनहोंग किम ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर कोरिया को 2-1 की बढ़त दिला दी। पहले हाफ तक भारत पिछड़ चुका था।

गोल के मौके गंवाती रही भारतीय टीम…

दूसरे हाफ में भारतीय टीम ने कई मौके बनाए लेकिन उन्हें भुना नहीं पाई। भारत ने मैच में कुल 7 शॉट्स ऑन टारगेट किए जबकि कोरिया ने 3 बार। सर्कल पेनिट्रेशन में भी भारत 23 के मुकाबले 8 बार से आगे रहा, लेकिन फिनिशिंग कमजोर रही। भारत को कुल 6 पेनल्टी कॉर्नर मिले, जिनमें से एक भी गोल में नहीं बदला जा सका। वहीं कोरिया ने 2 में से 1 पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदल दिया।

आखिरी क्वार्टर में मनदीप का गोल..

चौथे क्वार्टर में भारत ने लगातार दबाव बनाया। 49वें मिनट में जुगराज की फ्लिक को कोरियाई डिफेंस ने रोक दिया। आखिरकार 56वें मिनट में मनदीप सिंह ने सुखजीत के पास पर शानदार गोल दागकर स्कोर 2-2 से बराबर कर दिया। भारत ने अंतिम क्षणों तक आक्रामक खेल दिखाया और जीत की कोशिश की, लेकिन गोल हासिल नहीं कर सका।

भारत की अगली टक्कर मलेशिया से…

अब भारत का अगला मुकाबला गुरुवार शाम 7:30 बजे मलेशिया से होगा। मलेशिया ने अपने पहले मैच में चीन को 2-0 से हराया और फिलहाल बेहतरीन फॉर्म में है। यह मैच भारत के लिए बेहद अहम होगा क्योंकि जीत उसे फाइनल में पहुंचने की राह आसान कर सकती है।

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: aaj ka rashifal in hindi: 04 September 2025, मेष से मीन तक जानें अपना दिन | Daily horoscope”
Next: Drugs Case: भोपाल ड्रग्स मामला: मछली परिवार और करीबियों द्वारा 99 एकड़ सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा, सीमांकन रिपोर्ट कलेक्टर को सौंपी गई

Related Stories

IND vs AFG Series 2026
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

IND vs AFG Series: अफगानिस्तान और भारत के बीच खेला जाएगा वनडे और टेस्ट मैच

Hema Gupta March 2, 2026
Afghanistan Pak Airbase Attack
  • Top Story
  • देश-विदेश

अफगानिस्तान ने पाक के नूर खान एयरबेस पर किया हमला, पाक बोला – 400 अफगान लड़ाके मारे

himani Shrotiya March 2, 2026
पीपुल्स यूनिवर्सिटी
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

भोपाल पीपुल्स यूनिवर्सिटी को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी 

divya mistry March 2, 2026
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों को होलिका दहन की दी बधाई
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव और कैबिनेट मंत्रियों ने निमाड़-मालवा के लोक देवता भीलट देव से सभी की समृद्धि के लिए की कामना
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व विधायक श्री राव राजकुमार यादव के स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्व. नंदू भैया को श्रद्धांजलि अर्पित की
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्वतंत्रता सेनानी सरोजिनी नायडू का किया स्मरण

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • वाराणसी में टूटा चीन का रिकॉर्ड, एक घंटे में लगाए 245103 पौधे
  • पंजाब CM मान ने भाजपा को बताया ‘तानाशाही शासन’, बोले, “2027 में 100 सीटों का है लक्ष्य”
  • IND vs AFG Series: अफगानिस्तान और भारत के बीच खेला जाएगा वनडे और टेस्ट मैच
  • गंगापुर में 3 बच्चों के मिले शव, मां लापता
  • अफगानिस्तान ने पाक के नूर खान एयरबेस पर किया हमला, पाक बोला – 400 अफगान लड़ाके मारे
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.