दिल्ली में ही रहेंगे CM नीतीश, कल लेंगे शपथ, रोहिणी ने कसा तंज

nitish-kumar-oath-ceremony-delhi-visit-rohini-acharya-jibe

दिल्ली में ही रहेंगे CM नीतीश, कल लेंगे शपथ, रोहिणी ने कसा तंज

दिल्ली में ही रहेंगे cm नीतीश कल लेंगे शपथ रोहिणी ने कसा तंज

Nitish Kumar Delhi: CM नीतीश कुमार दिल्ली पहुंच चुके हैं। इस दौरान वे लंबे वक्त बाद मीडिया के सामने आए। राज्यसभा जाने के सवाल पर उन्होंने कहा, “कल मैं शपथ लूंगा और अब दिल्ली में रहूंगा। बहुत वक्त तक यहां काम किया है, अब फिर से यहीं काम करूंगा।”

CM नीतीश कुमार

निशांत को लेकर क्या बोले CM

नीतीश ने आगे कहा, “20 सालों तक बिहार में बहुत काम किया है, आगे भी काम जारी रहेगा।” इस दौरान उन्होंने संकेत दिए कि वे दिल्ली में सक्रिय रहेंगे, लेकिन पटना आना-जाना जारी रहेगा। जब उनसे बेटे निशांत को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, “इस बारे में हमारे पार्टी के नेता तय करेंगे।”

Nitish Kumar Delhi:बैठक में फैसला

JDU सूत्रों के अनुसार, CM नीतीश कुमार दिल्ली में अपने दल के नेताओं के साथ मीटिंग करेंगे। बैठक में राष्ट्रीय परिषद और राष्ट्रीय कार्यकारिणी के नेता शामिल होंगे। बिहार की नई सरकार और निशांत को दायित्व सौंपने पर विचार-विमर्श किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक, दिल्ली में शुक्रवार को शपथ लेने के बाद नीतीश कुमार शनिवार को पटना वापस आएंगे। 

सम्राट का फाड़ा पोस्टर

दिल्ली में वह PM नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात करेंगे। नीतीश कुमार बिहार में नई सरकार पर बात करेंगे। उनके साथ पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा भी रह सकते हैं। इधर, बिहार BJP दफ्तर के पास लगे सम्राट चौधरी के पोस्टर को फाड़ दिया गया। इसका वीडियो भी सामने आया। इसमें BJP दफ्तर में तैनात गार्ड एक पोस्टर को फाड़ कर हटा रहा है, जिसमें सम्राट की तस्वीर लगी थी।

[caption id="attachment_146139" align="alignnone" width="1272"]BJP दफ्तर के पास लगे सम्राट चौधरी के पोस्टर को फाड़ा BJP दफ्तर के पास लगे सम्राट चौधरी के पोस्टर को फाड़ा[/caption]

रोहिणी का तंज

इधर, नीतीश के दिल्ली जाने को पर लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्या ने तंज कहा है। उन्होंने X पर लिखा, बनकर भीगी बिल्ली, चाचा चले गए दिल्ली। सही कहा गया है मौकापरस्ती और धोखा बिना भुगतान के पीछा नहीं छोड़ते। भुगतना पड़ गया ना चाचा । 1 - 2 दिन में छिन जाएगी कुर्सी और टूट जाएगा नाता सियासत - ए - बिहार से। काश आप रह पाते बिना पलटीमार के ..!!

संबंधित सामग्री

वैश्विक चुनौतियों के बीच किसानों के साथ MP सरकार, 78 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीदी का लक्ष्य

अन्य

वैश्विक चुनौतियों के बीच किसानों के साथ MP सरकार, 78 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीदी का लक्ष्य

दिल्ली में सनसनी: IRS अधिकारी की बेटी की संदिग्ध हालात में मौत, पूर्व घरेलू कर्मचारी पर हत्या का शक

जुर्म गाथा

दिल्ली में सनसनी: IRS अधिकारी की बेटी की संदिग्ध हालात में मौत, पूर्व घरेलू कर्मचारी पर हत्या का शक

In Delhi's Kailash Hills, a 22-year-old daughter of an IRS officer was found dead at home. Initial investigations suggest murder; a former house employee is the main suspect.

दिल्ली में सनसनी: IRS अधिकारी की बेटी की संदिग्ध हालात में मौत, पूर्व घरेलू कर्मचारी पर हत्या का शक

अन्य

दिल्ली में सनसनी: IRS अधिकारी की बेटी की संदिग्ध हालात में मौत, पूर्व घरेलू कर्मचारी पर हत्या का शक

हिमाचल सीएम सुक्खू का बड़ा ऐलान, बोले- “30 जून तक CBSE पैटर्न स्कूलों में पूरी होंगी नियुक्तियां”

हिमाचल प्रदेश

हिमाचल सीएम सुक्खू का बड़ा ऐलान, बोले- “30 जून तक CBSE पैटर्न स्कूलों में पूरी होंगी नियुक्तियां”

सीएम सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश में शिक्षा और विकास के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं, जिसमें शिक्षकों की नियुक्ति और औद्योगिक विकास शामिल हैं।

हिमाचल सीएम सुक्खू का बड़ा ऐलान, बोले- “30 जून तक CBSE पैटर्न स्कूलों में पूरी होंगी नियुक्तियां”

अन्य

हिमाचल सीएम सुक्खू का बड़ा ऐलान, बोले- “30 जून तक CBSE पैटर्न स्कूलों में पूरी होंगी नियुक्तियां”