हिमाचल सीएम सुक्खू ने 62वे जन्मदिन पर काटा 62 किलो का केक, ड्रोन से हुई पुष्प वर्षा

himachal-politics-cm-sukhwinder-singh-sukhu-celebrates-62nd-birthday

हिमाचल सीएम सुक्खू ने 62वे जन्मदिन पर काटा 62 किलो का केक, ड्रोन से हुई पुष्प वर्षा

हिमाचल सीएम सुक्खू ने 62वे जन्मदिन पर काटा 62 किलो का केक ड्रोन से हुई पुष्प वर्षा

Himachal politics: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने गुरुवार को पड़ रहे अपने 62वें जन्मदिन को खास अंदाज में मनाया। शिमला स्थित मुख्यमंत्री आवास ‘ओक ओवर’ में समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ी, जहां पारंपरिक रंग, उत्साह और आधुनिक तकनीक का अनोखा संगम देखने को मिला।

62 किलो के केक के साथ मनाया गया जश्न, ड्रोन से की गयी पुष्प वर्षा

जन्मदिन के मौके पर मुख्यमंत्री ने पारंपरिक धुनों के बीच 62 किलो का केक काटा। इस दौरान ड्रोन के जरिए पुष्प वर्षा की गई, जिसने पूरे आयोजन को भव्य बना दिया। समर्थकों के साथ सीएम सुक्खू हिमाचली लोकनृत्य ‘नाटी’ करते भी नजर आए, जिससे माहौल उत्सवमय हो गया।

[caption id="attachment_143346" align="alignnone" width="1200"]सीएम सुक्खू ने काटा 62 किलो का केक सीएम सुक्खू ने काटा 62 किलो का केक[/caption]

प्रदेशभर से पहुंचे समर्थक, अवेयरनेस वॉक का किया गया आयोजन

राज्य के विभिन्न हिस्सों से समर्थक शिमला पहुंचे और मुख्यमंत्री को जन्मदिन की बधाई दी। इस अवसर पर सचिवालय कर्मचारी यूनियन द्वारा एक अवेयरनेस वॉक का आयोजन भी किया गया। मुख्यमंत्री ने कर्मचारियों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश के विकास में सभी की भागीदारी जरूरी है।

आर्थिक मजबूती और आत्मनिर्भरता पर जोर

सीएम सुक्खू ने कहा कि उनकी सरकार राज्य को आर्थिक रूप से मजबूत और आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने बताया कि राजस्व घाटा अनुदान बंद होने के कारण कुछ वेतन देरी से दिए गए हैं, जिसके लिए उन्होंने कर्मचारियों से सहयोग की अपील की। उन्होंने विश्वास जताया कि अगले तीन से चार महीनों में प्रदेश की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

बिजली नीति में सुधार का किया दावा

[caption id="attachment_143347" align="alignnone" width="1200"]सुखविंदर सिंह सुक्खू सुखविंदर सिंह सुक्खू[/caption]

मुख्यमंत्री सुक्खू ने बिजली क्षेत्र में किए जा रहे सुधारों का जिक्र करते हुए कहा कि पिछली सरकार ने बिना योजना के सब्सिडी दी थी, जिसका बोझ राज्य पर पड़ा। उनकी सरकार ने इस व्यवस्था को संतुलित करते हुए सब्सिडी खर्च को 2500 करोड़ से घटाकर 1200 करोड़ किया है और इसे आगे 800-1000 करोड़ तक लाने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने आश्वासन दिया कि भविष्य में बिजली और सस्ती होगी।

सीएम सुक्खू ने सुनाई संघर्षों से भरी यात्रा की कहानी

सीएम सुक्खू ने अपने जीवन को संघर्षों से भरा बताते हुए कहा कि चुनौतियों से जूझना ही उनकी सबसे बड़ी ताकत रही है। उन्होंने प्रदेशवासियों से अपने प्रति प्रेम और आशीर्वाद बनाए रखने की अपील की।

संबंधित सामग्री

वैश्विक चुनौतियों के बीच किसानों के साथ MP सरकार, 78 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीदी का लक्ष्य

अन्य

वैश्विक चुनौतियों के बीच किसानों के साथ MP सरकार, 78 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीदी का लक्ष्य

दिल्ली में सनसनी: IRS अधिकारी की बेटी की संदिग्ध हालात में मौत, पूर्व घरेलू कर्मचारी पर हत्या का शक

जुर्म गाथा

दिल्ली में सनसनी: IRS अधिकारी की बेटी की संदिग्ध हालात में मौत, पूर्व घरेलू कर्मचारी पर हत्या का शक

In Delhi's Kailash Hills, a 22-year-old daughter of an IRS officer was found dead at home. Initial investigations suggest murder; a former house employee is the main suspect.

दिल्ली में सनसनी: IRS अधिकारी की बेटी की संदिग्ध हालात में मौत, पूर्व घरेलू कर्मचारी पर हत्या का शक

अन्य

दिल्ली में सनसनी: IRS अधिकारी की बेटी की संदिग्ध हालात में मौत, पूर्व घरेलू कर्मचारी पर हत्या का शक

हिमाचल सीएम सुक्खू का बड़ा ऐलान, बोले- “30 जून तक CBSE पैटर्न स्कूलों में पूरी होंगी नियुक्तियां”

हिमाचल प्रदेश

हिमाचल सीएम सुक्खू का बड़ा ऐलान, बोले- “30 जून तक CBSE पैटर्न स्कूलों में पूरी होंगी नियुक्तियां”

सीएम सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश में शिक्षा और विकास के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं, जिसमें शिक्षकों की नियुक्ति और औद्योगिक विकास शामिल हैं।

हिमाचल सीएम सुक्खू का बड़ा ऐलान, बोले- “30 जून तक CBSE पैटर्न स्कूलों में पूरी होंगी नियुक्तियां”

अन्य

हिमाचल सीएम सुक्खू का बड़ा ऐलान, बोले- “30 जून तक CBSE पैटर्न स्कूलों में पूरी होंगी नियुक्तियां”