Haridwar River Festival: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज हरिद्वार में अपने दौरे के दौरान कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। उन्होंने हर की पैड़ी पर मां गंगा की पूजा-अर्चना कर नदी उत्सव का शुभारंभ किया और इसके बाद ऋषिकुल मैदान में आयोजित विकास संकल्प विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने धामी सरकार के चार साल पूरे होने पर अपनी उपलब्धियों का ब्योरा प्रस्तुत किया और केंद्र सरकार के मार्गदर्शन में राज्य के विकास के लिए किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला।
[caption id="attachment_92718" align="alignnone" width="433"]
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नदी उत्सव का शुभारंभ किया[/caption]