happy-birthday-dhoni-sakshi-got-on-his-feet-viral-video

Happy Birthday Dhoni : साक्षी ने धोनी के पैर छुए, मांगा आशीर्वाद… क्यूट मोमेंट वायरल

By : Shital Sharma
Happy Birthday Dhoni : साक्षी ने धोनी के पैर छुए, मांगा आशीर्वाद… क्यूट मोमेंट वायरल

थाला के जन्मदिन पर सबसे पहले नंबर 7 का केक काटा

Happy Birthday Dhoni : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, जिन्हें माही के नाम से भी जाना जाता है, आज अपना 43 वां जन्मदिन मना रहे हैं। वे मुंबई में हैं और यहीं पर उनका देर रात जन्मदिन मनाया गया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

Happy Birthday Dhani Sakshi got on his feet viral video

धोनी के बर्थडे सेलिब्रेशन में उन्हें अपनी पत्नी के साथ देखा गया तो दूसरी तरफ सलमान समेत कई हस्तियां भी मौजूद थीं। बर्थडे केक काटने के बाद धोनी सलमान खान को अपने हाथों से खाना खिलाते भी नजर आए। इस वीडियो में एक क्यूट मोमेंट भी कैद हुआ जिसमें दिख रहा था कि केक खाने के बाद साक्षी ने ढोनी के पैर छुए और आशीर्वाद लिया।

धोनी के चरणों में आशीर्वाद लेती साक्षी

इंस्टाग्राम पर साक्षी ने धोनी के बर्थडे Happy Birthday Dhoni सेलिब्रेशन का एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें धोनी अपना बर्थडे केक काटते नजर आ रहे हैं। उन्होंने व्हाइट ब्लैक कलर की प्रिंटेड ओवर साइज टी-शर्ट पहनी हुई है। वहीं, साक्षी ने व्हाइट कलर की लॉन्ग ड्रेस पहनी हुई है। जैसे ही एमएस धोनी केक काटते हैं, पत्नी साक्षी उनके पैर छूती हैं और धोना का आशीर्वाद लेती हैं। 

Happy Birthday Dhani Sakshi got on his feet viral video

थाला के साथ सलमान खान भी नजर आए

Happy Birthday Dhoni बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान ने भी एमएस धोना के जन्मदिन पर एक खास पोस्ट शेयर किया और लिखा, "हैप्पी बर्थडे कैप्टन साहिब. जिसमें वह धोनी के साथ नजर आ रहे हैं। इसके अलावा सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी शेयर किया गया है, जिसमें एमएस धोनी केक काटते वक्त सलमान खान के साथ खड़े नजर आ रहे हैं और साक्षी को केक खिलाने के बाद धोनी सलमान खान को केक भी खिलाते हैं। धोनी और सलमान का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और यूजर्स कमेंट कर रहे हैं कि एक ही फ्रेम में दो टाइगर्स हैं।

MS Dhoni अपना Bday कुछ इस तरह बनाया

https://www.youtube.com/shorts/gcZfWnVvfNk?feature=share
Happy Birthday Dhani Sakshi got on his feet viral video

धोनी ने सबसे पहले 7 नंबर लिखा हुआ केक काटा

धोनी के जन्मदिन पर 3 केक थे। जिसमें से धोनी ने सबसे पहले केक काटा, जिस पर 7 नंबर लिखा था। केक काटने के बाद उन्होंने सबसे पहले अपनी पत्नी साक्षी को केक खिलाया। उसके बाद धोनी ने सलमान खान को अपने हाथों से बर्थडे केक भी खिलाया था।

Happy Birthday Dhoni

Must Watch: आपके सितारों की रहस्यमयी बातें जानें

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर