Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
    • मुरैना
    • रतलाम
    • राजगढ़
    • रीवा
    • विदिशा
    • शहडोल
    • शाजापुर
    • श्योपुर
    • सतना
    • सागर
    • सिंगरौली
    • सिवनी
    • सिहोर
    • हरदा
    • होशंगाबाद-नर्मदापुरम
    • अनूपपुर
    • अलीराजपुर
    • अशोकनगर
    • आगर मालवा
    • धार
    • नरसिंहपुर
    • निवाड़ी
    • नीमच
    • पन्ना
    • बड़वानी
    • बैतूल
    • भिंड
    • मंडला
    • मंदसौर
    • उमरिया
    • कटनी
    • खंडवा
    • खरगोन
    • गुना
    • छतरपुर
    • छिंदवाड़ा
    • झाबुआ
    • डिंडोरी
    • दतिया
    • देवास
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • गुजरात में पूरी सरकार बदल गई: क्या BJP को अब 2027 की हार का डर सताने लगा है?
  • Top Story
  • देश-विदेश

गुजरात में पूरी सरकार बदल गई: क्या BJP को अब 2027 की हार का डर सताने लगा है?

Shital Sharma October 16, 2025

Gujarat Cabinet Reshuffle 2025 BJPs Big Political Move

Gujarat Cabinet Reshuffle 2025: राजनीति में कुछ फैसले जनता को चौंका देते हैं और कुछ, सत्ता की हकीकत दिखा देते हैं। गुजरात में भूपेंद्र पटेल सरकार के सभी 16 मंत्रियों का एक साथ इस्तीफा देना ऐसा ही एक पल है।

गांधीनगर की फिज़ा अचानक बदल गई। चाय की दुकानों से लेकर व्हाट्सएप ग्रुप्स तक, एक ही सवाल “आख़िर पूरा मंत्रिमंडल क्यों बदला गया?”

Gujarat Cabinet Reshuffle 2025: यह सिर्फ फेरबदल नहीं, एक इशारा है

इस बदलाव को केवल प्रशासनिक कवायद समझना एक भूल होगी। यह सीधा संकेत है कि भाजपा अब गुजरात को लेकर असहज महसूस कर रही है उस राज्य में, जिसे वो ‘अजेय किला’ मानती आई है।

Read More:- Self-love: क्या आप भी दूसरों को खुश करते-करते खुद को भूल चुके हैं?

पार्टी सूत्रों की मानें तो 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी अभी से शुरू हो चुकी है। मगर सवाल ये है:
क्या ये तैयारी है, या डर की परछाईं?

Gujarat Cabinet Reshuffle 2025जनता की नब्ज़ बदल रही है

हाल ही में विसावदर उपचुनाव में AAP के गोपाल इटालिया ने बीजेपी को कड़ी टक्कर दी। सोचिए, एक आम कार्यकर्ता से नेता बना इंसान, सत्ताधारी दल को चुनौती दे देता है! ये संकेत है कि गुजरात की जनता अब आंख मूंदकर वोट नहीं दे रही।

राजनीतिक जानकार कहते हैं कि बीजेपी आलाकमान मौजूदा मंत्रियों से संतुष्ट नहीं था। कई मंत्री फील्ड में नज़र नहीं आ रहे थे, ज़मीन से कटे हुए थे। और जब नेता ज़मीन से कटता है, तो जनता उससे रिश्ता तोड़ देती है।

Gujarat Cabinet Reshuffle 2025: अब आगे क्या?

सूत्रों की मानें तो अब कैबिनेट में नए चेहरे, युवा नेता, और दो डिप्टी सीएम तक हो सकते हैं। साथ ही, कुछ कांग्रेस से बीजेपी में आए नेताओं को भी मंत्री पद दिए जाने की चर्चा है। यह ‘सियासी ताज़गी’ पार्टी को ज़रूरी लग रही है शायद इसलिए कि पुराने पत्ते अब रंग नहीं ला रहे।

Gujarat Cabinet Reshuffle 2025: यह सिर्फ गुजरात की बात नहीं है

ये बदलाव गुजरात की राजनीति में जरूर हुआ है, लेकिन इसका असर राष्ट्रीय स्तर पर भी महसूस होगा। क्योंकि गुजरात सिर्फ एक राज्य नहीं है, ये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह का गृहराज्य है। यहां की हर सियासी हलचल, दिल्ली तक गूंजती है।

अब देखना ये है कि नई कैबिनेट से BJP जनता का भरोसा वापस पा पाती है या नहीं। या फिर 2027 में गुजरात एक बार फिर सियासी भूचाल का गवाह बनेगा।

Read More:- क्या सच में हम अकेले हैं: आपकी ज़िन्दगी में भी है अकेलापन का दर्द

 

About the Author

Shital Sharma

Administrator

i am contant writer last 10 Years, worked with Vision world news channel, Sadhna News, Bharat Samachar and many web portals.

View All Posts

Post navigation

Previous: गुजरात मंत्रिमंडल फेरबदल: 16 मंत्रियों ने दिया इस्तीफा, कल नई कैबिनेट शपथ लेगी
Next: क्यों आज भी गांव की मिट्टी में छुपा है असली सुख: एक कहानी जो आपकी आंखें नम कर देगी 

Related Stories

Upendra Kushwaha Rajya Sabha
  • देश-विदेश
  • बिहार

NDA ने उपेंद्र कुशवाहा को बनाया उम्मीदवार, JDU के खातें में 2 सीट

himani Shrotiya March 3, 2026
Mohammad Amir Slams PCB
  • Top Story
  • खेल की दुनिया
  • देश-विदेश

Mohammad Amir Slams PCB: पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहम्मद आमिर ने PCBके चेयरमैन नकवी को दी चेतावनी!

Hema Gupta March 3, 2026
BJP Rajya Sabha candidates
  • Top Story
  • देश-विदेश

राज्यसभा चुनाव: BJP ने जारी की 9 उम्मीदवारों की पहली सूची

himani Shrotiya March 3, 2026
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्व वन्य जीव दिवस पर दीं शुभकामनाएं
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रो. वैद्यनाथ लाभ के निधन पर दु:ख व्यक्त किया
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व विधायक श्री राजकुमार सिंह यादव के निधन पर जताया शोक
  • मध्यप्रदेश के कृषि, खाद्य उत्पादों और शिल्प को मिल चुके हैं प्रतिष्ठित 27 जीआई टैग
  • अन्नदाता ही हैं मध्यप्रदेश के भाग्य विधाता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • होली पर अंबेडकर अस्पताल में 24 घंटे जारी रहेगी इमरजेंसी सेवा
  • CM सुक्खू इस बार 20 मार्च को पेश करेंगे हिमाचल प्रदेश का बजट
  • NDA ने उपेंद्र कुशवाहा को बनाया उम्मीदवार, JDU के खातें में 2 सीट
  • भोपाल में पाटीदार समाज का प्रदर्शन,पाटीदार समाज ने दी धर्मांतरण की चेतावनी दी
  • रवि किशन तो नाच-गाकर..CM योगी ने ली गोरखपुर सांसद की चुटकी
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.