
‘हमारी संस्कृति ‘सर्वे भवन्तु सुखिनः’ की’
CM भजनलाल ने युवाओं से आह्वान किया कि संतों की शिक्षाओं और आदर्शों को आत्मसात करें तथा भारत की गौरवाशाली परम्परा को आगे बढ़ाने में योगदान दें। CM शर्मा ने कहा कि बाबा बालनाथ ने भारतीय धर्म और संस्कृति को आगे बढ़ाने में अद्वितीय योगदान दिया। इसी परंपरा का बाबा बस्तीनाथ जी महाराज भी अनुसरण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति ‘सर्वे भवन्तु सुखिनः’ की अवधारणा पर आधारित है, जो मानवता के कल्याण का संदेश देती है।

Kalash Yatra Inauguration CM Bhajan: कलश यात्रा में हजारों श्रद्धालु
इस दौरान पर मुख्यमंत्री भजनलाल ने श्री बस्तीनाथ महाराज को दुपट्टा ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस दौरान मुख्यमंत्री शर्मा ने महाराज जी के आशीर्वचन भी सुनें। कलश यात्रा में हजारों की संख्या में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इससे पहले मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गोविंददेव मंदिर में दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की तथा प्रदेश की सुख-समृद्धि और कल्याण की कामना की। उन्होंने मंदिर में उपस्थित श्रद्धालुओं से मुलाकात की और उनका अभिवादन स्वीकार किया। इस दौरान मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में उपस्थित भक्तों ने भगवान गोविंददेव जी के जयघोष किया।
