Gaming Addiction Suicide Case: मौत का ऑनलाइन गेम,15 दिन में 3 सुसाइड

gaming-addiction-tragedy

Gaming Addiction Suicide Case: मौत का ऑनलाइन गेम,15 दिन में 3 सुसाइड

gaming addiction suicide case मौत का ऑनलाइन गेम15 दिन में 3 सुसाइड

ऑनलाइन गेम... सुनने में मज़ेदार लगता है, लेकिन अब यह गेम मौत का खेल बन चुका है। मध्य प्रदेश में सिर्फ 15 दिनों में तीन लोगों ने इस जानलेवा गेमिंग की वजह से अपनी जान दे दी। किसी ने मोबाइल से हजारों रुपये हारे, किसी ने लाखों का कर्ज लिया... और फिर खेलते-खेलते ज़िंदगी ही हार बैठे। सबसे हैरान करने वाली बात ये है कि इन शिकारों में सिर्फ बच्चे और स्टूडेंट ही नहीं, बल्कि पुलिसकर्मी और सरकारी कर्मचारी भी शामिल हैं।

पहला केस – इंदौर

इंदौर के ऑटोमोबाइल कारोबारी अंकेश जैन के 13 वर्षीय बेटे अक्लंक जैन ने 30 जुलाई को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।परिवार ने अभी एक दिन पहले ही उसका जन्मदिन मनाया था। अक्लंक को फुटबॉल का बहुत शौक था लेकिन हाल ही में वह ऑनलाइन गेमिंग में उलझ गया। उसने अपनी मां के अकाउंट को गेम से लिंक कर लिया था।31 जुलाई को जब अकाउंट से ₹2800 कटे तो वह घबरा गया। बुआ ने समझाया कि यह रकम बड़ी नहीं है, लेकिन कुछ ही देर बाद उसने अपने कमरे में जाकर फांसी लगा ली।

दूसरा केस – ग्वालियर (डबरा)

डबरा के किसान परिवार का इकलौता बेटा विकेश रावत (18 साल) हाल ही में 12वीं पास हुआ था। कियोस्क सेंटर पर बैठते-बैठते उसे ऑनलाइन बेटिंग गेम की लत लग गई।कुछ ही दिनों में वह ₹35,000 हार गया। उसने गांव में ₹30,000 और उधार भी लिए। 11 अगस्त को बाइक लेकर घर से निकला और माल गोदाम के पास फांसी लगाकर जान दे दी।

तीसरा केस – हरदा

भोपाल निवासी और खेल एवं युवक कल्याण विभाग में चपरासी लक्ष्मीनारायण केवट हरदा में पत्नी-बेटी के साथ रहते थे। 9 अगस्त को उन्होंने घर में अकेले गैस सिलेंडर की नली से दम घोंटकर आत्महत्या कर ली।परिवार का कहना है कि वह लाखों रुपये के कर्ज में डूबे थे और मोबाइल पर घंटों गेमिंग में व्यस्त रहते थे।

ये भी जिन्होंने गेम में गवाई जान

अप्रैल 2024 में इंदौर का पुलिस आरक्षक नितेश वर्मा भी ऑनलाइन गेम के कर्ज से परेशान होकर सुसाइड कर चुका है।उज्जैन के लॉ स्टूडेंट हर्ष ने भी गेमिंग में हारकर खुदकुशी की कोशिश की थी, लेकिन मथुरा-वृंदावन जाकर संभल गया और परिवार के पास लौट आया।

समझिए कैसे गेमिंग में पैसे गंवाते हैं लोग

गेमिंग कंपनियां प्रीमियम फीचर और करोड़ों जीतने का लालच देकर बच्चों को फंसाती हैं। शुरुआत में थोड़ी जीत दिलाकर फिर लगातार पैसा हरवाया जाता है। कई बेटिंग एप्स सीधे जुआ-सट्टा कराते हैं, जिनके लिंक सोशल मीडिया से मिलते हैं। लालच में लोग कर्ज तक ले लेते हैं और डिप्रेशन का शिकार होकर खुदकुशी कर बैठते हैं। Read More:- कटनी की ‘लापता लेडी’ अर्चना तिवारी की तलाश पूरे देश में जारी, GRP ने छेड़ी ऑल इंडिया सर्च ऑपरेशन Watch Now :-किश्तवाड़ आपदा - 200 लोग लापता….

संबंधित सामग्री

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 29 जून को करेंगे 2 बड़ी सौर परियोजनाओं का लोकार्पण

राज्य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 29 जून को करेंगे 2 बड़ी सौर परियोजनाओं का लोकार्पण

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 29 जून को नीमच और शाजापुर में 500 और 450 मेगावॉट की सोलर परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। यह भारत में सबसे कम दर पर ऊर्जा प्रदान करेगा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नीमच सोलर पार्क एवं ग्रीनको परियोजना का किया एरियल सर्वे

राज्य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नीमच सोलर पार्क एवं ग्रीनको परियोजना का किया एरियल सर्वे

11,470 करोड़ की ग्रीनको पम्प स्टोरेज परियोजना से होगा 1920 मेगावाट ऊर्जा उत्पादन, परियोजना से क्षेत्र में रोजगार, ऊर्जा सुरक्षा और हरित विकास को मिलेगी नई गति

सीएम डॉ. मोहन यादव कर रहे सपने साकार, एमपी को मिली 2080 करोड़ के 500MW और 450MW के सोलर पार्क की सौगात

राज्य

सीएम डॉ. मोहन यादव कर रहे सपने साकार, एमपी को मिली 2080 करोड़ के 500MW और 450MW के सोलर पार्क की सौगात

मध्यप्रदेश सरकार ने नीमच और शाजापुर में कुल 950 मेगावॉट क्षमता के सोलर पार्क परियोजनाओं का लोकार्पण किया, जिससे स्थानीय रोजगार के अवसरों में वृद्धि होने की संभावना है।

राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम रघुवंशी की जमानत बरकरार, मेघालय पुलिस की याचिका खारिज

राज्य

राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम रघुवंशी की जमानत बरकरार, मेघालय पुलिस की याचिका खारिज

शिलांग हाई कोर्ट ने मेघालय पुलिस की याचिका खारिज करते हुए सोनम रघुवंशी की जमानत बरकरार रखी, जिससे उन्हें जेल से बाहर रहने की अनुमति मिली है।

क्या हरमनप्रीत कौर बनी रहेंगी टीम इंडिया की कप्तान? हेड कोच ने दिया बड़ा संकेत

देश-विदेश

क्या हरमनप्रीत कौर बनी रहेंगी टीम इंडिया की कप्तान? हेड कोच ने दिया बड़ा संकेत

भारतीय महिला टीम T20 वर्ल्ड कप 2026 में सेमीफाइनल का टिकट हासिल नहीं कर सकी, हरमनप्रीत कौर की कप्तानी पर उठे सवाल।