Free Legal Aid Camp Parmarth: साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी पहल करते हुए परमार्थ निकेतन में 2 दिवसीय जागरूकता एवं निःशुल्क विधिक सहायता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें स्वामी चिदानन्द सरस्वती का पावन सान्निध्य उद्बोधन और आशीर्वाद दिया।

डिजिटल सुरक्षा को जनआंदोलन बनाने की दिशा में परमार्थ निकेतन का कदम साइबर फ्रॉड से बचाव, समाधान और सशक्तिकरण-एक ही मंच पर विशेषज्ञों का मार्गदर्शन युवाओं को केवल स्मार्ट ही नहीं जागरूक और जिम्मेदार बनाना है।
साइबर ठगी बढ़ी
आज के इस डिजिटल युग में, तकनीक ने हमारे जीवन को सरल, सहज और सुविधाजनक बनाया है, वहीं दूसरी ओर साइबर अपराध के कारण समाज के समक्ष गंभीर चुनौती भी है। इंटरनेट मोबाइल और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के बढ़ते उपयोग के साथ-साथ ठगी, Deta चोरी, फिशिंग, ऑनलाइन धोखाधड़ी और पहचान की चोरी जैसे अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसे वक्त में जागरूकता ही सबसे बड़ा सुरक्षा कवच है।

Free Legal Aid Camp Parmarth: 2 दिवसीय शिविर
इसी लिए परमार्थ निकेतन, ऋषिकेश में साइबर सुरक्षा और निःशुल्क विधिक सहायता 2 दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर तकनीकी जानकारी प्रदान करने के साथ ही एक सुरक्षित, सजग और सशक्त दिशा में आगे बढ़ाने की भी कोशिश है। IPS अधिकारी कुश मिश्रा, अपर पुलिस अधीक्षक (ASP), साइबर पुलिस, समेत कई लोग मौजूद रहे। उन्होंने आश्रम और स्कूली बच्चों ने शपथ ली साथ ही कहा कि सभी बातों को अपने घर के लोगो व समाज में सभी को जानकारी देकर जागरूक करने का काम करें।
संजय शर्मा की रिपोर्ट
