former-rajya-sabha-mp-gopal-vyas-passes-away

CG NEWS: पूर्व राज्यसभा सांसद गोपाल व्यास का निधन

By : Narendra Singh
CG NEWS: पूर्व राज्यसभा सांसद गोपाल व्यास का निधन

सीएम विष्णुदेव साय ने दी श्रद्धाजलि

पार्थिव शरीर AIIMS को किया जाएगा दान

CG NEWS: छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्यसभा सांसद गोपाल व्यास का गुरुवार को निधन हो गया है.उनके निधन की खबर के बाद सीएम विष्णु देव साय उनके निवास पर पहुंचे और अंतिम दर्शन कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की.

CG NEWS: पूर्व राज्यसभा सांसद गोपाल व्यास का निधन

छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्यसभा सांसद गोपाल व्यास का गुरुवार को निधन हो गया है.उनके निधन की खबर के बाद सीएम विष्णु देव साय उनके निवास पर पहुंचे और अंतिम दर्शन कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की. सीएम साय ने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया.

CG NEWS: मेरे लिए ये अपूरणीय क्षति है

सीएम विष्णु देव साय ने कहा व्यास छत्तीसगढ़ राजनीति के पुरोधाओं में से एक थे. वे 2006 से  2012 तक छत्तीसगढ़ राज्य से राज्यसभा सांसद रहे. व्यास जी गृहस्थ रहते हुए भी महान संत थे.उनकी सरलता और सादगी ने सभी को प्रभावित किया. सीएम ने गोपाल व्यास जी के साथ बिताए दिनों को याद करते हुए कहा कि मुझे अनेक अवसरों पर उनके साथ कार्यक्रमों में शामिल होने का मौका मिला. सामान्यतः किसी कार्यक्रम का शुभारंभ हम फीता काट कर करते हैं, लेकिन व्यास जी कहते थे कि मुझे यह व्यक्तिगत रूप से अच्छा नहीं लगता है. हमारा काम काटने का नहीं बल्कि जोड़ने का है. 

CG NEWS: पार्थिव शरीर AIIMS को किया जाएगा दान

गोपाल व्यास के मंशानुरूप उनका पार्थिव शरीर अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान  संस्थान (AIIMS) को दान किया जाएगा. निधन की खबर के बाद सीएम ने बलौदाबाजार के कार्यक्रम को निरस्त कर दिया है. 

read morehttps://www.youtube.com/watch?v=q6J49hdxBCw

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर