Firozabad father kills son: दिल को दहला देने वाली ये खबर उत्तरप्रदेश के फिरोजाबाद के मक्खनपुर के गांव नगला मवासी से सामने आई है. जहां पर एक पिता ने अपने ही मासूम बेटे की धारदार हथियार से बेरहमी से हत्या कर दी. बता दें कि, पत्नी स्कूल में पढ़ाने का काम करती है. जांच में सामने आया की पत्नी सोमवार को स्कूल गई हुई थी, जब शाम को वापस आई तो घर में खून फैला हुआ था, जिसको देखकर उर्मिला (पत्नी) ने शोर मचाया .
खून से लथपथ मिला बेटा
उर्मिला के शोर मचाने से आसपास के लोग इकठ्ठा हुए, जब लोगों ने खून निकलता देखा तो बक्सा खोला, और जब अन्दर का नजारा देखा तो सबकी आन्खे चौधियां गई. अन्दर 12 साल के मासूम मयंक का खून से लथपथ मृत शरीर बंद पड़ा हुआ था. देखने से लग रहा था की किसी धारदार हथियार से उसकी हत्या की गई हो। मयंक का शरीर पूरा लहू लुहान था.

Firozabad father kills son: पिता के घर में न होने से बढ़ा शक
मयंक के पिता राजेश के घर से फरार होने पर शक गहरा गया, मौके पर पंहुची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया, और पिता राजेश की तलाश में जुट गई.
मासूम ने की बचने की कोशिश
प्रारंभिक जांच में सामने आया कि मयंक ने अपनी जान बचाने की पूरी कोशिश की थी. मासूम यहां-वहां भागता रहा लेकिन अंत में हार गया. पुलिस के मुताबिक पिता राजेश ने अपने ही बेटे की हंसिए से हत्या की. आगे कार्यवाई जारी है. हालांकि अभी तक हत्या करने का कारण सामने नहीं आया है।
