Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • एंटरटेनमेंट
  • Family Man Season 3: फैंस का इंतजार खत्म! रिलीज डेट का हुआ ऐलान…
  • एंटरटेनमेंट

Family Man Season 3: फैंस का इंतजार खत्म! रिलीज डेट का हुआ ऐलान…

Hema Gupta October 28, 2025

Family Man Season 3: मोस्टअवेटेड वेब सीरीज ‘The Familiy Man Season 3’ की रिलीज डेट सामने आ गई है। मेकर्स ने 28 अक्टूबर मंगलवार को एक दिलचस्प वीडियो जारी करते हुए बताया कि सीरीज का तीसरा पार्ट 21 नवंबर 2025 को रिलीज होगा। शो अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगा।

Read More: Baseer Ali On bigg boss 19: बसीर अली ने उठाए मेकर्स पर सवाल, बताई बिग बॉस की रियलिटी!

मनोज बाजपेयी फिर दिखेंगे श्रीकांत तिवारी के रोल में

सीरीज में एक बार फिर मनोज बाजपेयी अपने सुपरहिट किरदार श्रीकांत तिवारी के रूप में नजर आएंगे। इस बार भी कहानी एक सामान्य दिखने वाले फैमिली मैन की है जो असल में एक सीक्रेट एजेंट है। डबल लाइफ और खतरनाक मिशन की यह कहानी इस बार पहले से ज्यादा दमदार होने वाली है।

घरेलू हलचल के साथ धमाकेदार एंट्री…

रिलीज डेट टीजर में प्रियामणि ने शो में सुचि तिवारी के किरदार के रूप में वापसी की है। वीडियो में वह बताती हैं कि:-

उनकी बेटी धृति अब कॉलेज जा रही है, बेटा अथर्व बैले डांस सीख रहा है। लेकिन “तिवारी जी चार साल से वहीं अटके हैं!”

इसके बाद वीडियो में मनोज बाजपेयी की दमदार एंट्री होती है, जो हर जगह कुछ गुनगुनाते नजर आते हैं—कभी डेंटिस्ट के पास तो कभी मिशन पर। आखिर में उनका डायलॉग आता है—”Aa raha hoon…”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by prime video IN (@primevideoin)

कास्ट हुई और भी दमदार

इस सीजन में पुराने कलाकारों के साथ कुछ बड़े नामों की एंट्री हुई है। कास्ट इस प्रकार है:

1. मनोज बाजपेयी –  श्रीकांत तिवारी
2. प्रियामणि  – सुचि तिवारी
3. अशलेशा ठाकुर –  धृति तिवारी
4. वेदांत सिन्हा  – अथर्व तिवारी
5. श्रेया धनवंतरी  – जोया
6. गुल पनाग  – सलोनी
7. जयदीप अहलावत –  रुक्मा (नया विलेन)
8. निम्रत कौर  – मीरा (मिस्ट्री कैरेक्टर)

इस बार कहानी और ज्यादा रोमांचक…

मेकर्स ने बताया कि इस सीजन में श्रीकांत तिवारी अब तक के सबसे खतरनाक मिशन का सामना करेंगे। इस बार दो नए दुश्मन रुक्मा और मीरा उनके सामने होंगे जो सिर्फ देश की सुरक्षा ही नहीं बल्कि उनकी फैमिली लाइफ़ के लिए भी खतरा बनेंगे।

राज और डीके ने किया प्रोजेक्ट को लेकर बड़ा दावा

सीरीज के क्रिएटर्स राज और डीके ने कहा:-

“पिछले दो सीज़न को जितना प्यार मिला, उसे देख हम बेहद खुश हैं। हमने इस सीजन को और पावरफुल बनाने में कोई कमी नहीं छोड़ी। इस बार शिकारी खुद शिकार बनेगा।” उन्होंने यह भी कहा कि इस बार एक्शन, इमोशन और सस्पेंस पहले से ज्यादा तगड़ा होगा।

पहले दो सीजन रहे सुपरहिट

सीजन 1 रिलीज: सितंबर 2019, सीजन 2 रिलीज: जून 2021।

सीजन 2 में सामंथा रुथ प्रभु की एंट्री ने सीरीज को भारत में सबसे चर्चित वेब सीरीज बना दिया था।

फैंस को अब बस 21 नवंबर का इंतजार…

‘The Family Man Season 3’ लंबे समय से सोशल मीडिया पर ट्रेंड करता रहा है। टीज़र ने पहले ही फैंस की उत्सुकता बढ़ा दी है, और अब रिलीज डेट के साथ सीरीज की दीवानगी और बढ़ गई है।

 

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: MP NEWS : चोरों ने बड़ी वारदात को दिया अंजाम,एक साथ पांच फ्लैटों में चोरी की
Next: Gukesh vs Nakamura Clutch Chess: गुकेश ने शांत अंदाज में लिया बदला, नाकामुरा को दी करारी शिकस्त!

Related Stories

Vijay Rashmika Marriage Celebration
  • एंटरटेनमेंट

Vijay Rashmika Marriage Celebration: शादी के जश्न को मनाते हुए इन राज्यों में रश्मिका और विजय ने भेजी मिठाईयां…

Hema Gupta March 1, 2026
Sonal Chauhan Stuck In Dubai
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-विदेश

Sonal Chauhan Stuck In Dubai: जन्नत फिल्म की फेम एक्ट्रेस सोनल दुबई में फंसी, PM मोदी से मांगी मदद…

Hema Gupta March 1, 2026
Vijay Rashmika New Film Glimpse
  • एंटरटेनमेंट

Vijay Rashmika New Film Glimpse: विजय और रश्मिका की न्यू फिल्म ‘रणबाली’ का पहला लुक आउट…

Hema Gupta February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • Vijay Rashmika Marriage Celebration: शादी के जश्न को मनाते हुए इन राज्यों में रश्मिका और विजय ने भेजी मिठाईयां…
  • Holika Dahan 2026 Date: क्या आप भी हैं कंफ्यूज? कब है होलिका दहन तो ये खबर आपके लिए…
  • Raipur Husband Murder: बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या!
  • Sonal Chauhan Stuck In Dubai: जन्नत फिल्म की फेम एक्ट्रेस सोनल दुबई में फंसी, PM मोदी से मांगी मदद…
  • MP  में एक लाख से ज्यादा शिक्षक पद खाली,कैग की रिपोर्ट में खुलासा
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.