Urvashi Reacts Aishwarya Comparison: ऐश्वर्या से तुलना पर भड़की उर्वशी, पोस्ट शे...

urvashi-rautela-reacts-aishwarya-comparison

Urvashi Reacts Aishwarya Comparison: ऐश्वर्या से तुलना पर भड़की उर्वशी, पोस्ट शेयर कर निकाला गुस्सा...

urvashi reacts aishwarya comparison ऐश्वर्या से तुलना पर भड़की उर्वशी पोस्ट शेयर कर निकाला गुस्सा

Virushka Moment Viral: विराट और अनुष्का का रोमैंटिक वीडियों वायरल… दरअसल, कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर ऐश्वर्या और उर्वशी की तुलना को लेकर कई मीम्स और पोस्ट्स वायरल हुए। कुछ आलोचकों ने उर्वशी के लुक्स को "जीरो करिज्मा वाली ऐश्वर्या बनने की कोशिश" तक बता दिया। इसी पर भड़कते हुए उर्वशी ने इंस्टाग्राम पर लंबा पोस्ट शेयर कर अपना गुस्सा जाहिर किया।

"मैं खुद ब्लूप्रिंट हूं, किसी की कॉपी नहीं" – उर्वशी

उर्वशी ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक न्यूज रिपोर्ट का स्क्रीनशॉट शेयर किया जिसमें लिखा गया था कि उन्होंने जीरो करिज्मा के साथ ऐश्वर्या राय बनने की कोशिश की। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने लिखा - "तो जाहिर है कि मैं 0 करिज्मा वाली ऐश्वर्या बनने की कोशिश कर रही हूं? डार्लिंग, ऐश्वर्या एक आइकॉन हैं, लेकिन मैं यहां किसी की डुप्लीकेट बनने नहीं आई। मैं ही ब्लूप्रिंट हूं।"

उर्वशी ने आगे लिखा -

"कांस ने मुझे किसी में मिल जाने के लिए नहीं बुलाया, मैं यहां अलग दिखने के लिए आई हूं। अगर मेरा लुक, स्टाइल और कॉन्फिडेंस आपको असहज कर रहा है, तो शायद आपको एक गहरी सांस लेनी चाहिए।"

 

View this post on Instagram

 

A post shared by URVASHI RAUTELA (@urvashirautela)

"मैं फायरवर्क के साथ शैम्पेन हूं" – उर्वशी

अपने जवाब में उर्वशी ने न सिर्फ आलोचकों को जवाब दिया बल्कि खुद की पहचान को मजबूती से सामने रखा। उन्होंने लिखा कि - "मैं हर किसी को समझ नहीं आती। मैं वो नहीं जो आप सोचते हैं, मैं फायरवर्क के साथ शैम्पेन की तरह हूं।"

एक्ट्रेस ने ट्रेलर्स को दिया जबाव...

उर्वशी का गुस्सा सिर्फ तुलना तक सीमित नहीं रहा। उन्होंने मशहूर फैशन क्रिटिक इंस्टाग्राम पेज डाइट सब्या पर भी निशाना साधा, जिन्होंने आरोप लगाया था कि उन्होंने कांस फेस्टिवल की सीढ़ियों को फोटोशूट के लिए ब्लॉक किया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by URVASHI RAUTELA (@urvashirautela)

इस पर उर्वशी ने स्पष्ट करते हुए लिखा कि- ‘मेरे ग्लोबल फैंस और समर्थकों, कान्स फिल्म फेस्टिवल कम्युनिटी और सच्चाई के चैंपियनों के लिए, मैं डाइट सब्या के कायरता से बोले झूठ के खिलाफ पूरी ताकत के साथ खड़ी हूं, एक बिना चेहरे का पेज, जो झूठा दावा करने की हिम्मत करता है कि मैंने सीढ़ी को ब्लॉक कर दिया।’

आगे लिखा कि-

“मेरी टीम ने सीढ़ी पर फोटोशूट की पूरी परमिशन ली थी। हमने कांस फिल्म फेस्टिवल के सभी नियमों का सम्मानपूर्वक पालन किया। डाइट सब्या, Diet Prada की सस्ती नकल है, जिसका असलीपन से कोई लेना-देना नहीं।” उन्होंने आगे कहा कि यह पेज सिर्फ मेहनती आउटसाइडर्स को टारगेट करने में लगा है जो ग्लोबल स्टेज पर चमकने का प्रयास करते हैं।

"पेड ट्रोल्स से नहीं डरती, झूठी बदनामी बंद करें"

उर्वशी ने अपने पोस्ट में यह भी आरोप लगाया कि उनके खिलाफ पेड ट्रोल्स का इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने लिखा -
“इनका निराधार नैरेटिव उन लोगों को निशाना बनाता है जो इंटरनेशनल लेवल पर भारत का नाम रोशन कर रहे हैं। मैंने इस व्यर्थ अस्तित्व को ब्लॉक और रिपोर्ट कर दिया है।”
उन्होंने अपने फैंस से भी अपील की कि वे इन झूठी बातों से प्रभावित न हों। साथ ही यह भी स्पष्ट किया कि -
"हम दूसरों की तरह किसी को पैसे नहीं देंगे। चाहे आप मुझे कितना भी ट्रोल करें, मेरे डेडिकेशन और इंटरनेशनल एक्लेम से बना मेरा करिश्मा अब भी कोई छू नहीं सकता।”

"मेरी रोशनी को कोई नहीं कम कर सकता" - उर्वशी

उर्वशी ने आखिर में लिखा कि- “मैं एक ऐसी ताकत हूं जो लीड करती है और इंस्पायर करती है। चाहे ट्रोलिंग हो या फर्जी आरोप, मैं अपने अटूट संकल्प के साथ खड़ी हूं।”

कांन्स में उर्वशी....

बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने कांस में हर दिन खुद को एक नया लुक दिया और किसी न किसी वजह से चर्चाओं में बनी रहीं। और कांस के लास्ट दिन उर्वशी ने अपने यूनिक फैशन सेंस को लेकर सुर्खियों में रहीं। इस बार उनका ब्रा शेप वाला गोल्डन हैंडबैग चर्चा का विषय बन गया है।

उर्वशी का यूनिक बैग बना चर्चा का विषय…

उर्वशी रौतेला ने अपने तीसरे रेड कार्पेट लुक में जो हैंडबैग कैरी किया, उसने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा और सभी उनके फैशन सेंस को देखकर हैरान रह गए। यह बैग जूडिथ लीबर कॉउचर का डिजाइन किया हुआ “ब्रा नेकलेस बैग” है, जिसमें ब्रा शेप के साथ एक खूबसूरत नेकलेस अटैच किया गया है। इसकी कीमत लगभग 5.32 लाख रुपये बताई जा रही है।इससे पहले, उन्होंने जो तोते वाला क्रिस्टल क्लच कैरी किया था, उसकी कीमत करीब 4.6 लाख रुपये थी और फैशन पेज डाइट सब्या ने भी उसकी फोटो साझा की थी।

हर दिन नया लुक, हर बार नया सरप्राइज…

पहले दिन: उनके आउटफिट से ज्यादा चर्चा उनके हरे रंग के तोते वाले बैग और बोल्ड मेकअप की रही। दूसरे दिन: ड्रेस का एक हिस्सा फटा हुआ नजर आया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। तीसरे दिन: गोल्डन ब्रा बैग ने सबका ध्यान खींच लिया और उर्वशी ट्रेंड में आ गईं।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल…

रेड कार्पेट पर उर्वशी के फोटोशूट का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें वह कैमरे के सामने पोज दे रही हैं और पीछे मेहमानों की लंबी लाइन नजर आ रही है।

बीते दिन पहनी थी ब्लैक गाउन…

रेड कार्पेट पर फटी ड्रेस में दिखीं थी उर्वशी..

उर्वशी ने कांस फिल्म फेस्टिवल के आखिरी दिन ‘ओ एजेंटे सीक्रेटो’ की स्क्रीनिंग के दौरान रेड कार्पेट पर नाजा सादे कॉउचर की एक ब्लैक सिल्की सैटिन गाउन पहन रखी थी। जब वह कैमरे के सामने पोज दे रही थीं, जैसे ही उन्होंने फ्लाइंग किस देने के लिए हाथ ऊपर किए, वैसे ही हर किसी का ध्यान उनके कंधे के नीचे तरफ गया, तभी उनकी ड्रेस में आर्मपिट के पास एक छेद नजर आया। पहले तो लोगों को लगा कि ये ड्रेस का डिजाइन हो सकता है, लेकिन बाद में यह साफ हो गया कि ड्रेस फटी हुई थी।

ड्रेस की डिटेल और स्टाइलिंग..

उनका गाउन क्रू नेकलाइन, डीप स्वीटहार्ट नेक डिटेल, फुल स्लीव्स और प्लीटेड वॉल्यूमिनस स्कर्ट के साथ एक लंबी ट्रेन में था। लुक को उन्होंने ट्विस्टेड हेयर अपडू, पन्ना-कट बालियां, गुलाबी क्लच और कोरल ब्राउन लिपस्टिक के साथ स्टाइल किया था।

सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ वीडियो..

अब एक्ट्रेस की यह वीडियो कई सोशल मीडिया हैंडल्स पर तेजी से वायरल हो रही है। यूजर्स के साथ-साथ फैशन क्रिटिक्स ने भी इस पर प्रतिक्रिया दी है। हालांकि उर्वशी ने भी यह अपनी तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की लेकिन उन तस्वीरों को इस तरह से पेश किया गया है, कि उसमें ड्रेस का फटा हुआ भाग दिखाई नहीं दे रहा है।  

यूजर्स ने इस तरह दिए थे रिएक्शन..

यूजर ने किया था ट्रोल…

एक यूजर ने स्टोरी में वीडियो शेयर कर व्यंग्यात्मक अंदाज में लिखा कि- ‘देखो, मेहनत की इज्जत होनी चाहिए। बिचारी, मुझे उसके लिए बुरा लग रहा है।, एक यूजर ने पूछा, ‘क्या वहां वाकई छेद है?’ वहीं, एक यूजर ने कमेंट कर लिखा कि- ‘कान्स में फटी ड्रेस पहनने वाली पहली भारतीय?’, एक ने लिखा कि- ‘आखिर ये क्या कर के मांनेगी, अब तो ये फटे कपड़े भी पहनने लगी।’ वहीं एक ने लिखा- ‘छेद है और ये छिपाने की कोशिश भी नहीं कर रहीं, ये उल्टा फ्लॉन्ट कर रही हैं, गजब कॉन्फिडेंस है।’

उर्वशी ने फटी ड्रेस के पीछे का खोला राज..

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, उर्वशी ने ड्रेस फटने का कारण बताया और कारण ऐसा जो दिल जीत ले उन्होंने कहा कि- ‘जैसे ही मैं इवेंट की ओर बढ़ रही थी, मेरी कार अचानक रुक गई। 70 साल की बुजुर्ग महिला रास्ते में आ गई। उन्हें बचाने के लिए मेरे ड्राइवर ने तुरंत कार रोक दी, जिससे मुझे धक्का लगा और मैं आगे की तरफ खिसक गई। और उस समय उनका गाउन फट गया’ Urvashi Rautela Cannes 2025 Dress एक्ट्रेस ने कहा कि – मुझे अपनी ड्रेस को लेकर कोई टेंशन नहीं थीं, बल्कि मुझे उस बुजुर्ग महिला की सुरक्षा के लिए आभार महसूस हुआ कि वो सुरक्षित हैं। उर्वशी का कहना है कि – ‘उनके लिए मैं एक मुस्कान और एक सच्चाई पेश करती हूं। हमारे पहन गए कपड़ों में सुंदरता नहीं होती, बल्कि हमारे चुने गए फैसलों में होती है। ‘

संबंधित सामग्री

शिक्षकों के हित में मध्यप्रदेश सरकार को बड़ी सफलता,TET को लेकर सुप्रीम कोर्ट में रिव्यू याचिका की सुनवाई नियत

मध्य प्रदेश

शिक्षकों के हित में मध्यप्रदेश सरकार को बड़ी सफलता,TET को लेकर सुप्रीम कोर्ट में रिव्यू याचिका की सुनवाई नियत

13 मई को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई नियत. शिक्षकों के पक्ष को विस्तार से रखने का अवसर, मप्र शासन ने 17 अप्रैल को दायर की थी पुनर्विचार याचिका

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के नाम पर ‘डीपफेक’ ठगी; 22 हजार से 1 करोड़ रुपये कमाने का दिया जा रहा झांसा

जुर्म गाथा

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के नाम पर ‘डीपफेक’ ठगी; 22 हजार से 1 करोड़ रुपये कमाने का दिया जा रहा झांसा

रक्षा मंत्री के नाम से जुड़े फर्जी डीपफेक वीडियो के जरिए ठगी का मामला सामने आया, जिसमें लोगों को करोड़पति बनने का लालच दिया गया।

झारखंड में राज्यसभा सीटों पर ‘दोस्ती में दरार’? CM सोरेन और कांग्रेस के बीच बढ़ी खींचतान

झारखंड

झारखंड में राज्यसभा सीटों पर ‘दोस्ती में दरार’? CM सोरेन और कांग्रेस के बीच बढ़ी खींचतान

झारखंड में राज्यसभा चुनाव से पहले सत्तारूढ़ गठबंधन में सीटों के बंटवारे को लेकर तनाव उभरा है, कांग्रेस और झामुमो के बीच मतभेद बढ़ते जा रहे हैं।

बरगी क्रूज हादसे पर मप्र सरकार सख्त: कई कर्मचारी बर्खास्त-निलंबित, सीएम डॉ यादव ने ट्वीट कर दी जानकारी

मध्य प्रदेश

बरगी क्रूज हादसे पर मप्र सरकार सख्त: कई कर्मचारी बर्खास्त-निलंबित, सीएम डॉ यादव ने ट्वीट कर दी जानकारी

मध्य प्रदेश के जबलपुर में बरगी क्रूज हादसा हुआ जिसमें 9 लोगों की मौत हो गई। सरकार ने जिम्मेदार कर्मचारियों को बर्खास्त कर निलंबित किया।

जबलपुर क्रूज हादसा: CM डॉ यादव ने पीड़ितों से की मुलाकात, बच्चों को लगाया गले

मध्य प्रदेश

जबलपुर क्रूज हादसा: CM डॉ यादव ने पीड़ितों से की मुलाकात, बच्चों को लगाया गले

मध्यप्रदेश के CM डॉ. मोहन यादव ने बरगी क्रूज हादसे के पीड़ितों से मुलाकात की, दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और SOP तैयार करने का आश्वासन दिया।