The Raja Saab Trailer Release: हॉरर-कॉमेडी और रहस्यों से भरा ट्रेलर, संजय दत्त क...

the-raja-saab-trailer-2025-sanjay-dutt-horror-comedy

The Raja Saab Trailer Release: हॉरर-कॉमेडी और रहस्यों से भरा ट्रेलर, संजय दत्त के रोल ने बढ़ाई उत्सुकता...

the raja saab trailer release हॉरर-कॉमेडी और रहस्यों से भरा ट्रेलर संजय दत्त के रोल ने बढ़ाई उत्सुकता

बॉबी देओल होंगे दिल्ली की लव कुश रामलीला में शामिल,रावण दहन करेंगे

सामने आया द राजा साहब का मजेदार ट्रेलर...

मारुती के निर्देशन में हॉरर-कॉमेडी...

साउथ सिनेमा के मशहूर डायरेक्टर मारुती अब हॉरर कॉमेडी जॉनर में धमाका करने जा रहे हैं। उनकी अपकमिंग फिल्म द राजा साहब का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। इस फिल्म में प्रभास लीड रोल निभा रहे हैं, जिन पर मेकर्स ने बड़ा दांव खेला है।

प्रभास बने पुश्तैनी हवेली के वारिस...

ट्रेलर में प्रभास एक पुश्तैनी हवेली के उत्तराधिकारी के रूप में नजर आते हैं। यह हवेली सालों से बंद और खंडहर में तब्दील हो चुकी है। यहां पहुंचकर उन्हें पता चलता है कि यह एक रहस्यमयी और भूतिया हवेली है, जिसकी दीवारों में कई गहरे राज छुपे हैं। इसमें दादा जी की आत्मा भटकती दिखाई देती है, तो एक तरफ दादी मां दुर्गा से पोते की रक्षा की प्रर्थना करती हैं। इसमें कोई प्रभास को कंट्रोल करते भी दिखाई देगा। ट्रेलर मिस्ट्री से भरा है।

रोमांस और हॉरर का डबल डोज...

करीब 3 मिनट 34 सेकंड के ट्रेलर में दर्शकों को रोमांस और हॉरर का डबल मजा देखने को मिलता है। प्रभास अपनी तीनों हीरोइनों के साथ रोमांटिक अंदाज में दिखते हैं, वहीं हवेली का डर और कॉमेडी टाइमिंग दर्शकों को खूब एंटरटेन करने वाला है।

संजय दत्त का खतरनाक अवतार...

ट्रेलर की शुरुआत में बोमन ईरानी प्रभास को हिप्नोटिज्म से कंट्रोल करते नजर आते हैं। इसके बाद कॉमेडी, रोमांस और डर का कॉम्बिनेशन दिखाया गया है। लेकिन सबसे बड़ा सरप्राइज है संजय दत्त की एंट्री, जो विलेन के तौर पर बेहद डरावने और खतरनाक अंदाज में दिखाई देते हैं।

प्रभास का डबल रोल...

ट्रेलर के अंत में खुलासा होता है कि प्रभास फिल्म में डबल रोल निभा रहे हैं। वहीं, संजय दत्त नेगेटिव किरदार में दर्शकों के होश उड़ाने को तैयार हैं।

दमदार स्टारकास्ट...

फिल्म में प्रभास और संजय दत्त के साथ मालविका मोहनन, निधि अग्रवाल, ब्रह्मानंद, बोमन ईरानी और योगी बाबू जैसे सितारे भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

इस दिन थिएटर में होगी रिलीज...

द राजा साहब 9 जनवरी 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। प्रभास की पिछली फिल्म कल्कि 2898 एडी के बाद यह उनकी अगली बड़ी फिल्म रिलीज होगी।

संबंधित सामग्री

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दिए लॉ-एंड-ऑर्डर में सुधार के निर्देश

बिहार

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दिए लॉ-एंड-ऑर्डर में सुधार के निर्देश

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने DM-SP के साथ बैठक कर बिहार में लॉ-एंड-ऑर्डर में सुधार और उद्योगपतियों की सुरक्षा के निर्देश दिए।

CM धामी ने बढ़ाया श्रमिकों का वेतन, पड़ोसी राज्यों से भी अधिक

उत्तराखंड

CM धामी ने बढ़ाया श्रमिकों का वेतन, पड़ोसी राज्यों से भी अधिक

उत्तराखंड सरकार ने श्रमिकों का वेतन बढ़ाया है, जिससे अब उन्हें पड़ोसी राज्यों से भी अधिक वेतन प्राप्त होगा। यह निर्णय औद्योगिक अशांति की आशंका के बीच लिया गया।

मान सरकार पर कांग्रेस विधायक रंधावा ने किया तीखा प्रहार; अमृतपाल मामले और ‘ऑपरेशन लोटस’ पर उठाए बड़े सवाल

पंजाब

मान सरकार पर कांग्रेस विधायक रंधावा ने किया तीखा प्रहार; अमृतपाल मामले और ‘ऑपरेशन लोटस’ पर उठाए बड़े सवाल

पंजाब में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं, जिसमें अमृतपाल सिंह मामले और ऑपरेशन लोटस भी शामिल हैं।

उत्तराखंड में BDC सदस्य द्वारा युवक की हत्या, शव नदी में फेंका, हुआ खुलासा

उत्तराखंड

उत्तराखंड में BDC सदस्य द्वारा युवक की हत्या, शव नदी में फेंका, हुआ खुलासा

उत्तराखंड में एक BDC सदस्य ने 10000 रुपए के लिए युवक की हत्या कर दी और शव को अलकनंदा नदी में फेंक दिया। पत्नी ने सोशल मीडिया पर शव की पहचान की।

छत्तीसगढ़ में महिला प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में महिला प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री से महिला प्रतिनिधियों ने मुलाकात कर महिला सशक्तिकरण की दिशा में किए गए प्रयासों की सराहना की।