National Award Controversy: 'द केरल स्टोरी' को बेस्ट डायरेक्टर अवॉर्ड, केरल सरका...

the-kerala-story-national-award-controversy-kerala-government-reaction

National Award Controversy: 'द केरल स्टोरी' को बेस्ट डायरेक्टर अवॉर्ड, केरल सरकार ने जताई कड़ी आपत्ति!

national award controversy द केरल स्टोरी को बेस्ट डायरेक्टर अवॉर्ड केरल सरकार ने जताई कड़ी आपत्ति

SRK National Award 2025: पहली बार नेशनल अवॉर्ड मिलने पर इमोशनल हुए शाहरुख खान, वीडिओ हुआ वायरल… आपको बता दें कि यह फिल्म सुदीप्तो सेन के निर्देशन में बनी थी।

सीएम पिनाराई विजयन ने बताया केरल की छवि धूमिल करने वाला निर्णय...

केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट करते हुए फिल्म को सम्मान दिए जाने पर कड़ी प्रतिक्रिया दी।

उन्होंने लिखा -

"एक ऐसी फिल्म को राष्ट्रीय पुरस्कार देना, जो केरल की छवि खराब करती है और साम्प्रदायिक नफरत फैलाने के इरादे से बनाई गई है, गंभीर चिंता का विषय है। जूरी द्वारा ऐसे कंटेंट को वैधता देना, भारतीय सिनेमा की महान परंपरा और सामाजिक जिम्मेदारी का अपमान है।"

सीएम ने आगे लिखा कि-

'केरल हमेशा मेल-जोल, भाईचारे और शांति का प्रतीक रहा है। यह फैसला न सिर्फ मलयाली समुदाय, बल्कि देश के हर उस नागरिक के लिए चिंता का विषय है, जो लोकतांत्रिक और संवैधानिक मूल्यों में विश्वास करता है। हमें मिलकर इसके खिलाफ आवाज उठानी चाहिए।'

शिक्षा मंत्री ने भी जताई आपत्ति, अन्य विजेताओं को दी बधाई...

केरल के शिक्षा मंत्री वी. शिवनकुट्टी ने भी फिल्म को पुरस्कार दिए जाने पर कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने कहा - "'द केरल स्टोरी' जैसी फिल्म को सम्मानित करना, जो नफरत और आधारहीन आरोपों को बढ़ावा देती है, वह अन्य पुरस्कार विजेताओं की उपलब्धियों की गरिमा को कम करता है।" हालांकि उन्होंने केरल के अन्य पुरस्कार विजेताओं — उर्वशी, विजयराघवन और क्रिस्टो टॉमी को बधाई दी और उनकी उपलब्धियों को सराहा।

2023 में रिलीज हुई थी फिल्म....

हिट फिल्म 'द केरल स्टोरी' साल 2023 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म की कहानी को लेकर तब काफी विवाद हुआ था। आरोप लगे कि फिल्म में तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया है और केरल की सांप्रदायिक छवि को जानबूझकर नुकसान पहुंचाया गया है। फिल्म को देश के कुछ हिस्सों में बैन भी किया गया था, जबकि कुछ राज्यों ने इसे टैक्स फ्री घोषित किया गया था।  

संबंधित सामग्री

बरगी डैम हादसा: सीएम डॉ. मोहन ने व्यक्त किया शोक, मृतकों के परिजनों के लिए 4-4 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान

मध्य प्रदेश

बरगी डैम हादसा: सीएम डॉ. मोहन ने व्यक्त किया शोक, मृतकों के परिजनों के लिए 4-4 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान

रेस्क्यू टीम ने 15 को बचाया, लापता लोगों की तलाश जारी, प्रशासनिक अधिकारी और राहत-बचाव दल मौके पर मौजूद

दिल्ली पुलिस ने किया इंटरनेशनल आर्म्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, पाकिस्तान से कनेक्शन हुआ उजागर

देश-विदेश

दिल्ली पुलिस ने किया इंटरनेशनल आर्म्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, पाकिस्तान से कनेक्शन हुआ उजागर

दिल्ली पुलिस ने उत्तर भारत में सक्रिय अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश किया। पाकिस्तान और नेपाल बॉर्डर से जुड़े इस गिरोह के 9 सदस्य गिरफ्तार।

हिमाचल में मंदिरों के प्रबंधन पर मचा सियासी संग्राम; VHP ने 37 मंदिर हिंदू समाज को सौंपने की उठाई मांग

हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में मंदिरों के प्रबंधन पर मचा सियासी संग्राम; VHP ने 37 मंदिर हिंदू समाज को सौंपने की उठाई मांग

VHP ने हिमाचल सरकार पर 37 मंदिरों के सरकारी नियंत्रण को लेकर धार्मिक असमानता का आरोप लगाया है, मांग की कि इन्हें हिंदू समाज को सौंपा जाए।

झारखण्ड CM हेमंत सोरेन ने किया बड़ा ऐलान, हर जिले में दौड़ेगी मोबाइल साइंस बस

झारखंड

झारखण्ड CM हेमंत सोरेन ने किया बड़ा ऐलान, हर जिले में दौड़ेगी मोबाइल साइंस बस

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड में विज्ञान और तकनीकी शिक्षा को प्रोत्साहन देने के लिए मोबाइल साइंस एग्जिबिशन बस की शुरुआत की।

इंदौर-अहमदाबाद राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, 16 मजदूरों की मौत

मध्य प्रदेश

इंदौर-अहमदाबाद राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, 16 मजदूरों की मौत

इंदौर-अहमदाबाद राजमार्ग पर पिकअप वाहन के पलटने से 16 मजदूरों की मौत हो गई, 30 घायल। निरीक्षण में NHAI की लापरवाही सामने आई।