Tamil Actor Drugs Case: ड्रग्स केस में फंसे तमिल एक्टर श्रीकांत, पुलिस ने किया गिरफ्तार...

tamil-actor-srikanth-arrested-in-drugs-case

Tamil Actor Drugs Case: ड्रग्स केस में फंसे तमिल एक्टर श्रीकांत, पुलिस ने किया गिरफ्तार...

tamil actor drugs case ड्रग्स केस में फंसे तमिल एक्टर श्रीकांत पुलिस ने किया गिरफ्तार

Tamil Actor Drugs Case: तमिल एक्टर श्रीकांत को ड्रग्स केस में गिरफ्तार किया गया है। चेन्नई की नुंगम्बक्कम पुलिस ने उन्हें सोमवार सुबह उनके घर से हिरासत में लिया। मेडिकल जांच में कोकीन सेवन की पुष्टि होने के बाद उन्हें अरेस्ट किया गया। पुलिस को उनके घर से कोकीन की थोड़ी मात्रा भी बरामद हुई है। Read More: Smriti Irani Show Update: ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ का दूसरा सीजन जल्द होगा शुरु! रोनित रॉय ने ठुकराया ऑफर…

ड्रग नेटवर्क से संपर्क में थे श्रीकांत

रिपोर्ट के मुताबिक, श्रीकांत हाल ही में पकड़े गए तीन ड्रग तस्करों के लगातार संपर्क में थे। पुलिस का दावा है कि उन्होंने कोकीन खरीदी और उसका सेवन भी किया। यह ड्रग्स एक नेटवर्क के जरिए सप्लाई हो रही थी, जिसमें एक घानाई नागरिक जॉन और एक भारतीय नागरिक प्रदीप कुमार उर्फ प्राडो भी शामिल हैं।

एक और एक्टर का नाम भी आया सामने

पुलिस सूत्रों के अनुसार, इस मामले में एक और एक्टर कृष्णा का नाम सामने आया है, जिसके फिलहाल केरल में छिपे होने की आशंका है। पुलिस ने कृष्णा की तलाश शुरू कर दी है।

पब में हुई थी ड्रग्स की डील

पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी प्रदीप कुमार ने कोकीन टी. प्रसाद नाम के शख्स को बेची थी। प्रसाद ने यह कोकीन पिछले महीने एक पब में श्रीकांत को दी थी। जानकारी के अनुसार, प्रसाद पहले भी धोखाधड़ी और बार में झगड़े के मामले में गिरफ्तार हो चुका है। वह कभी फिल्म प्रोडक्शन में श्रीकांत के साथ भी काम कर चुका था।

श्रीकांत का फिल्मी करियर

श्रीकांत का असली नाम श्रीराम कृष्णमाचारी है। उन्होंने 2002 में तमिल फिल्म ‘रोजा कूटम’ से डेब्यू किया था। उन्हें ‘एप्रिल माधाथिल’, ‘पार्थिबन कनवु’, ‘ओकरीकि ओकारु’ और ‘ननबन’ जैसी हिट फिल्मों के लिए जाना जाता है। ‘ननबन’ हिंदी फिल्म ‘3 इडियट्स’ की तमिल रीमेक थी। उन्हें उनके काम के लिए नंदी और फिल्मफेयर जैसे पुरस्कार भी मिल चुके हैं।

कैसे हुआ खुलासा

17 जून को एंटी-नारकोटिक्स इंटेलिजेंस यूनिट (ANIU) की सूचना पर पुलिस ने प्रदीप और जॉन को 11 ग्राम कोकीन के साथ गिरफ्तार किया था। यह ड्रग्स बेंगलुरु से लाई गई थी और चेन्नई में ₹12,000 प्रति ग्राम के भाव से बेची जा रही थी। यहीं से मामले की परतें खुलती गईं और श्रीकांत का नाम सामने आया।

2008 में की थी शादी...

एक्टर श्रीकांत ने 7 सितंबर 2008 को वंदना से शादी की थी। यह कपल दो बच्चों के माता-पिता हैं। श्रीकांत ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत 1999 में टीवी सीरियल जन्नल मराबू कविथिगल से की थी। इसके बाद उन्होंने 2002 में तमिल फिल्म रोजा कूटम से बड़े पर्दे पर डेब्यू किया। 2003 में वह पहली बार तेलुगु फिल्म ओकारिकी ओकारू में नजर आए।

संबंधित सामग्री

जबलपुर क्रूज हादसा: CM डॉ यादव ने पीड़ितों से की मुलाकात, बच्चों को लगाया गले

मध्य प्रदेश

जबलपुर क्रूज हादसा: CM डॉ यादव ने पीड़ितों से की मुलाकात, बच्चों को लगाया गले

मध्यप्रदेश के CM डॉ. मोहन यादव ने बरगी क्रूज हादसे के पीड़ितों से मुलाकात की, दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और SOP तैयार करने का आश्वासन दिया।

चंडीगढ़ में 10वें राष्ट्रीय स्वास्थ्य शिखर सम्मेलन का हुआ आगाज़; केंद्रीय मंत्री नड्डा, हरियाणा CM ने किया उद्घाटन

हरियाणा

चंडीगढ़ में 10वें राष्ट्रीय स्वास्थ्य शिखर सम्मेलन का हुआ आगाज़; केंद्रीय मंत्री नड्डा, हरियाणा CM ने किया उद्घाटन

चंडीगढ़ में दो दिवसीय 10वें राष्ट्रीय स्वास्थ्य शिखर सम्मेलन शुरू हुआ, विभिन्न नवाचारों और स्वास्थ्य रणनीतियों पर चर्चा के लिए विशेषज्ञ एकत्रित हुए।


ड्रग तस्कर यासीन मछली को सुप्रीम कोर्ट से मिली ज़मानत

मध्य प्रदेश

ड्रग तस्कर यासीन मछली को सुप्रीम कोर्ट से मिली ज़मानत

भोपाल के ड्रग तस्कर यासीन मछली को सुप्रीम कोर्ट से ज़मानत मिली, विधानसभा में फर्जी प्रवेश पास के मामले में।

राजस्थान ने युवाओं के लिए विदेशी भाषा कार्यक्रम की शुरुआत, CM भजनलाल ने किया MOU साइन

राजस्थान

राजस्थान ने युवाओं के लिए विदेशी भाषा कार्यक्रम की शुरुआत, CM भजनलाल ने किया MOU साइन

राजस्थान सरकार ने जयपुर में विदेशी भाषाओं के प्रशिक्षण के लिए एक बड़े कार्यक्रम का आयोजन किया, जिससे युवाओं को ग्लोबल अवसर मिलेंगे।

MP सरकार ने साइबर ठगी रोकने के लिए किया कमेटी का गठन, ठगों पर शिकंजा

मध्य प्रदेश

MP सरकार ने साइबर ठगी रोकने के लिए किया कमेटी का गठन, ठगों पर शिकंजा

मध्य प्रदेश में बढ़ती साइबर ठगी को रोकने के लिए सरकार ने एक विशेष कमेटी की स्थापना की, जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारी शामिल हैं।