'Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari' Release: वरुण-जान्हवी की नई रोमांटिक कॉमेडी में...

sunny-sanskari-ki-tulsi-kumari-varun-janhvi-movie-review

'Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari' Release: वरुण-जान्हवी की नई रोमांटिक कॉमेडी में नकली रोमांस, जानिए रिव्यू...

sunny sanskari ki tulsi kumari release वरुण-जान्हवी की नई रोमांटिक कॉमेडी में नकली रोमांस जानिए रिव्यू

Tere Ishk Mein Teaser: धनुष और कृति की इंटेंस लव स्टोरी ने जीता फैंस का दिल…

कैसी है कहानी?

शशांक खैतान के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म की कहानी वरुण धवन के किरदार सनी के इर्द-गिर्द घूमती है। सनी अपनी प्रेमिका अनन्या (सान्या मल्होत्रा) को बहुत चाहता है, लेकिन जब वो उसके सामने शादी का प्रापोजल लेकर जाता है तो वो प्रापोजल रिजेक्ट कर देती है। इसी बीच तुलसी का प्रेमी विक्रम (रोहित सराफ) भी उसे रिजेक्ट कर देता हैं। अब सनी की एक्स अनन्या और तुलसी का एक्स विक्रम अब एक-दूसरे से शादी करने वाले हैं। खोए हुए प्यार को वापस पाने के लिए सनी और तुलसी मिलकर नकली प्यार का प्लान बनाते हैं। झूठा रोमांस, नकली इमोशन और हल्के-फुल्के मजाक के बीच सनी और तुलसी के अंदर असली फिलींग्स जागने लगती हैं, प्यार के पाने की लड़ाई में एक -दूसरे के प्यार में पड़ जाते हैं, जिससे कहानी उलझ जाती है।

फिल्म में कैसी है एक्टिंग?

वरुण धवन अपनी एनर्जी और चार्म से सनी को जीवंत बनाते हैं, लेकिन कई जगह पुराने किरदारों का रीमिक्स जैसा लगता है। जान्हवी कपूर सुंदर और उत्साही हैं, लेकिन उनके एक्सप्रेशन बार-बार दोहराए गए लगते हैं। सान्या मल्होत्रा आकर्षक हैं और रोहित सराफ संतुलित किरदार निभाते हैं। मनीष पॉल का मजाक कभी-कभी हिट है, लेकिन कई जगह सेम ही लगने लगता है। बाकी सहायक कलाकार जैसे अक्षय ओबेरॉय फिल्म में रंग भरते हैं, लेकिन ज्यादातर बैकग्राउंड में ही रहते हैं।

कैसा है फिल्म का डायरेक्सन...

शशांक खेतान ने फिल्म के सेट और लुक पर खास ध्यान दिया है। शादी-ब्याह के सीन सुंदर हैं, लेकिन कहानी में नया ट्विस्ट नहीं है। कई जगह यह फिल्म उनकी पिछली फिल्मों ‘हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया’ और ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ जैसी लगती है। पेस धीमी है और कुछ सीन खींचे हुए हैं।

संगीत

फिल्म का संगीत तनिष्क बागची, ए.पी.एस, सचेत-परंपरा, गुरु रंधावा, रॉनी अजनाली और गिल मच्छरै ने दिया है। प्रमुख गाने ‘बिजुरिया’ और ‘पनवाड़ी’ यादगार हैं, जबकि बाकी गाने कहानी में फिट होने के बावजूद ज्यादा असर नहीं छोड़ते।

फिल्म में किरदार...

वरुण धवन – सनी जान्हवी कपूर – तुलसी सान्या मल्होत्रा – अनन्या रोहित सराफ – विक्रम मनीष पॉल – कूकू अक्षय ओबेरॉय – सहायक भूमिका कमान जौहर का कैमियो भी फिल्म में है। संगीत – तनिष्क बागची, सचेत-परंपरा, गुरु रंधावा सहित अन्य लिरिक्स – मनोज मुंतशिर, तनिष्क बागची, सोनू निगम, गुरु रंधावा

दर्शकों ने एक्स पर दिए रिव्यू....

   

संबंधित सामग्री

नाना पाटेकर का वर्कआउट करते हुए वीडियो वायरल, यूजर्स कर रहें फिटनेस की तारीफ..

मनोरंजन

नाना पाटेकर का वर्कआउट करते हुए वीडियो वायरल, यूजर्स कर रहें फिटनेस की तारीफ..

Bollywood actor Nana Patekar's workout video at age 76 goes viral, earning praise from celebrities and fans on social media.

BJP का कार्यकर्ता एडजस्टमेंट महाभियान जारी, एक जिले में होगी 70 समितियां 

मध्य प्रदेश

BJP का कार्यकर्ता एडजस्टमेंट महाभियान जारी, एक जिले में होगी 70 समितियां 

मध्य प्रदेश में BJP ने 55 जिलों में कार्यकर्ताओं को सरकारी समितियों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपने का अभियान शुरू किया।

कल जो कहा आज वो किया: सीएम डॉ. मोहन यादव अचानक पहुंचे गेहूं उपार्जन केंद्र, किसानों से किया संवाद

मध्य प्रदेश

कल जो कहा आज वो किया: सीएम डॉ. मोहन यादव अचानक पहुंचे गेहूं उपार्जन केंद्र, किसानों से किया संवाद

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खरगोन जिले के गेहूं उपार्जन केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण किया और किसानों से चर्चा की।

Rahul Roy ON Viral Video: राहुल रॉय का वीडियो वायरल होने पर हुए ट्रोल, की इमोशनल पोस्ट...

मनोरंजन

Rahul Roy ON Viral Video: राहुल रॉय का वीडियो वायरल होने पर हुए ट्रोल, की इमोशनल पोस्ट...

Actor Rahul Roy, after a viral video, shares an emotional post on Instagram addressing his struggles and mocking by netizens.

Atletico Arsenal Champions League:  एटलेटिको मैड्रिड और आर्सनल का मैच ड्रॉ पर समाप्त

खेल

Atletico Arsenal Champions League: एटलेटिको मैड्रिड और आर्सनल का मैच ड्रॉ पर समाप्त

चैंपियंस लीग सेमीफाइनल में एटलेटिको मैड्रिड और आर्सनल के बीच मैच 1-1 से ड्रॉ पर समाप्त हुआ। फाइनल के लिए निर्णायक मैच लंदन में होगा।