Sunil Pal on Rahul Vaidya: विराट कोहली की आलोचना पर भड़के सुनील पाल, राहुल वैद्य को सुनाई खरी-खोटी!

sunil-pal-on-rahul-vaidya

Sunil Pal on Rahul Vaidya: विराट कोहली की आलोचना पर भड़के सुनील पाल, राहुल वैद्य को सुनाई खरी-खोटी!

sunil pal on rahul vaidya विराट कोहली की आलोचना पर भड़के सुनील पाल राहुल वैद्य को सुनाई खरी-खोटी

Sunil Pal on Rahul Vaidya: सिंगर राहुल वैद्य इन दिनों सुर्खियों में बने हुए है, वो अपने गाने की वजह नहीं बल्कि भारतीय टीम के स्टार प्लेयर विराट कोहली की आलोचना करने की वजह से चर्चाओं में बने हुए हैं। उन्होंने पहले विराट पर तंज कसा फिर उनके फैंस को 'जोकर' भी कहा जिसके बाद विराट के भाई विकास ने राहुल वैद्य को मुंह तोड़ जबाव दिया था। इसके बाद अब कॉमेडियन सुनील पाल ने भी इस पर अपना रिएक्शन दिया है। उन्होंने राहुल वैद्य को वैद्य से इलाज कराने को कहा है। Read More: Cannes Film Festival 2025: इंडियन सेलेब्स का जलवा, सबसे कम उम्र की एक्ट्रेस का होगा रेड कार्पेट डेब्यू…

कॉमेडियन सुनील पाल ने क्या कहा..

एक मीडिया कर्मी ने जब कॉमेडियन सुनील पाल से सिंगर राहुल वैद्य ने विराट कोहली की आलोचना की थी, उसके बारें में जब सवाल किया गया तो सुनील भी राहुल पर भड़के और कहा कि- 'ये राहुल है और वो विराट है। समझे आप। इस तरह की टिप्पणी अगर राहुल, विराट के लिए कर रहा है तो राहुल भइया आपको वैद्य की जरूरत है।'

कॉमेडियन ने आगे कहा कि...

'वैद्य मतलब डॉक्टर के पास जाइए। फौरन इलाज कीजिए। वरना कोई आपको एक नुस्खा दे देगा कि ये नुस्खा इस्तेमाल करना पड़ेगा, जिसकी वजह से शायद आपको... विराट आपका इलाज हो पाएगा।'

कुछ दिनों पहले विराट के भाई ने राहुल को लगाई थी फटकार..

राहुल वैद्य के द्वारा किंग कोहली की लगातार आलोचनाओं को देखते हुए, विराट के भाई विकास कोहली ने सोशल मीडिया थ्रेड पर राहुल को लताड़ लगाते हुए लिखा कि-
“बच्चे इतनी मेहनत अगर अपनी सिंगिंग पर कर ले तो शायद अपनी मेहनत से मशहूर हो जाए। जब पूरा देश मौजूदा स्थिति पर ध्यान दे रहा है कि क्या चल रहा है, यह बेवकूफ विराट का नाम लेकर फॉलोअर्स हासिल करने और मशहूर होने के मिशन पर है। कैसा लूजर है।”
 

कहां से शुरु हुआ विवाद...

क्या है पूरा मामला…

कुछ दिनों पहले विराट कोहली से अवनीत कौर की फोटो लाइक हो गई थी, जिसके बाद उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा, लोग इतना ज्यादा ट्रोल किया कि उन्हें सफाई देनी पड़ी।

कोहली ने दी सफाई…

विराट कोहली ने पोस्ट लाइक करने पर दी क्लेरिफिकेशन और कहा कि- “मैं इस बात को साफ कर देना चाहता हूं कि अपनी फीड को क्लीयर करते हुए, एलगोरिथम ने गलती से मेरे सामने वो पोस्ट ला दी। इसके पीछे किसी तरह की मंशा नहीं थी। मैं अपील करता हूं कि कोई गैरजरूरी बातें न फैलाई जाएं। मुझे समझने के लिए आपका शुक्रिया।”

राहुल वैद्य ने विराट पर साधा था निशना…

सिंगर ने वीडियों बनाकर विराट पर निशाना साधा। पहले उन्होंने विराट का अवनीत के फोटो को लाइक करने के बाद सफाई देने का मजाक उड़ाते हुए वैद्य ने किंग कोहली पर तंज कसते हुए कहा कि जैसे इंस्टाग्राम एल्गोरिदम के चलते उनकी फोटो लाइक कर दी वैसे ही मुझे ब्लॉक कर दिया होगा। और फिर ये बात सुनकर विराट के फैंस राहुल पर जमकर बरसे, जिसके बाद सिंगर ने विराट के फैंस को ‘जोकर’ बताया।

वीडियो में विराट को कसा था तंज…

विराट पर तंज कसते हुए वीडियों बनाया और वीडियो में कहा कि- “तो दोस्तों विराट कोहली ने मुझे ब्लॉक कर दिया है। यह तो आप सभी जानते हैं। तो मुझे लगता है कि वो भी इंस्टाग्राम की गड़बड़ होगी। वो विराट कोहली ने ब्लॉक नहीं किया होगा। इंस्टाग्राम के एल्गोरिद्म ने बोला होगा विराट कोहली को एक काम कर, मैं तेरी तरफ से राहुल वैद्य को ब्लॉक कर देती हूं।”  

विराट कोहली के फैंस जोकर- राहुल

राहुल वैद्य ने मंगलवार अपने इंस्टाग्राम के ऑफिशियल पेज से एक स्टोरी डाली इसमें लिखा कि- ‘विराट कोहली के फैंस विराट से भी बड़े जोकर हैं।’ स्टोरी डालते ही पोस्‍ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। सिंगर ने आज विराट और उनके फैंस की तरफ इशारा करते हुए गाया गाना…राहुल ने ‘सारी उम्र मैं जोकर बनया फिरा..’ गाना गाया। और इसमें लिखा कि- ‘my fav song since yesterday’  

ट्रोल होने के बाद राहुल वैद्य ने स्टोरी में लिखा…

राहुल वैद्य के बयान के बाद उन्हें लोगों ने खूब ट्रोल किया, जिसके बाद राहुल ने अपने इंस्टाग्राम में दूसरी स्टोरी डाली और इसमें लिखा कि- “अपनी दूसरी इंस्टा स्टोरी में लिखा कि “आप मुझे गालियां दे रहे हैं तो अच्छा है, लेकिन आप मेरी पत्‍नी और बहन को भी गालियां दे रहे हैं। उनका इससे कुछ लेना-देना नहीं, ये सही नहीं है। इसलिए मैंने सही कहा कि विराट कोहली के फैंस जोकर हैं और दो कौड़ी के जोकर।”

यूजर ने एक्टर के गाने वाले वीडियो को देख निकाला गुस्सा…

एक यूजर राहुल के अकाउंट को स्ट्रिक्ट करने और रिपोर्ट करने की अपील करते हुए लिखा कि-‘Anybody report is this account and strict act for this post’ दूसरे ने लिखा कि- ‘Kitna attention mangega ! seedha seedha bol reach badhane hai ?’, दूसरे यूजर ने राहुल की तुलना विराट के जूते से करते हुए लिखा कि- ‘Kholi shoes equal to ur whole life??’, वहीं एखक ने लिखा कि- ‘Ye gaana tere upar hi suit karta hai ??।’ विराट के फैंस का एक्टर पर फूटा गुस्सा।  

संबंधित सामग्री

 स्वादिष्ट और सेहतमंद खीरे की कढ़ी की रेसिपी जानें!

लाइफ स्टाइल

स्वादिष्ट और सेहतमंद खीरे की कढ़ी की रेसिपी जानें!

Learn how to make Cucumber Kadhi, a refreshing and healthy dish ideal for hot weather, featuring ingredients like cucumber, besan, and spices.

Jaunpur Barat Dulha Murder: दूल्हे की गोली मारकर बेरहमी से की हत्या!

उत्तर प्रदेश

Jaunpur Barat Dulha Murder: दूल्हे की गोली मारकर बेरहमी से की हत्या!

In Jaunpur, Uttar Pradesh, a groom was fatally shot by two masked gunmen during his wedding procession on May 1. The attackers fled the scene.

ग्रीन बिल्डिंग तकनीक अपना रहा एमपी, सीएम डॉ. मोहन बोले- प्रकृति के साथ चलना आज की जरूरत

मध्य प्रदेश

ग्रीन बिल्डिंग तकनीक अपना रहा एमपी, सीएम डॉ. मोहन बोले- प्रकृति के साथ चलना आज की जरूरत

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने ग्रीन बिल्डिंग तकनीक पर आधारित सेमिनार का उद्घाटन किया। इसमें लोक निर्माण की अनुकूल तकनीकों पर चर्चा की गई।

पुणे में 4 साल की बच्ची के साथ रेप और हत्या, CM बोले - सरकार फांसी की मांग करेगी

देश-विदेश

पुणे में 4 साल की बच्ची के साथ रेप और हत्या, CM बोले - सरकार फांसी की मांग करेगी

पुणे के नसरापुर में 4 साल की बच्ची के साथ रेप और हत्या की घटना ने आक्रोश फैला दिया है। आरोपी भीमराव कांबले को पकड़ा गया है।

मेरठ में बाप ने मां का 3 बेटियों के सामने गला रेता, लूट की रची कहानी

उत्तर प्रदेश

मेरठ में बाप ने मां का 3 बेटियों के सामने गला रेता, लूट की रची कहानी

मेरठ के लिसाड़ी गेट में पति ने अपनी 27 वर्षीय पत्नी कौसर की हत्या कर दी। यह घटना उनकी तीन बेटियों के सामने हुई, जिसमें उसने लूट की कहानी गढ़ी।