Sreeleela Photos Viral: साउथ एक्ट्रेस श्रीलीला कर रहीं हैं शादी! तस्वीरें वायरल...

sreeleela-wedding-photos-viral-marriage-news

Sreeleela Photos Viral: साउथ एक्ट्रेस श्रीलीला कर रहीं हैं शादी! तस्वीरें वायरल...

sreeleela photos viral साउथ एक्ट्रेस श्रीलीला कर रहीं हैं शादी तस्वीरें वायरल

Mahesh Babu fan Viral Video: बॉक्स ऑफिस में सांप लेकर पहुंचा फैन, रिक्रिएट किया फिल्म का सीन… आपको बता दें, एक्ट्रेस ने पिंक कलर के सूट पहने हुए और चेहरे पर हल्दी लगी हुई है, उनकी ये मुस्कुराती तस्वीरों ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है।

हल्दी रस्म जैसी सेटिंग ने बढ़ाई शादी की अटकलें...

तस्वीरों में श्रीलीला का लुक किसी हल्दी सेरेमनी जैसा प्रतीत हो रहा है। उनके गालों पर हल्दी लगी हुई है और परिवार के सदस्य उन्हें प्यार से हल्दी लगा रहे हैं। पास में कुमकुम, हल्दी और पान के पत्तों से सजी थाली दिखाई दे रही है, जिससे माहौल किसी शादी से पहले की रस्म जैसा लगता है।

सिंदूर ने खड़े किए सवाल...

एक खास बात जिसने सबका ध्यान खींचा, वह था श्रीलीला की मांग में दिखता सिंदूर जैसा लाल निशान। आमतौर पर यह निशान विवाहित महिलाओं द्वारा पहना जाता है, जिससे फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स यह अनुमान लगाने लगे कि क्या यह वाकई उनकी शादी की कोई रस्म थी? हालांकि कुछ यूज़र्स ने कहा कि यह किसी संस्कृतिक समारोह का हिस्सा हो सकता है, जैसे कि ‘स्टार बर्थडे’ या किसी फिल्म का सीन। वहीं दक्षिण भारत में सिंदूर की परंपरा उत्तर भारत जैसी नहीं होती, इसलिए यह किसी खास अवसर की सजावट भी हो सकती है।

कार्तिक आर्यन के संग डेटिंग की अफवाहें..

श्रीलीला का नाम इन दिनों बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन के साथ भी जोड़ा जा रहा है। खबर है कि दोनों ने हाल ही में एक नई फिल्म का लंबा शेड्यूल साथ में पूरा किया है। फिल्म के सेट पर दोनों के बीच अच्छी बॉन्डिंग देखी गई, जिसके बाद से डेटिंग की अफवाहें जोर पकड़ रही हैं। हालांकि दोनों ने इन खबरों पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन सोशल मीडिया पर फैंस इस जोड़ी को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं।

तस्वीरों की सच्चाई अभी साफ नहीं...

वायरल हो रही इन तस्वीरों को लेकर अब भी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। यह संभव है कि ये किसी फिल्म की शूटिंग से जुड़ी हों, या फिर यह श्रीलीला के किसी पर्सनल फंक्शन की झलक हो। फिलहाल फैंस को श्रीलीला या उनकी टीम की ओर से किसी स्पष्ट जानकारी का इंतजार है।  

श्रीलीला की कार्तिक के साथ अपकमिंग प्रोजेक्ट...

बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन एक बार फिर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वजह है उनकी आने वाली रोमांटिक म्यूजिकल फिल्म, जिसमें वह पहली बार साउथ इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस श्रीलीला के साथ नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन जाने-माने फिल्ममेकर अनुराग बसु कर रहे हैं और इसे भूषण कुमार के बैनर T-Series के तहत प्रोड्यूस किया जा रहा है। मेकर्स ने इस फिल्म को दिवाली 2025 के मौके पर रिलीज करने की योजना बनाई है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan)

श्रीलीला ने हाल ही में 'पुष्पा 2: द रूल' में अपनी "किसिक" डांस परफॉर्मेंस से दर्शकों का दिल जीता था। यह फिल्म उनके बॉलीवुड करियर की शुरुआत के रूप में देखी जा रही है।  

संबंधित सामग्री

शिक्षकों के हित में मध्यप्रदेश सरकार को बड़ी सफलता,TET को लेकर सुप्रीम कोर्ट में रिव्यू याचिका की सुनवाई नियत

मध्य प्रदेश

शिक्षकों के हित में मध्यप्रदेश सरकार को बड़ी सफलता,TET को लेकर सुप्रीम कोर्ट में रिव्यू याचिका की सुनवाई नियत

13 मई को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई नियत. शिक्षकों के पक्ष को विस्तार से रखने का अवसर, मप्र शासन ने 17 अप्रैल को दायर की थी पुनर्विचार याचिका

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के नाम पर ‘डीपफेक’ ठगी; 22 हजार से 1 करोड़ रुपये कमाने का दिया जा रहा झांसा

जुर्म गाथा

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के नाम पर ‘डीपफेक’ ठगी; 22 हजार से 1 करोड़ रुपये कमाने का दिया जा रहा झांसा

रक्षा मंत्री के नाम से जुड़े फर्जी डीपफेक वीडियो के जरिए ठगी का मामला सामने आया, जिसमें लोगों को करोड़पति बनने का लालच दिया गया।

झारखंड में राज्यसभा सीटों पर ‘दोस्ती में दरार’? CM सोरेन और कांग्रेस के बीच बढ़ी खींचतान

झारखंड

झारखंड में राज्यसभा सीटों पर ‘दोस्ती में दरार’? CM सोरेन और कांग्रेस के बीच बढ़ी खींचतान

झारखंड में राज्यसभा चुनाव से पहले सत्तारूढ़ गठबंधन में सीटों के बंटवारे को लेकर तनाव उभरा है, कांग्रेस और झामुमो के बीच मतभेद बढ़ते जा रहे हैं।

बरगी क्रूज हादसे पर मप्र सरकार सख्त: कई कर्मचारी बर्खास्त-निलंबित, सीएम डॉ यादव ने ट्वीट कर दी जानकारी

मध्य प्रदेश

बरगी क्रूज हादसे पर मप्र सरकार सख्त: कई कर्मचारी बर्खास्त-निलंबित, सीएम डॉ यादव ने ट्वीट कर दी जानकारी

मध्य प्रदेश के जबलपुर में बरगी क्रूज हादसा हुआ जिसमें 9 लोगों की मौत हो गई। सरकार ने जिम्मेदार कर्मचारियों को बर्खास्त कर निलंबित किया।

जबलपुर क्रूज हादसा: CM डॉ यादव ने पीड़ितों से की मुलाकात, बच्चों को लगाया गले

मध्य प्रदेश

जबलपुर क्रूज हादसा: CM डॉ यादव ने पीड़ितों से की मुलाकात, बच्चों को लगाया गले

मध्यप्रदेश के CM डॉ. मोहन यादव ने बरगी क्रूज हादसे के पीड़ितों से मुलाकात की, दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और SOP तैयार करने का आश्वासन दिया।