'Special Ops 2' Release date: कहानी में दिखेगा AI का आतंक, जानिए स्ट्रीमिंग डेट ...

special-ops-2-release-date-ai-story-streaming-details

'Special Ops 2' Release date: कहानी में दिखेगा AI का आतंक, जानिए स्ट्रीमिंग डेट और सीरीज से जुड़ी कुछ खास बातें!

special ops 2 release date कहानी में दिखेगा ai का आतंक जानिए स्ट्रीमिंग डेट और सीरीज से जुड़ी कुछ खास बातें

'Special Ops 2' Release date: केके मेनन स्टारर 'स्पेशल ऑप्स' सीरीज लोगों को काफी पसंद आई थी। और जल्द ही इसका सीजन 2 भी रिलीज होने वाला है। फैंस को स्पाई थ्रिलर वेब सीरीज 'स्पेशल ऑप्स सीजन 2' के फैंस को अब थोड़ा और इंतजार करना होगा। पहले यह सीरीज 11 जुलाई 2025 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन इसकी नई रिलीज डेट 18 जुलाई तय की गई है। यह शो जियोसिनेमा (JioCinema) पर स्ट्रीम होगा। Read More: ‘Saiyaara’ Trailer Out: प्यार, दर्द और जुदाई से भरी इमोशनल लव स्टोरी! इस बार की कहानी AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) के दुरुपयोग या यूं कहे की गलत स्तेमाल पर आधारित होगी, जहां टेक्नोलॉजी के खतरनाक पहलू सामने आएंगे। शो का निर्देशन एक बार फिर शिवम नायर ने किया है।

 'हिम्मत सिंह नायक नहीं, एक गहराई से भरा किरदार' - केके मेनन

अपने किरदार को लेकर केके मेनन ने कहा,
"हिम्मत सिंह कभी भी आम हीरो नहीं रहा। वह लाइमलाइट से दूर रहकर अपना काम करता है। इस बार की लड़ाई शांति से लड़ी जाएगी, लेकिन इसके नतीजे बेहद खतरनाक होंगे।"
उन्होंने यह भी कहा कि यह किरदार उन्हें अभिनय के स्तर पर चुनौती देता है और वो उम्मीद करते हैं कि दर्शक इस सीजन को भी उतना ही पसंद करेंगे।

‘स्पेशल ऑप्स 2’ की कहानी: -

‘स्पेशल ऑप्स सीजन 2’ की कहानी इस बार और भी ज्यादा मॉडर्न, रियलिस्टिक और थ्रिल से भरपूर है। ये सीजन हमें साइबर आतंकवाद और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की उस दुनिया में ले जाता है, जहां दुश्मन नजर नहीं आता—but उसका हमला विनाशकारी होता है। भारत जहां डिजिटल पेमेंट सिस्टम (जैसे UPI) में दुनिया का लीडर बन चुका है, वहीं दूसरी तरफ यह तेजी से बढ़ता डिजिटल नेटवर्क अब एक बड़े साइबर खतरे की चपेट में है।

हिम्मत सिंह Vs Invisible Enemy

इस तनावपूर्ण माहौल में एक बार फिर सामने आते हैं हिम्मत सिंह (केके मेनन), जिनके सामने इस बार चुनौती है—एक अदृश्य साइबर दुश्मन को ढूंढ निकालना, जो देश की डिजिटल नींव को हिला देने की ताकत रखता है। लेकिन अकेले नहीं, हिम्मत फिर से अपनी पुरानी भरोसेमंद टीम के साथ मैदान में उतरता है।

कहानी में हाई टेक थ्रिल + इमोशनल इंटेंसिटी...

1. सीजन 2 में सिर्फ एक्शन और थ्रिल ही नहीं, बल्कि उस दुनिया की सच्चाई भी सामने आती है जहां AI और डेटा हथियार बन चुके हैं। 2. यह जंग बंदूकों से नहीं, कोड, सर्वर, नेटवर्क और वायरस से लड़ी जाती है। 3. ऐसे में हिम्मत सिंह की सूझबूझ, अनुभव और नेतृत्व ही देश को बचा सकते हैं।

कास्ट में कौन-कौन होंगे शामिल?

स्पेशल ऑप्स 2 में दिखेंगे कई पुराने और नए चेहरे:- केके मेनन (हिम्मत सिंह के रूप में), प्रकाश राज, विनय पाठक, करण टैकर (कमबैक रोल में), ताहिर राज भसीन, सैयामी खेर, मुजम्मिल इब्राहिम, गौतमी कपूर, परमीत सेठी और काली प्रसाद मुखर्जी इस बार सभी किरदारों की हिम्मत सिंह से अलग-अलग टकराव की झलक भी देखने को मिलेगी।

पहला सीजन था सुपरहिट...

2020 में रिलीज हुए 'स्पेशल ऑप्स' के पहले सीजन को शानदार रिस्पॉन्स मिला था। इसके बाद प्रीक्वल 'स्पेशल ऑप्स 1.5' भी काफी पसंद किया गया। अब जब सीजन 2 की कहानी पावर, पॉलिटिक्स और टेक्नोलॉजी के इर्द-गिर्द घूमेगी, तो दर्शकों की एक्साइटमेंट और बढ़ गई है।

नया ट्रेंड – जासूसी कहानियों में तकनीक की एंट्री...

इस सीजन की खास बात है इसकी कंटेम्पररी थीम — AI और डिजिटल वर्ल्ड में कैसे जासूसी और आतंकवाद के तरीकों में बदलाव आ गया है। यही कहानी को और दिलचस्प बना देती है।

नोट कर लें तारीख: -

स्पेशल ऑप्स 2 अब 18 जुलाई 2025 से जियोसिनेमा पर स्ट्रीम होगी।  

संबंधित सामग्री


RCB Vs GT IPL Result: गुजरात टाइटंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 4 विकेट से दी मात

खेल

RCB Vs GT IPL Result: गुजरात टाइटंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 4 विकेट से दी मात

In the 42nd match of IPL 2026, Gujarat Titans won against Royal Challengers Bangalore by 4 wickets at Narendra Modi Stadium, Mumbai.

मई के पहले दिन महंगाई का बड़ा झटका, 19Kg LPG सिलेंडर 993 रुपये महंगा

देश-विदेश

मई के पहले दिन महंगाई का बड़ा झटका, 19Kg LPG सिलेंडर 993 रुपये महंगा

1 मई 2026 से कमर्शियल LPG सिलेंडर 993 रुपये और 5 किलो सिलेंडर 261 रुपये महंगा हो गया। दिल्ली में 19 किलो सिलेंडर अब 3071.50 रुपये का हो गया है।

MP Cruise Accident: अब तक 9 शव मिले, 15 से ज्यादा लापता, आर्मी ने संभाला रेस्क्यू

मध्य प्रदेश

MP Cruise Accident: अब तक 9 शव मिले, 15 से ज्यादा लापता, आर्मी ने संभाला रेस्क्यू

जबलपुर के बरगी डैम में तेज आंधी के दौरान पर्यटन विभाग का क्रूज डूब गया। 9 शव मिले, 22 लोगों को बचाया गया, जबकि 15 से ज्यादा लोग अब भी लापता हैं।

बरगी डैम हादसा: सीएम डॉ. मोहन ने व्यक्त किया शोक, मृतकों के परिजनों के लिए 4-4 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान

मध्य प्रदेश

बरगी डैम हादसा: सीएम डॉ. मोहन ने व्यक्त किया शोक, मृतकों के परिजनों के लिए 4-4 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान

रेस्क्यू टीम ने 15 को बचाया, लापता लोगों की तलाश जारी, प्रशासनिक अधिकारी और राहत-बचाव दल मौके पर मौजूद

दिल्ली पुलिस ने किया इंटरनेशनल आर्म्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, पाकिस्तान से कनेक्शन हुआ उजागर

देश-विदेश

दिल्ली पुलिस ने किया इंटरनेशनल आर्म्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, पाकिस्तान से कनेक्शन हुआ उजागर

दिल्ली पुलिस ने उत्तर भारत में सक्रिय अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश किया। पाकिस्तान और नेपाल बॉर्डर से जुड़े इस गिरोह के 9 सदस्य गिरफ्तार।