Kiara Siddharth Appeal: बेटी के जन्म के बाद सिद्धार्थ-कियारा की फैंस से खास अपील!

sidharth-kiara-beti-ke-baad-khas-appeal

Kiara Siddharth Appeal: बेटी के जन्म के बाद सिद्धार्थ-कियारा की फैंस से खास अपील!

kiara siddharth appeal बेटी के जन्म के बाद सिद्धार्थ-कियारा की फैंस से खास अपील

Kiara Siddharth Became Parents: कियारा आडवाणी- सिद्धार्थ मल्होत्रा के घर गूंजी किलकारी, कपल ने शेयर की खुशखबरी… आपको बता दें कि, कियारा को सोमवार को मुंबई के एचएन रिलायंस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, और कियारा ने मंगलवार 15 जुलाई को बेटी को जन्म दिया।

कियारा और सिद्धार्थ की पैपाराजी से अपील...

बेटी के जन्म के बाद उनके घर में खुशी का माहौल है। सूत्रो के अनुसार, इस खुशी के चलते उन्होंने सभी को मिठाईयां बांटी और उस मिठाई के डिब्बों पर एक मैसेज लिखकर लोगों से अपील करते हुए लिखा कि- "हमारी नन्ही परी आ गई है। इस खास पल का जश्न मनाने के लिए बस कुछ मीठा। प्लीज तस्वीरें ना क्लिक करें, सिर्फ आशीर्वाद दें। कियारा और सिद्धार्थ।"

सिद्धार्थ ने अपनी स्टोरी में एक पोस्ट कर अपील करते हुए उसमें लिखा था कि-

"हम सभी आपके प्यार और शुभकामनाओं के लिए बहुत आभारी हैं; हमारा दिल सचमुच भर गया है। माता-पिता बनने के इस नए सफर में अपने पहले कदम को रखते हुए, हम आशा करते हैं कि हम एक परिवार के रूप में इसका भरपूर आनंद उठा पाएंगे। अगर यह ख़ास पल प्राइवेट रहे, तो यह हमारे लिए बहुत मायने रखेगा। तो, कृपया कोई फोटो क्लिक न करें, केवल आशीर्वाद दें! आपके समर्थन के लिए धन्यवाद प्यार, कियारा और सिद्धार्थ"

कपल ने दी थी पैरेंट्स बनने की जानकारी…

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर जोइंट्स अकाउंट से बेबी गर्ल के आने की जानकारी दी। फैंस भी उन्हें पैरेंट्स बनने की बधाइयां दे रहें हैं। ऑफिशियल अनाउंसमेंट करते हुए कपल ने एक पोस्ट में लिखा कि- ‘हमारे दिल भर चुके हैं और हमारी दुनिया हमेशा के लिए बदल चुकी है। हमें बेटी का आशीर्वाद मिला है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sidharth Malhotra (@sidmalhotra)

फैंस ने दी थी बधाइयां….

यह खुशखबरी सुनते ही लोगों के अंदर बच्ची की झलक देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहें हैं और साथ ही जमकर बधाइयां दे रहें हैं। एक यूजर ने लिखा कि- ‘Bestttttt!!!!!!! Badhai ho mummy daddy ko! Congratulations ?????????’, एक यूजर ने लिखा कि- ‘from co stars, to girlfriend-boyfriend, to getting married and now having a baby?? you guys have come such a longggg way❤️?’, एक ने लिखा – ‘Happiest . What a news ? . Our kukkad kamal da Sid became dad ?’, वहीं एक ने लिखा कि- ‘Sid’s bday 16th Jan 1985 , Ki’s bday 31st July . 31-16 = 15 , Baby Malhotra born 15th July ❤️’।

फरवरी में दी थी गुड न्यूज…

उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जारिए अपने फैंस के साथ यह खुशखबरी शेयर करते हुए लिखा कि-” हमारे जीवन का सबसे बड़ा उपहार ? जल्द आ रहा है❤️???”, Read More: DC vs RCB WPL 2025: दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच दूसरा मुकाबला.. शादी के 2 साल बाद उनके घर में जल्द ही नन्हें मेहमान की किलकारियां गूंजने वाली हैं। उनके घर में खुशी का महौल, फैंस और कई एक्टर्स – एक्ट्रेसेस ने उन्हें बधाईयां दी।

सिद्धार्थ ने 2023 में की थी शादी..

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी 7 फ़रवरी, 2023 को राजस्थान के जैसलमेर में हुई थी। यह शादी एक प्राइवेट सेरेमनी में हुई थी, इस शादी में दोनों के परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुए थे।

संबंधित सामग्री

बरगी डैम हादसा: सीएम डॉ. मोहन ने व्यक्त किया शोक, मृतकों के परिजनों के लिए 4-4 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान

मध्य प्रदेश

बरगी डैम हादसा: सीएम डॉ. मोहन ने व्यक्त किया शोक, मृतकों के परिजनों के लिए 4-4 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान

रेस्क्यू टीम ने 15 को बचाया, लापता लोगों की तलाश जारी, प्रशासनिक अधिकारी और राहत-बचाव दल मौके पर मौजूद

दिल्ली पुलिस ने किया इंटरनेशनल आर्म्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, पाकिस्तान से कनेक्शन हुआ उजागर

देश-विदेश

दिल्ली पुलिस ने किया इंटरनेशनल आर्म्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, पाकिस्तान से कनेक्शन हुआ उजागर

दिल्ली पुलिस ने उत्तर भारत में सक्रिय अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश किया। पाकिस्तान और नेपाल बॉर्डर से जुड़े इस गिरोह के 9 सदस्य गिरफ्तार।

हिमाचल में मंदिरों के प्रबंधन पर मचा सियासी संग्राम; VHP ने 37 मंदिर हिंदू समाज को सौंपने की उठाई मांग

हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में मंदिरों के प्रबंधन पर मचा सियासी संग्राम; VHP ने 37 मंदिर हिंदू समाज को सौंपने की उठाई मांग

VHP ने हिमाचल सरकार पर 37 मंदिरों के सरकारी नियंत्रण को लेकर धार्मिक असमानता का आरोप लगाया है, मांग की कि इन्हें हिंदू समाज को सौंपा जाए।

झारखण्ड CM हेमंत सोरेन ने किया बड़ा ऐलान, हर जिले में दौड़ेगी मोबाइल साइंस बस

झारखंड

झारखण्ड CM हेमंत सोरेन ने किया बड़ा ऐलान, हर जिले में दौड़ेगी मोबाइल साइंस बस

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड में विज्ञान और तकनीकी शिक्षा को प्रोत्साहन देने के लिए मोबाइल साइंस एग्जिबिशन बस की शुरुआत की।

इंदौर-अहमदाबाद राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, 16 मजदूरों की मौत

मध्य प्रदेश

इंदौर-अहमदाबाद राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, 16 मजदूरों की मौत

इंदौर-अहमदाबाद राजमार्ग पर पिकअप वाहन के पलटने से 16 मजदूरों की मौत हो गई, 30 घायल। निरीक्षण में NHAI की लापरवाही सामने आई।