Shilpa Shetty Viral Video: विदेशी महिला से बहस पर मचा बवाल, राज कुंद्रा ने तोड़ी चुप्पी...

shilpa-shetty-viral-video-foreign-woman-raj-kundra-reaction

Shilpa Shetty Viral Video: विदेशी महिला से बहस पर मचा बवाल, राज कुंद्रा ने तोड़ी चुप्पी...

shilpa shetty viral video विदेशी महिला से बहस पर मचा बवाल राज कुंद्रा ने तोड़ी चुप्पी

Katy Perry Concert Viral Video: फैन के मंच पर चढ़ने से असहज हुईं सिंगर, वीडियो हुआ वायरल…

घटना का वीडियो वायरल...

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि शिल्पा शेट्टी अपने परिवार के साथ क्रोएशिया के एक रेस्टोरेंट में मौजूद हैं, जहां उनकी कुछ विदेशी मेहमानों से तीखी बहस होती है। वीडियो में शिल्पा टेबल के पास खड़ी नजर आ रही हैं और सामने बैठे लोगों से बहस कर रही हैं। वहीं एक विदेशी महिला भी तेज आवाज में जवाब देती है और उन्हें चिल्लाकर बात करने पर टोका जाता है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Madhavan Batra (Maddy) (@maddythecricketer)

वीडियो में एक महिला की आवाज भी सुनाई देती है, जो कहती है, "चुप हो जाओ, हम तुम्हें नहीं सुनना चाहते।" हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि यह आवाज शिल्पा की है या उनकी बहन शमिता शेट्टी की।

'क्या तुम्हें पता नहीं हम कौन हैं?' - राज कुंद्रा

पत्नी शिल्पा शेट्टी को बहस में उलझा देख राज कुंद्रा भी गुस्से में आ गए और कथित तौर पर ऊंची आवाज में कहा – 'क्या तुम्हें पता नहीं हम कौन हैं?' यह पूरी घटना सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। इसका वीडियो माधवन बत्रा नाम के एक यूज़र ने अपने अकाउंट से शेयर किया, जो दावा करते हैं कि वे उसी समय मौके पर मौजूद थे।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty)

राज कुंद्रा ने बताई बहस की वजह...

इस वायरल वीडियो के बाद, राज कुंद्रा ने इस मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ी और घटना की सच्चाई सामने रखी। उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान बताया गया कि एक साल पहले शिल्पा के जन्मदिन के लिए उन्होंने रेस्टोरेंट में टेबल की एडवांस बुकिंग करवाई थी। जब वे परिवार के साथ रेस्टोरेंट पहुंचे, तो उन्हें बताया गया कि उनकी टेबल किसी अन्य ग्रुप को दे दी गई है, और यह डबल बुकिंग की गलती बताई गई। राज ने कहा कि, एक रेस्टोरेंट के मालिक के रूप में यह स्थिति बेहद निराशाजनक थी, खासकर तब जब उनके बुजुर्ग माता-पिता, सास और 20 मेहमान इंतजार कर रहे थे। जब उन्होंने अपनी नाराजगी जताई, तो उन्हें चुप रहने को कहा गया, जिससे उनकी नाराजगी और बढ़ गई। राज ने यह भी कहा कि एक साल की तैयारी में रेस्टोरेंट प्रबंधन की जवाबदेही न होना बेहद निराशाजनक था।

वायरल वीडियो और सोशल मीडिया प्रतिक्रियाएं...

इस वीडियो पर लोगों के तरह - तरह के रिएक्शन सामने आ रहें है, एक यूजर ने लिखा कि- "शिल्पा शेट्टी एक बहुत अच्छी इंसान हैं और आप बैग्राउंड में भी देख सकते हैं कि कैसे विदेशियों ने उन्हें परेशान किया लेकिन फिर भी उन्होंने अपना संयम और गरिमा बनाए रखी। सिर्फ इसलिए कि वह यहां एक सेलिब्रिटी हैं इसका मतलब यह नहीं है कि वह इस स्थिति में दोषी हैं, दोनों पक्षों की बात सुनो"। एक ने लिखा कि-"These people who hide their face , flex n managed to malign Indians outside our country", एक ने लिखा कि- "Already so much noise ..that girl has problem with Indians only I guess", एक ने लिखा कि- "Can't believe the story just by watching some video. Shilpa is there but I don't see her arguing. So I call BS on this"।

संबंधित सामग्री

शिक्षकों के हित में मध्यप्रदेश सरकार को बड़ी सफलता,TET को लेकर सुप्रीम कोर्ट में रिव्यू याचिका की सुनवाई नियत

मध्य प्रदेश

शिक्षकों के हित में मध्यप्रदेश सरकार को बड़ी सफलता,TET को लेकर सुप्रीम कोर्ट में रिव्यू याचिका की सुनवाई नियत

13 मई को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई नियत. शिक्षकों के पक्ष को विस्तार से रखने का अवसर, मप्र शासन ने 17 अप्रैल को दायर की थी पुनर्विचार याचिका

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के नाम पर ‘डीपफेक’ ठगी; 22 हजार से 1 करोड़ रुपये कमाने का दिया जा रहा झांसा

जुर्म गाथा

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के नाम पर ‘डीपफेक’ ठगी; 22 हजार से 1 करोड़ रुपये कमाने का दिया जा रहा झांसा

रक्षा मंत्री के नाम से जुड़े फर्जी डीपफेक वीडियो के जरिए ठगी का मामला सामने आया, जिसमें लोगों को करोड़पति बनने का लालच दिया गया।

झारखंड में राज्यसभा सीटों पर ‘दोस्ती में दरार’? CM सोरेन और कांग्रेस के बीच बढ़ी खींचतान

झारखंड

झारखंड में राज्यसभा सीटों पर ‘दोस्ती में दरार’? CM सोरेन और कांग्रेस के बीच बढ़ी खींचतान

झारखंड में राज्यसभा चुनाव से पहले सत्तारूढ़ गठबंधन में सीटों के बंटवारे को लेकर तनाव उभरा है, कांग्रेस और झामुमो के बीच मतभेद बढ़ते जा रहे हैं।

बरगी क्रूज हादसे पर मप्र सरकार सख्त: कई कर्मचारी बर्खास्त-निलंबित, सीएम डॉ यादव ने ट्वीट कर दी जानकारी

मध्य प्रदेश

बरगी क्रूज हादसे पर मप्र सरकार सख्त: कई कर्मचारी बर्खास्त-निलंबित, सीएम डॉ यादव ने ट्वीट कर दी जानकारी

मध्य प्रदेश के जबलपुर में बरगी क्रूज हादसा हुआ जिसमें 9 लोगों की मौत हो गई। सरकार ने जिम्मेदार कर्मचारियों को बर्खास्त कर निलंबित किया।

जबलपुर क्रूज हादसा: CM डॉ यादव ने पीड़ितों से की मुलाकात, बच्चों को लगाया गले

मध्य प्रदेश

जबलपुर क्रूज हादसा: CM डॉ यादव ने पीड़ितों से की मुलाकात, बच्चों को लगाया गले

मध्यप्रदेश के CM डॉ. मोहन यादव ने बरगी क्रूज हादसे के पीड़ितों से मुलाकात की, दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और SOP तैयार करने का आश्वासन दिया।