Sanjay Kapoor Funeral Delhi: संजय का आज दिल्ली में होगा अंतिम संस्कार, कपूर परिव...

sanjay-kapoor-funeral-delhi-today

Sanjay Kapoor Funeral Delhi: संजय का आज दिल्ली में होगा अंतिम संस्कार, कपूर परिवार हुआ दिल्ली रवाना...

sanjay kapoor funeral delhi संजय का आज दिल्ली में होगा अंतिम संस्कार कपूर परिवार हुआ दिल्ली रवाना

Sanjay Kapoor Funeral Delhi: बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड और बिजनेसमैन संजय कपूर का निधन 12 जून को लंदन में हुआ था। अब 7 दिन बाद, उनका अंतिम संस्कार आज (19 जून) शाम 5 बजे दिल्ली के लोधी रोड श्मशान घाट में किया जाएगा। इस बारे में परिवार ने एक आधिकारिक प्रेस नोट जारी कर जानकारी दी है। Read More: Salman on Aamir Gauri Relationship: सलमान ने बोला – ‘शादी को परफेक्ट बनाकर छोड़ेंगे..’! आपको बता दें कि, 53 वर्ष की उम्र में संजय कपूर का गुरुवार को इंग्लैंड में निधन हो गया।। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, संजय कपूर एक पोलो मैच खेल रहे थे, जब उन्हें सांस लेने में तकलीफ होने लगी। उन्होंने तुरंत मैदान छोड़ा, लेकिन कुछ ही देर में उन्हें दिल का दौरा पड़ा, जिससे उनकी मौत हो गई।

गले में सूजन के बाद बिगड़ी हालत…

कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि, मैच के दौरान एक मधुमक्खी संजय कपूर के मुंह में चली गई, जिससे उनके गले में तेज सूजन हो गई और इस एलर्जिक रिएक्शन ने हार्ट अटैक को ट्रिगर किया। हालांकि, इसकी अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

करिश्मा कपूर, बच्चे और करीना-सैफ अंतिम संस्कार में होंगे शामिल...

संजय कपूर के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए करिश्मा कपूर अपने बच्चों कियान और समायरा के साथ दिल्ली के लिए रवाना हो चुकी हैं। वहीं उनकी बहन करीना कपूर और बहनोई सैफ अली खान भी मुंबई से दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं।

22 जून को दिल्ली में रखी जाएगी प्रेयर मीट...

परिवार की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, संजय कपूर की प्रेयर मीट सेरेमनी 22 जून को दिल्ली के ताज पैलेस होटल में शाम 4 से 5 बजे तक रखी जाएगी। संजय की कंपनी सोना कॉमस्टार ने भी एक शांति संदेश के साथ यह जानकारी साझा की।

प्रेयर मीट में चारों बच्चों के नाम का जिक्र...

प्रेयर मीट के आमंत्रण में संजय कपूर के माता-पिता, पत्नी प्रिया कपूर और चारों बच्चों — कियान, समायरा, सफीरा और अजारियस — के नाम उल्लेखित हैं। आमंत्रण में एक गुरबानी उद्धरण भी जोड़ा गया है। "जिन्होंने नाम का स्मरण किया और मेहनत से जीवन बिताया, नानक कहते हैं कि उनके चेहरे उज्ज्वल होते हैं और अनेक लोग उनके साथ मुक्ति पाते हैं।"

संजय और करिश्मा की शादी, तलाक और रिश्तों की झलक...

संजय कपूर और करिश्मा कपूर ने 2003 में शादी की थी। इस शादी से उन्हें दो बच्चे हुए — बेटी समायरा और बेटा कियान। हालांकि, दोनों ने 2016 में आपसी सहमति से तलाक ले लिया था। बच्चों की कस्टडी करिश्मा को दी गई, फिर भी तलाक के बाद भी संजय और करिश्मा को कई बार साथ देखा गया।

प्रिया सचदेव से दूसरी शादी, दो और बच्चे....

तलाक के बाद संजय कपूर ने मॉडल और बिजनेसवुमन प्रिया सचदेव से शादी की थी। प्रिया की यह दूसरी शादी थी। उनकी पहली शादी से बेटी सफीरा हैं, जिन्हें संजय अपने साथ रखते थे। संजय और प्रिया का एक बेटा अजारियस भी है। संजय कपूर की पहली शादी फैशन डिज़ाइनर नंदिता महतानी से हुई थी, लेकिन उस शादी से कोई संतान नहीं हुई।

संबंधित सामग्री

शिक्षकों के हित में मध्यप्रदेश सरकार को बड़ी सफलता,TET को लेकर सुप्रीम कोर्ट में रिव्यू याचिका की सुनवाई नियत

मध्य प्रदेश

शिक्षकों के हित में मध्यप्रदेश सरकार को बड़ी सफलता,TET को लेकर सुप्रीम कोर्ट में रिव्यू याचिका की सुनवाई नियत

13 मई को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई नियत. शिक्षकों के पक्ष को विस्तार से रखने का अवसर, मप्र शासन ने 17 अप्रैल को दायर की थी पुनर्विचार याचिका

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के नाम पर ‘डीपफेक’ ठगी; 22 हजार से 1 करोड़ रुपये कमाने का दिया जा रहा झांसा

जुर्म गाथा

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के नाम पर ‘डीपफेक’ ठगी; 22 हजार से 1 करोड़ रुपये कमाने का दिया जा रहा झांसा

रक्षा मंत्री के नाम से जुड़े फर्जी डीपफेक वीडियो के जरिए ठगी का मामला सामने आया, जिसमें लोगों को करोड़पति बनने का लालच दिया गया।

झारखंड में राज्यसभा सीटों पर ‘दोस्ती में दरार’? CM सोरेन और कांग्रेस के बीच बढ़ी खींचतान

झारखंड

झारखंड में राज्यसभा सीटों पर ‘दोस्ती में दरार’? CM सोरेन और कांग्रेस के बीच बढ़ी खींचतान

झारखंड में राज्यसभा चुनाव से पहले सत्तारूढ़ गठबंधन में सीटों के बंटवारे को लेकर तनाव उभरा है, कांग्रेस और झामुमो के बीच मतभेद बढ़ते जा रहे हैं।

बरगी क्रूज हादसे पर मप्र सरकार सख्त: कई कर्मचारी बर्खास्त-निलंबित, सीएम डॉ यादव ने ट्वीट कर दी जानकारी

मध्य प्रदेश

बरगी क्रूज हादसे पर मप्र सरकार सख्त: कई कर्मचारी बर्खास्त-निलंबित, सीएम डॉ यादव ने ट्वीट कर दी जानकारी

मध्य प्रदेश के जबलपुर में बरगी क्रूज हादसा हुआ जिसमें 9 लोगों की मौत हो गई। सरकार ने जिम्मेदार कर्मचारियों को बर्खास्त कर निलंबित किया।

जबलपुर क्रूज हादसा: CM डॉ यादव ने पीड़ितों से की मुलाकात, बच्चों को लगाया गले

मध्य प्रदेश

जबलपुर क्रूज हादसा: CM डॉ यादव ने पीड़ितों से की मुलाकात, बच्चों को लगाया गले

मध्यप्रदेश के CM डॉ. मोहन यादव ने बरगी क्रूज हादसे के पीड़ितों से मुलाकात की, दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और SOP तैयार करने का आश्वासन दिया।