Samantha Raj Nidimoru Dating: क्या राज निदिमोरु को डेट कर रहीं सामंथा? सोशल मीडि...

samantha-raj-nidimoru-relationship-photo-viral

Samantha Raj Nidimoru Dating: क्या राज निदिमोरु को डेट कर रहीं सामंथा? सोशल मीडिया पर रोमांटिक तस्वीर वायरल...

samantha raj nidimoru dating क्या राज निदिमोरु को डेट कर रहीं सामंथा सोशल मीडिया पर रोमांटिक तस्वीर वायरल

Zarine Katrak Passes Away: जायद खान की मांजरीन कतरक का निधन!

ब्लैक ड्रेस में नजर आईं सामंथा...

फोटो में सामंथा ब्लैक लेस ड्रेस में बेहद खूबसूरत दिखीं, जबकि राज निदिमोरु ब्लैक सूट में दिखाई दिए। दोनों कैमरे की ओर देखते हुए मुस्कुराते नजर आए। राज का एक हाथ सामंथा की कमर पर है, जबकि सामंथा दोनों हाथों से उन्हें थामे हुए पोज दे रही हैं। यह तस्वीर सामंथा के फ्रैगरेंस लॉन्च इवेंट की है, जो हाल ही में आयोजित हुआ था।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Samantha (@samantharuthprabhuoffl)

पोस्ट में लिखा- “छोटी-छोटी जीतों को सेलिब्रेट कर रही हूं”

सामंथा ने इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा –

“दोस्तों और परिवार से घिरी हुई हूं। पिछले डेढ़ साल में मैंने करियर में कुछ सबसे हिम्मत भरे कदम उठाए हैं। मैंने रिस्क लिए, अपनी इंट्यूशन पर भरोसा किया और सीखते हुए आगे बढ़ी। आज मैं इन छोटी-छोटी जीतों को सेलिब्रेट कर रही हूं। मुझे गर्व है कि मैं इतने मेहनती और ईमानदार लोगों के साथ काम कर रही हूं। यह तो बस शुरुआत है।”

फैंस के रिएक्शन..

फैंस के रिएक्शन – ‘क्या अब यह ऑफिशियल है?’ इस पोस्ट पर फैंस ने जमकर कमेंट किए। कुछ ने उन्हें बधाई दी, तो कई लोगों ने सवाल किया कि क्या सामंथा और राज ने अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया है। एक यूजर ने लिखा – “अब यह ऑफिशियल है।”, दूसरे ने लिखा – “अगर यह सच है तो बहुत खुशी होगी।”

‘द फैमिली मैन 2’ से शुरू हुई बॉन्डिंग...

सामंथा और राज की नजदीकियां वेब सीरीज ‘द फैमिली मैन 2’ के दौरान बढ़ीं। बताया जाता है कि इसी प्रोजेक्ट के बाद दोनों के बीच अच्छी दोस्ती हुई और वे कई बार साथ में नजर आए। राज ने सामंथा के प्रोडक्शन हाउस की पहली फिल्म ‘शुभम’ में भी सहयोग किया था।

अब तक दोनों का नहीं आया कोई ऑफिशियल बयान...

हालांकि अब तक सामंथा और राज निदिमोरु में से किसी ने भी अपने रिश्ते पर सार्वजनिक रूप से कुछ नहीं कहा है, लेकिन उनकी तस्वीरें और सार्वजनिक उपस्थिति चर्चाओं को और हवा दे रही हैं।

दोनों की पर्सनल लाइफ की बात करें तो...

सामंथा ने 2017 में एक्टर नागा चैतन्य से शादी की थी, लेकिन 2021 में दोनों का तलाक हो गया। वहीं राज निदिमोरु ने 2015 में श्यामाली डे से शादी की थी, और रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों का तलाक 2022 में हो गया था।

संबंधित सामग्री

MP के धार में पिकअप वाहन पलटा, 12 की मौत: मृतकों में दो बच्चे, 10 घायल इंदौर रेफर

मध्य प्रदेश

MP के धार में पिकअप वाहन पलटा, 12 की मौत: मृतकों में दो बच्चे, 10 घायल इंदौर रेफर

सीएम ने मृतकों के परिवारजनों को 4-4 लाख रुपए, गंभीर घायलों को 1-1 लाख रुपए तथा घायलों को 50-50 हजार रुपए की सहायता राशि प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।

‘भूत’ के डर से सुलझी 34 साल पुरानी हत्या की गुत्थी

जुर्म गाथा

‘भूत’ के डर से सुलझी 34 साल पुरानी हत्या की गुत्थी

अहमदाबाद में 34 वर्ष पुराने हत्या मामले का समाधान भूत के डर से हुआ, जिसमें आरोपी के घर के कुएं में शव था।

मप्र हाईकोर्ट का बड़ा फैसला; हिजबुल तहरीर के 3 संदिग्धों को जमानत, बाकियों पर सुनवाई जारी

मध्य प्रदेश

मप्र हाईकोर्ट का बड़ा फैसला; हिजबुल तहरीर के 3 संदिग्धों को जमानत, बाकियों पर सुनवाई जारी

जबलपुर हाईकोर्ट ने HUT से जुड़े तीन संदिग्धों को जमानत दी। यह निर्णय सुरक्षा एजेंसियों में हलचल पैदा कर गया है।

‘वीआईपी कल्चर’ से हटकर झारखण्ड सीएम सोरेन का बड़ा कदम; बिना काफिले खुद गाड़ी चलाकर मंत्रालय पहुंचे

झारखंड

‘वीआईपी कल्चर’ से हटकर झारखण्ड सीएम सोरेन का बड़ा कदम; बिना काफिले खुद गाड़ी चलाकर मंत्रालय पहुंचे

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बिना किसी पूर्व सूचना और सुरक्षा के अचानक मंत्रालय पहुंचकर प्रशासनिक हलचल मचा दी। इस दौरे के पीछे उनका उद्देश्य शहरी यातायात और जन समस्याओं का जायजा लेना था।

डॉ. मोहन यादव ने किया जलूद सोलर पावल प्लांट का लोकार्पण, जनभागीदारी से निर्मित

मध्य प्रदेश

डॉ. मोहन यादव ने किया जलूद सोलर पावल प्लांट का लोकार्पण, जनभागीदारी से निर्मित

मध्यप्रदेश के महेश्वर में डॉ. मोहन यादव ने जलूद सोलर पावर प्लांट का उद्घाटन किया, जो जनभागीदारी से निर्मित देश का पहला सोलर प्लांट है।