Salman Support Rajpal After Insult: अवॉर्ड शो में राजपाल का उड़ा मजाक, सपोर्ट में आए भाईजान!

salman-support-rajpal-after-insult-in-award-fuction

Salman Support Rajpal After Insult: अवॉर्ड शो में राजपाल का उड़ा मजाक, सपोर्ट में आए भाईजान!

salman support rajpal after insult अवॉर्ड शो में राजपाल का उड़ा मजाक सपोर्ट में आए भाईजान

Salman Support Rajpal After Insult: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर राजपाल यादव का मुंबई में आयोजित एक अवॉर्ड फंक्शन के दौरान मजाक बनाया गया। यह बात बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सलमान खान को पसंद नही आई। तो उन्होंने राजपाल का सपोर्ट करते हुए एक्स पर ट्वीट किया है, जो कि अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सलमान ने राजपाल यादव को लेकर कहा कि- 'टैलेंट और अनुभव की वजह से इंडस्ट्री में उन्हें हमेशा काम मिलता रहेगा।'

इवेंट में उड़ाया गया राजपाल यादव का मजाक

राजपाल यादव का मुंबई में आयोजित अवॉर्ड शो के दौरान मजाक उड़ाया गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, वीडियो में जर्नालिस्ट सौरभ द्विवेदी ने राजपाल की उधरी का मजाक बनाते हुए कहा कि- 'राजपाल भाई, डॉलर का रेट चाहे बढ़े या घटे, आपको उतने ही पैसे लौटाने पड़ेंगे जितने उधार रहें।' उस दौरान राजपाल यादव पहले चुप हो गए फिर उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि- 'मसला तो सुन लो एक बार, कितना भी लौटाना पड़े मैं तो मसला ही सुनाना चाह रहा हूं न'।

राजपाल यादव के सपोर्ट में आएं सलमान

एक्टर सलमान ने एक्स पर तब पोस्ट किया, जब राजपाल यादव का वो वीडियो वायरल हुआ, जिसमें एक सीनियर जर्नालिस्ट उनका मजाक बनाते नजर आ रहे हैं। सलमान खान ने लिखा कि- "राजपाल भाई, आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको बार-बार रिपीट किया है क्योंकि आप अपना काम जानते हो और एक वैल्यू लाते हो। हकीकत यह है कि काम तो आपको बहुत मिलेगा और इसी डॉलर रेट पर मिलता रहेगा। ये याद रखना कि कभी-कभी फ्लो में कुछ बातें निकल आती हैं। अगर कुछ देना ही है तो दिमाग में रखो और दिल से काम करो। डॉलर ऊपर हो या नीचे, क्या फर्क पड़ता है, पैसा तो इंडिया में ही देना है।"

सौरभ द्विवेदी के बचाव में राजपाल

वीडियो वायरल होते ही लोग और सेलेब्स सौरभ द्विवेदी को तंज कसने लगे उन्हें ट्रोल करने लगे, जिसके बाद राजपाल यादव ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया और कहा कि- कुछ दिनों पहले चेतक स्क्रीन में जाने का सौभाग्य मिला। वहां पर पूरी इंडस्ट्री से मिलने का मौका मिला। खूब नाच गाना हुआ, बढ़िया माहौल था। अलग-अलग स्किट्स चल रहे थे, उसी दौरान हमारी, सौरभ और जाकीर के बीच कुछ ऐसी बात हुई की। दुनिया में यूथ है, इकोनॉमी है, सब ऊपर-नीचे चल रहा है। इसमें पिसना कॉमन मैन को ही है।'

आगे कहा कि-

'जिसमें चेक बाउंस, यूथ, इकोनॉमी ऊपर-नीचे एक जर्नल पूरी दुनिया के लिए स्क्रिप्ट बनाने का प्रयास किया। कभी-कभी फिल्मों में ऐसा होता है, कि हम ऑडियंस तक पहुंचाना कुछ और चाहते हैं, पहुंचता कुछ और है। सौरभ और जाकिर मेरे दोनों छोटे भाई जैसे हैं। उन्होंने हमेशा मेरा सम्मान किया है। और वो हमारे जिगर है। और हम लोग कलाकार, पत्रकार, चित्रकार, कहानी कार सब एक -दूसरे से जुडे़ होते है।'

सबसे सौरभ द्विवेदी को ट्रोल न करने की अपील करते हुए कहा कि- 'सौरभ द्विवेदी ने पूरे ऑडोटोरियम में मेरे लिए ताली बजवाई। प्लीज सौरभ की निंदा करके उनका दिल मत दुखाइये क्योकि, उनका दिल दुखेगा तो मेरा दिल दुखेगा। I love saurabh, I love zakir।'

  Also Read- Nora Fatehi Song Controversy: नोरा फतेही के पेश न होने पर महिला आयोग ने लगाई फटकार!

संबंधित सामग्री

four Healthy Breakfast: सुबह करें ये 4 हेल्दी ब्रेकफास्ट…

लाइफ स्टाइल

four Healthy Breakfast: सुबह करें ये 4 हेल्दी ब्रेकफास्ट…

Discover 8 nutritious dishes ideal for office, school, or travel tiffins that keep you energized throughout the day.

CSK Vs MI IPL 2026: आज मुंबई और चेन्नई के बीच होगा मुकाबला, माही की हो सकती है वापसी...

खेल

CSK Vs MI IPL 2026: आज मुंबई और चेन्नई के बीच होगा मुकाबला, माही की हो सकती है वापसी...

IPL 2026 sees a thrilling face-off between Chennai Super Kings and Mumbai Indians at Wankhede Stadium. Dhoni and Rohit Sharma might return.

RR ने LSG को 40 रन से दी मात, पॉइंट्स टेबल पर RCB को पीछे छोड़ दूसरे नंबर पर

खेल

RR ने LSG को 40 रन से दी मात, पॉइंट्स टेबल पर RCB को पीछे छोड़ दूसरे नंबर पर

In the 32nd match of IPL 2026, Rajasthan Royals beat Lucknow Super Giants by 40 runs at Ekana Stadium, Lucknow.

वैश्विक चुनौतियों के बीच किसानों के साथ MP सरकार, 78 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीदी का लक्ष्य

अन्य

वैश्विक चुनौतियों के बीच किसानों के साथ MP सरकार, 78 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीदी का लक्ष्य

दिल्ली में सनसनी: IRS अधिकारी की बेटी की संदिग्ध हालात में मौत, पूर्व घरेलू कर्मचारी पर हत्या का शक

जुर्म गाथा

दिल्ली में सनसनी: IRS अधिकारी की बेटी की संदिग्ध हालात में मौत, पूर्व घरेलू कर्मचारी पर हत्या का शक

In Delhi's Kailash Hills, a 22-year-old daughter of an IRS officer was found dead at home. Initial investigations suggest murder; a former house employee is the main suspect.