Ritika Nayak Mirai Sadhvi Role: ‘मिराई’ में साध्वी के किरदार से रितिका नायक ने ज...

ritika-nayak-mirai-sadhvi-role-biography

Ritika Nayak Mirai Sadhvi Role: ‘मिराई’ में साध्वी के किरदार से रितिका नायक ने जीता दिल, जानिए कौन हैं ये एक्ट्रेस?

ritika nayak mirai sadhvi role ‘मिराई’ में साध्वी के किरदार से रितिका नायक ने जीता दिल जानिए कौन हैं ये एक्ट्रेस

Read More: Firing at Disha Patani’s House: दिशा पाटनी के घर में हुई फायरिंग, लॉरेंस गैंग ने ली जिम्मेदारी!

रितिका नायक का शुरुआती जीवन...

सूत्रों के अनुसार, रितिका नायक दिल्ली की रहने वाली हैं और एक मिडिल क्लास ओड़िया परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनकी स्कूली पढ़ाई दिल्ली पुलिस पब्लिक स्कूल, सफदरजंग एंक्लेव से हुई। बचपन में वह पढ़ाई पर ध्यान देती थीं लेकिन क्रिएटिविटी और परफॉर्मिंग आर्ट्स में हमेशा रुचि रखती थीं। आगे की पढ़ाई उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पूरी की।

मॉडलिंग से एक्टिंग तक का सफर...

रितिका का करियर 2019 में तब शुरू हुआ जब कॉलेज के दौरान उन्होंने मॉडलिंग प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेना शुरू किया। कई प्रतियोगिताओं में जीतने के बाद उन्होंने पहचान बनाई। उन्होंने दिल्ली टाइम्स फ्रेश फेस सीजन 12 का खिताब जीता और बाद में मिस डिवा 2020 में फाइनलिस्ट भी बनीं। मॉडलिंग के बाद उन्होंने एक्टिंग की ओर कदम बढ़ाया और तेलुगु फिल्म ‘अशोक वनमलो अर्जुन कल्याणम’ से अपना डेब्यू किया। फिल्म में वसुधा का किरदार निभाने के लिए उन्हें दर्शकों और क्रिटिक्स दोनों से तारीफ मिली। इस फिल्म के लिए उन्हें SIIMA अवॉर्ड्स में बेस्ट फीमेल डेब्यू – तेलुगु श्रेणी में नॉमिनेशन भी मिला।

फिल्मों में बढ़ता कदम...

‘अशोक वनमलो अर्जुन कल्याणम’ के बाद रितिका नायक नानी स्टारर ड्रामा फिल्म ‘हाई नन्ना’ में नजर आईं। दोनों ही फिल्मों ने उन्हें साउथ सिनेमा में मजबूत पहचान दिलाई। अब ‘मिराई’ में साध्वी विभा के रोल ने उनकी लोकप्रियता और भी बढ़ा दी है। खुद रितिका का कहना है कि अर्जुन कल्याणम के बाद वह एक मजबूत किरदार की तलाश में थीं और ‘मिराई’ में उन्हें वही रोल मिला।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ritika_nayak (@ritika_nayak__)

सोशल मीडिया पर चर्चा...

फिल्म रिलीज के बाद से सोशल मीडिया पर उनकी एक्टिंग की तारीफ हो रही है। एक यूजर ने लिखा – “रितिका नायक के लुक्स और एक्टिंग ने इंप्रेस किया है।” वहीं दूसरे यूजर ने कहा – “कल रात ‘मिराई’ देखी। तेजा सज्जा और मनोज कुमार मांचू शानदार थे लेकिन रितिका का परफॉर्मेंस सबसे अलग था।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ritika_nayak (@ritika_nayak__)

रितिका नायक के इंस्टाग्राम पर करीब 5 लाख फॉलोअर्स हैं और उनकी फैन फॉलोइंग लगातार बढ़ रही है। दर्शक उनके आने वाले प्रोजेक्ट्स को लेकर भी उत्साहित हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, वह जल्द ही कनक राजू और गोपीचंद की एक पीरियडिकल फिल्म में नजर आएंगी।  

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ritika_nayak (@ritika_nayak__)

 

संबंधित सामग्री

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दिए लॉ-एंड-ऑर्डर में सुधार के निर्देश

बिहार

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दिए लॉ-एंड-ऑर्डर में सुधार के निर्देश

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने DM-SP के साथ बैठक कर बिहार में लॉ-एंड-ऑर्डर में सुधार और उद्योगपतियों की सुरक्षा के निर्देश दिए।

CM धामी ने बढ़ाया श्रमिकों का वेतन, पड़ोसी राज्यों से भी अधिक

उत्तराखंड

CM धामी ने बढ़ाया श्रमिकों का वेतन, पड़ोसी राज्यों से भी अधिक

उत्तराखंड सरकार ने श्रमिकों का वेतन बढ़ाया है, जिससे अब उन्हें पड़ोसी राज्यों से भी अधिक वेतन प्राप्त होगा। यह निर्णय औद्योगिक अशांति की आशंका के बीच लिया गया।

मान सरकार पर कांग्रेस विधायक रंधावा ने किया तीखा प्रहार; अमृतपाल मामले और ‘ऑपरेशन लोटस’ पर उठाए बड़े सवाल

पंजाब

मान सरकार पर कांग्रेस विधायक रंधावा ने किया तीखा प्रहार; अमृतपाल मामले और ‘ऑपरेशन लोटस’ पर उठाए बड़े सवाल

पंजाब में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं, जिसमें अमृतपाल सिंह मामले और ऑपरेशन लोटस भी शामिल हैं।

उत्तराखंड में BDC सदस्य द्वारा युवक की हत्या, शव नदी में फेंका, हुआ खुलासा

उत्तराखंड

उत्तराखंड में BDC सदस्य द्वारा युवक की हत्या, शव नदी में फेंका, हुआ खुलासा

उत्तराखंड में एक BDC सदस्य ने 10000 रुपए के लिए युवक की हत्या कर दी और शव को अलकनंदा नदी में फेंक दिया। पत्नी ने सोशल मीडिया पर शव की पहचान की।

छत्तीसगढ़ में महिला प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में महिला प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री से महिला प्रतिनिधियों ने मुलाकात कर महिला सशक्तिकरण की दिशा में किए गए प्रयासों की सराहना की।