Ramayana Film 1st Teaser: रणबीर कपूर और यश के लुक ने जीता दर्शको का दिल, टीजर ने...

ramayana-film-1st-teaser

Ramayana Film 1st Teaser: रणबीर कपूर और यश के लुक ने जीता दर्शको का दिल, टीजर ने फैंस की बढ़ाई एक्साइटमेंट!

ramayana film 1st teaser रणबीर कपूर और यश के लुक ने जीता दर्शको का दिल टीजर ने फैंस की बढ़ाई एक्साइटमेंट

Diljit Border 2 FWICE Ban Lifted: FWICE ने दिलजीत दोसांझ पर लगाया प्रतिबंध हटाया, अब ‘बॉर्डर 2’ में करेंगे काम! इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी सीता और यश रावण के किरदार में नजर आएंगे। साथ ही सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण का अहम किरदार निभाते नजर आएंगे।

फिल्म के निर्माता ने ‘रामायण’ को बताया आत्मसम्मान की गाथा...

प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि - “ये सिर्फ एक कहानी नहीं, बल्कि हर भारतीय के आत्मसम्मान का प्रतीक है। इस महागाथा को दुनिया के सामने लाने के लिए हमने सर्वोत्तम वैश्विक टैलेंट को साथ लाया है, ताकि ‘रामायण’ को श्रद्धा और सम्मान के साथ प्रस्तुत किया जा सके।” उन्होंने इसे “राम बनाम रावण – हमारी सत्यता, हमारा इतिहास” बताया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Namit Malhotra (@iamnamitmalhotra)

फिल्म के फर्स्ट लुक पर यूजर ने दिए कुछ इस तरह रिएक्शन....

‘रामायण’ के पहले लुक को देखकर एक यूजर ने लिखा- 'नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित #रामायण का पहला लुक, जिसमें भगवान राम की भूमिका में रणबीर कपूर हैं, उम्मीद है कि वे इसे आदिपुरुष की तरह खराब नहीं करेंगे ? सोनू निगम, श्रेया घोषाल, शंकर महादेवन, अरिजीत सिंह और मोनाली ठाकुर की आवाज में 4-5 खूबसूरत गाने की उम्मीद है ❤️'   एक यूजर ने लिखा- 'एक मुस्लिम और क्रिश्चियन होने के नाते रामायण के लुक को देखकर- अभिभूत'। वहीं एक और यूजर ने लिखा- 'रणबीर कपूर भगवान राम के किरदार में इस सदी की सबसे बेहतरीन परफॉर्मेंस देने वाले हैं।' इसके अलावा फैंस एआर रहमान और हांस जिमर के म्यूजिक की भी जमकर तारीफ कर रहे हैं।

कौन हैं रवि दुबे?

रवि दुबे टेलीविजन इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता, होस्ट और अब फिल्म अभिनेता के रूप में पहचान बना चुके हैं। उनका जन्म 23 दिसंबर 1983 को गोरखपुर, उत्तर प्रदेश में हुआ था। उनके पिता एक सिविल इंजीनियर हैं। हालांकि, रवि के जन्म के कुछ समय बाद ही उनका परिवार दिल्ली शिफ्ट हो गया।

पढ़ाई से मॉडलिंग तक का सफर....

रवि दुबे ने मुंबई के राजीव गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में डिग्री हासिल की। कॉलेज के दिनों में ही उन्होंने मॉडलिंग शुरू कर दी थी और कुछ ही समय में वो 40 से ज्यादा विज्ञापनों में नज़र आ चुके थे। यहीं से उन्होंने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कदम रखा।

टीवी से मिली असली पहचान...

रवि ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत 2006 में डीडी नेशनल के शो 'स्त्री तेरी कहानी' से की, जिसे दिलीप कुमार और सायरा बानो ने प्रोड्यूस किया था। इसके बाद वे 'यहां के हम सिकंदर', 'रणबीर रानो', '12/24 करोल बाग' और 'सास बिना ससुराल' जैसे टीवी शोज़ में नजर आए। लेकिन 2014 में आए शो ‘जमाई राजा’ से उन्हें इंडस्ट्री में जबरदस्त पहचान और लोकप्रियता मिली।

रियलिटी शोज और होस्टिंग में भी छाए..

रवि दुबे न सिर्फ एक अच्छे अभिनेता हैं बल्कि वे शानदार होस्ट भी साबित हुए हैं। उन्होंने 'नच बलिए 5', 'खतरों के खिलाड़ी', 'कॉमेडी सर्कस', 'लिप सिंग बैटल' जैसे रियलिटी शोज़ में हिस्सा लिया और 'इंडियाज डांसिंग सुपरस्टार', 'सबसे स्मार्ट कौन', और 'सा रे गा मा पा लिटिल चैंप्स' जैसे शोज़ को होस्ट भी किया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by I.I.M.U.N. (@iimunofficial)

सरगुन मेहता से शादी और प्रोडक्शन हाउस की शुरुआत...

रियलिटी शो के दौरान ही रवि ने सरगुन मेहता को प्रपोज किया और दोनों ने 2013 में शादी कर ली। साल 2019 में दोनों ने मिलकर Dreamiyata Entertainment नाम से अपना प्रोडक्शन हाउस शुरू किया। इसके अंतर्गत उन्होंने कई पंजाबी फिल्में, म्यूजिक वीडियो और वेब प्रोजेक्ट्स प्रोड्यूस किए हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ravie Dubey (@ravidubey2312)

फिल्मों और वेब सीरीज में भी छोड़ी छाप....

रवि ने फिल्मों में डेब्यू साल 2011 में फिल्म 'यू आर माय जान' से किया, जो अरुण गोविल द्वारा डायरेक्ट की गई थी। हालांकि बड़ी पहचान मिली 2021 में रिलीज हुई थ्रिलर वेब सीरीज 'मत्स्य कांड' से, जिसमें उन्होंने दमदार अभिनय किया। इसके अलावा वो ‘वे हानिया’ जैसे पॉपुलर म्यूज़िक वीडियो में भी नजर आ चुके हैं।

रवि दुबे को मिला लक्ष्मण का किरदार, करियर का टर्निंग प्वाइंट!

पहले टीवी स्टार रहे रवि दुबे अब लक्ष्मण की भूमिका निभा रहे हैं, जो उनके करियर के लिए टर्निंग पॉइंट साबित हो सकता है। इससे पहले वे ‘जमाई राजा’, ‘मत्स्य कांड’, और कई रियलिटी शोज़ में नजर आ चुके हैं। अभिनय के साथ-साथ वे प्रोड्यूसर भी हैं और ड्रीमियाता एंटरटेनमेंट के बैनर तले कई प्रोजेक्ट्स बना चुके हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ravie Dubey (@ravidubey2312)

 

संबंधित सामग्री

शेयर बाजार बंद हुआ उछाल के साथ, विश्व बाजारों में मिले-जुले संकेत

फाइनेंस

शेयर बाजार बंद हुआ उछाल के साथ, विश्व बाजारों में मिले-जुले संकेत

भारतीय शेयर बाजाऱ में आज तेजी देखी गई, सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में बढ़त दर्ज की गई। वैश्विक बाजारों में अस्पष्टता बरकरार रही।

ऋषिकेश दुष्कर्म मामले में कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला, जमानत याचिका खारिज

उत्तराखंड

ऋषिकेश दुष्कर्म मामले में कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला, जमानत याचिका खारिज

ऋषिकेश कोर्ट ने मनजीत जौहर को अग्रिम जमानत दी, जबकि मानव जौहर की जमानत याचिका खारिज कर दी। मानव अब फरार है।

Lemon Peel For Health: क्या आप भी फेंक देते हैं नींबू के छिलके? जानिए इसके फायदे...

लाइफ स्टाइल

Lemon Peel For Health: क्या आप भी फेंक देते हैं नींबू के छिलके? जानिए इसके फायदे...

नींबू के छिलके में विटामिन C, एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं, जो इम्यूनिटी बढ़ाने, स्किन की चमक बढ़ाने और पाचन में सहायक होते हैं।

बेंगलुरु: हॉस्पिटल की दीवार गिरने से 7 लोगों की मौत, 3 बच्चे शामिल

देश-विदेश

बेंगलुरु: हॉस्पिटल की दीवार गिरने से 7 लोगों की मौत, 3 बच्चे शामिल

बेंगलुरु में बारिश के कारण हॉस्पिटल की दीवार गिरी, 7 की मौत। मुख्यमंत्री ने घटनास्थल का दौरा किया और मुआवजा की घोषणा की।

बुलंदशहर में ट्रिपल मर्डर के आरोपी की पुलिस एनकाउंटर में मौत

उत्तर प्रदेश

बुलंदशहर में ट्रिपल मर्डर के आरोपी की पुलिस एनकाउंटर में मौत

बुलंदशहर में जीतू सैनी, बर्थडे पार्टी में 3 लोगों की हत्या के आरोपी को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया।