Kota Srinivasa Rao Death: साउथ के एक्टर कोटा श्रीनिवास का निधन! सीएम समेत कई लोग...

kota-srinivasa-rao-death-news-south-actor-passes-away

Kota Srinivasa Rao Death: साउथ के एक्टर कोटा श्रीनिवास का निधन! सीएम समेत कई लोगों ने दी श्रद्धांजलि...

kota srinivasa rao death साउथ के एक्टर कोटा श्रीनिवास का निधन सीएम समेत कई लोगों ने दी श्रद्धांजलि

Ashish Dating Elli AvrRam: क्या डेट कर रहे हैं आशीष और एली? वायरल फोटो ने बढ़ाया सस्पेंस…

'सन ऑफ सत्यमूर्ति' और 'टेंपर' से मिली थी पहचान...

कोटा श्रीनिवास राव ने 1978 में फिल्म 'प्रणाम खरीधु' से फिल्मों में डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और हिंदी मिलाकर 750 से ज्यादा फिल्मों में अभिनय किया। ‘सन ऑफ सत्यमूर्ति’, ‘टेंपर’, ‘येवडू’ जैसी फिल्मों में उनके विलेन के किरदारों को काफी सराहा गया। वे साउथ सिनेमा के सबसे पसंदीदा नेगेटिव रोल प्लेयर्स में गिने जाते थे। उनके अभिनय के लिए उन्हें कई अवॉर्ड भी मिल चुके थे। कोटा श्रीनिवास को आखिरी बार साल 2023 की फिल्म कब्जा में देखा गया था। फिल्म में उपेंद्र राव, राजकुमार, किच्चा सुदीप, श्रिया सरन अहम किरदारों में थे।

2015 में मिला पद्मश्री, राजनीति में भी आजमाया था हाथ...

कोटा श्रीनिवास सिर्फ एक एक्टर ही नहीं, बल्कि एक राजनीतिक चेहरा भी थे। उन्होंने 1990 के दशक में बीजेपी जॉइन की और 1999 में विजयवाड़ा ईस्ट से विधायक बने। वे 1999 से 2004 तक आंध्रप्रदेश विधानसभा के सदस्य रहे। फिल्मों में आने से पहले वे बैंक में नौकरी करते थे, लेकिन उनकी किस्मत उन्हें अभिनय की दुनिया में ले आई।

तेलंगाना सीएम ने दी श्रद्धांजलि...

तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने कोटा राव के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए लिखा, "मशहूर एक्टर कोटा श्रीनिवास राव गरु के निधन से गहरा सदमा पहुंचा है। फिल्म उद्योग के लिए उनका न होना एक अपूरणीय क्षति है। हालांकि कोटा गरु अब शारीरिक रूप से हमारे बीच नहीं हैं,लेकिन उन्होंने जो अद्वितीय भूमिकाएं निभाईं, वे हमेशा तेलुगु जनता के दिलों में जीवित रहेंगी। उनकी कला अमर है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति मिले। उनके परिजनों के प्रति मैं अपनी गहन संवेदना व्यक्त करता हूं।"

 आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री ने भी दी श्रद्धांजलि...

CM एन. चंद्रबाबू नायडू ने भावुक होते हुए लिखा, "अपनी भूमिकाओं से सिनेमा दर्शकों का दिल जीतने वाले प्रसिद्ध अभिनेता कोटा श्रीनिवास राव का निधन अत्यंत दुखद है। लगभग चार दशकों तक सिनेमा और रंगमंच के क्षेत्र में उनका कलात्मक योगदान और उनके द्वारा निभाई गई भूमिकाएं अविस्मरणीय रहेंगी। खलनायक और चरित्र कलाकार के रूप में उनके द्वारा निभाई गई अनगिनत यादगार भूमिकाएं तेलुगु दर्शकों के दिलों में हमेशा के लिए अंकित रहेंगी। उनका निधन तेलुगु फिल्म उद्योग के लिए एक अपूरणीय क्षति है। 1999 में, उन्होंने विजयवाड़ा से विधायक के रूप में चुनाव जीता और जनता की सेवा की। मैं उनके परिवारजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं।"

कई लोगों ने दुख जताते हुए दी श्रद्धांजलि..

संबंधित सामग्री

बरगी डैम हादसा: सीएम डॉ. मोहन ने व्यक्त किया शोक, मृतकों के परिजनों के लिए 4-4 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान

मध्य प्रदेश

बरगी डैम हादसा: सीएम डॉ. मोहन ने व्यक्त किया शोक, मृतकों के परिजनों के लिए 4-4 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान

रेस्क्यू टीम ने 15 को बचाया, लापता लोगों की तलाश जारी, प्रशासनिक अधिकारी और राहत-बचाव दल मौके पर मौजूद

दिल्ली पुलिस ने किया इंटरनेशनल आर्म्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, पाकिस्तान से कनेक्शन हुआ उजागर

देश-विदेश

दिल्ली पुलिस ने किया इंटरनेशनल आर्म्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, पाकिस्तान से कनेक्शन हुआ उजागर

दिल्ली पुलिस ने उत्तर भारत में सक्रिय अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश किया। पाकिस्तान और नेपाल बॉर्डर से जुड़े इस गिरोह के 9 सदस्य गिरफ्तार।

हिमाचल में मंदिरों के प्रबंधन पर मचा सियासी संग्राम; VHP ने 37 मंदिर हिंदू समाज को सौंपने की उठाई मांग

हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में मंदिरों के प्रबंधन पर मचा सियासी संग्राम; VHP ने 37 मंदिर हिंदू समाज को सौंपने की उठाई मांग

VHP ने हिमाचल सरकार पर 37 मंदिरों के सरकारी नियंत्रण को लेकर धार्मिक असमानता का आरोप लगाया है, मांग की कि इन्हें हिंदू समाज को सौंपा जाए।

झारखण्ड CM हेमंत सोरेन ने किया बड़ा ऐलान, हर जिले में दौड़ेगी मोबाइल साइंस बस

झारखंड

झारखण्ड CM हेमंत सोरेन ने किया बड़ा ऐलान, हर जिले में दौड़ेगी मोबाइल साइंस बस

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड में विज्ञान और तकनीकी शिक्षा को प्रोत्साहन देने के लिए मोबाइल साइंस एग्जिबिशन बस की शुरुआत की।

इंदौर-अहमदाबाद राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, 16 मजदूरों की मौत

मध्य प्रदेश

इंदौर-अहमदाबाद राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, 16 मजदूरों की मौत

इंदौर-अहमदाबाद राजमार्ग पर पिकअप वाहन के पलटने से 16 मजदूरों की मौत हो गई, 30 घायल। निरीक्षण में NHAI की लापरवाही सामने आई।