Katy Perry Concert Viral Video: फैन के मंच पर चढ़ने से असहज हुईं सिंगर, वीडियो हुआ वायरल...

katy-perry-concert-viral-video

Katy Perry Concert Viral Video: फैन के मंच पर चढ़ने से असहज हुईं सिंगर, वीडियो हुआ वायरल...

katy perry concert viral video फैन के मंच पर चढ़ने से असहज हुईं सिंगर वीडियो हुआ वायरल

Anaya Bangar Video Viral: अनाया बांगर ने वीडियो शेयर कर लोगों से मांगी राय, वीडियो वायरल…

घटना का वीडियो हुआ वायरल...

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैटी पैरी मंच पर परफॉर्म कर रही हैं, तभी एक युवक अचानक स्टेज पर चढ़कर उनके काफी करीब पहुंच जाता है। वो उनके कंधे पर हाथ रखता है और जोर-जोर से उछलता-कूदता है। इस पर कैटी पीछे हट जाती हैं और कुछ पल के लिए असहज नजर आती हैं। इसके बाद वह शख्स अकेले डांस करने लगता है। कैटी, जो पूरी तरह से प्रोफेशनल अंदाज में शो को कंट्रोल कर रही थीं, माइक पर कहती हैं – "दोबारा ऐसा शो कभी नहीं होता, तो बस इसे एंजॉय करिए!" उनकी यह प्रतिक्रिया लोगों को पसंद आई और काफी तारीफ भी हुई।

शक्स को पकड़ने में करनी पड़ी मशक्कत...

सिक्योरिटी को लगी मशक्कत, युवक इधर-उधर भागता रहा जैसे ही सिक्योरिटी टीम को मंच पर घुसपैठ की सूचना मिली, वे तुरंत मौके पर पहुंची। लेकिन युवक सिक्योरिटी को चकमा देते हुए स्टेज पर इधर-उधर भागने लगा। थोड़ी देर की मशक्कत के बाद अंततः उसे काबू में लेकर मंच से उतार दिया गया। इस दौरान दर्शकों में भी हलचल का माहौल बन गया था। हालांकि, कैटी पैरी ने इस दौरान मंच पर अपनी उपस्थिति बनाए रखी और परफॉर्मेंस को नहीं रोका।

फैंस कर रहे कैटी पैरी की तारीफ...

इस अप्रत्याशित स्थिति को जिस तरह से कैटी पैरी ने मैनेज किया, उसकी हर ओर तारीफ हो रही है। सोशल मीडिया पर फैंस उन्हें "कूल, प्रोफेशनल और ग्रेसफुल परफॉर्मर" कह रहे हैं। कई यूजर्स का कहना है कि कोई और होता तो घबरा जाता, लेकिन कैटी ने मुस्कराते हुए पूरे माहौल को संभाल लिया।

निजी जिंदगी भी है सुर्खियों में...

इन दिनों कैटी पैरी अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, वह अपने लॉन्ग टाइम पार्टनर और हॉलीवुड एक्टर ओरलैंडो ब्लूम से अलग होने वाली हैं। दोनों साल 2016 से साथ हैं और 2020 में दोनों को एक बेटी डैजी हुई थी। हालांकि, पहले 2017 में ब्रेकअप कर लिया था लेकिन फिर इस कपल ने 2019 में सगाई की थी और खबर थी कि लॉकडाउन खत्म होने के बाद वे शादी करेंगे, लेकिन अब तक ऐसा नहीं हुआ। ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो कैटी अपने म्यूजिक टूर के खत्म होने के बाद इस ब्रेकअप की आधिकारिक घोषणा कर सकती हैं।

संबंधित सामग्री

शिक्षकों के हित में मध्यप्रदेश सरकार को बड़ी सफलता,TET को लेकर सुप्रीम कोर्ट में रिव्यू याचिका की सुनवाई नियत

मध्य प्रदेश

शिक्षकों के हित में मध्यप्रदेश सरकार को बड़ी सफलता,TET को लेकर सुप्रीम कोर्ट में रिव्यू याचिका की सुनवाई नियत

13 मई को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई नियत. शिक्षकों के पक्ष को विस्तार से रखने का अवसर, मप्र शासन ने 17 अप्रैल को दायर की थी पुनर्विचार याचिका

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के नाम पर ‘डीपफेक’ ठगी; 22 हजार से 1 करोड़ रुपये कमाने का दिया जा रहा झांसा

जुर्म गाथा

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के नाम पर ‘डीपफेक’ ठगी; 22 हजार से 1 करोड़ रुपये कमाने का दिया जा रहा झांसा

रक्षा मंत्री के नाम से जुड़े फर्जी डीपफेक वीडियो के जरिए ठगी का मामला सामने आया, जिसमें लोगों को करोड़पति बनने का लालच दिया गया।

झारखंड में राज्यसभा सीटों पर ‘दोस्ती में दरार’? CM सोरेन और कांग्रेस के बीच बढ़ी खींचतान

झारखंड

झारखंड में राज्यसभा सीटों पर ‘दोस्ती में दरार’? CM सोरेन और कांग्रेस के बीच बढ़ी खींचतान

झारखंड में राज्यसभा चुनाव से पहले सत्तारूढ़ गठबंधन में सीटों के बंटवारे को लेकर तनाव उभरा है, कांग्रेस और झामुमो के बीच मतभेद बढ़ते जा रहे हैं।

बरगी क्रूज हादसे पर मप्र सरकार सख्त: कई कर्मचारी बर्खास्त-निलंबित, सीएम डॉ यादव ने ट्वीट कर दी जानकारी

मध्य प्रदेश

बरगी क्रूज हादसे पर मप्र सरकार सख्त: कई कर्मचारी बर्खास्त-निलंबित, सीएम डॉ यादव ने ट्वीट कर दी जानकारी

मध्य प्रदेश के जबलपुर में बरगी क्रूज हादसा हुआ जिसमें 9 लोगों की मौत हो गई। सरकार ने जिम्मेदार कर्मचारियों को बर्खास्त कर निलंबित किया।

जबलपुर क्रूज हादसा: CM डॉ यादव ने पीड़ितों से की मुलाकात, बच्चों को लगाया गले

मध्य प्रदेश

जबलपुर क्रूज हादसा: CM डॉ यादव ने पीड़ितों से की मुलाकात, बच्चों को लगाया गले

मध्यप्रदेश के CM डॉ. मोहन यादव ने बरगी क्रूज हादसे के पीड़ितों से मुलाकात की, दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और SOP तैयार करने का आश्वासन दिया।