Kartik Aaryan Pakistan Controversy: कार्तिक आर्यन पाकिस्तानियों के इवेंट से जुड़...

kartik-aaryan-pakistan-event-controversy-fwice-aicwa-response

Kartik Aaryan Pakistan Controversy: कार्तिक आर्यन पाकिस्तानियों के इवेंट से जुड़कर विवादों में फंसे, FWICE ने जताई आपत्ति!

kartik aaryan pakistan controversy कार्तिक आर्यन पाकिस्तानियों के इवेंट से जुड़कर विवादों में फंसे fwice ने जताई आपत्ति

Parineeti 1st date Kapil Show: परिणीति चोपड़ा ने खोले पहली डेट के राज, कहा- हाइट देखकर दिल दे बैठी!

AICWA ने जताई नाराजगी, दिया तीखा बयान...

AICWA द्वारा जारी किए गए स्टेटमेंट में कहा गया कि- "यह हमारे संज्ञान में आया है कि 15 अगस्त 2025 को अमेरिका के ह्यूस्टन, टेक्सास में “आजादी उत्सव- द सेलिब्रेशन ऑफ फ्रीडम” नामक एक कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, जिसकी मेजबानी आगा रेस्टोरेंट एंड केटरिंग द्वारा की जा रही है। यह एक पाकिस्तान-आधारित संस्था है, जो शंकत मारेडिया की है। हैरानी की बात यह है कि यह कार्यक्रम भारत और पाकिस्तान, दोनों के स्वतंत्रता दिवस का संयुक्त रूप से उत्सव मनाने के नाम पर आयोजित किया जा रहा है।"

आगे लिखा कि-

"कार्तिक, आप सिर्फ एक सुपरस्टार नहीं हैं, आप भारत की युवा पीढ़ी, उसकी संस्कृति और उसके गौरव के प्रतिनिधि हैं। इस देश ने आपको सब कुछ दिया है, नाम, शोहरत, दौलत और बेहिसाब प्यार। ऐसे में आपको एक ऐसे कार्यक्रम से जुड़ा देखना, जो उस देश द्वारा आयोजित है जो भारत में आतंकवाद को लगातार समर्थन देता रहा है, हर भारतीय के लिए न सिर्फ निराशाजनक है, बल्कि दिल तोड़ने वाला भी है।"

'क्या भूल गए पहलगाम और पुलवामा हमले?'

AICWA ने सवाल उठाया कि क्या कार्तिक आर्यन उन भीषण आतंकी हमलों को भूल गए हैं जो पाकिस्तान प्रायोजित थे—जैसे कश्मीर के पहलगाम में 26 लोगों की हत्या, 26/11 मुंबई हमला, पुलवामा अटैक आदि। एसोसिएशन ने तंज कसते हुए पूछा कि क्या कुछ डॉलर के लिए वे देशभक्ति को भूल गए हैं?

'देश के जवान क्या सोचेंगे?'

बयान में भारतीय सैनिकों का भी जिक्र किया गया— "कार्तिक, क्या आपने कभी सोचा है कि हमारे वीर भारतीय सैनिक, जो पाकिस्तान से देश की रक्षा के लिए सीमा पर तैनात हैं, वे कैसा महसूस करेंगे जब वे देखेंगे कि आप उसी देश द्वारा आयोजित कार्यक्रम में परफॉर्म करने जा रहे हैं, जिसका उद्देश्य ही भारत को नष्ट करना है? वे सैनिक जो हर दिन अपनी जान की बाजी लगाते हैं ताकि आप स्वतंत्र रह सकें, क्या उनके बलिदान की कोई कीमत नहीं? उनकी भावनाएं आपको माफ नहीं करेंगी। भारत के 1.4 अरब नागरिक भी आपके साथ खड़े नहीं होंगे यदि आपने अपने कुछ डॉलर और विदेशी मंच के लिए अपने देश की मिट्टी से गद्दारी की।"

कार्तिक की टीम की सफाई पर भी सवाल....

कार्तिक की टीम ने बयान जारी करते हुए कहा कि उनका इस इवेंट से कोई संबंध नहीं है और आयोजकों से उनके नाम व फोटो हटाने को कहा गया है। लेकिन AICWA ने इस पर भी संदेह जताते हुए कहा कि - "आपकी टीम ने एक बयान जारी कर यह कहा है कि आपको आगा रेस्टोरेंट के पाकिस्तानी बैकग्राउंड की जानकारी नहीं थी, लेकिन यह मानना बेहद कठिन है कि आपके जैसे कलाकार की अनुमति के बिना, आपके चेहरे वाले आधिकारिक पोस्टर सार्वजनिक रूप से प्रचारित किए जाएं। इस तरह की “अनदेखी” आपके स्तर के कलाकार के लिए किसी भी तरह से स्वीकार्य नहीं है।"

'दिलजीत की राह पर मत चलें'

AICWA ने कहा कि- "कोई भी विदेशी मुद्रा उन लोगों की जान से कीमती नहीं हो सकती, जिन्होंने आपके देश की रक्षा के लिए बलिदान दिया है। कार्तिक को दिलजीत दोसांझ जैसी गलती नहीं दोहरानी चाहिए, जिन्होंने बीते समय में पाकिस्तान से जुड़े प्रोजेक्ट्स से खुद को जोड़ा था। उन्होंने अपील की कि कार्तिक सार्वजनिक रूप से इस कार्यक्रम से अलग होने की घोषणा करें।" "हम आपसे निवेदन करते हैं कि आप तुरंत “आजादी उत्सव” कार्यक्रम से अपनी भागीदारी वापस लें और यह सार्वजनिक रूप से संकल्प लें कि आप भविष्य में किसी भी पाकिस्तान-प्रायोजित कार्यक्रम, प्रोडक्शन हाउस या फाइनेंसर के साथ कोई सहयोग नहीं करेंगे। यह भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा का विषय है। देश देख रहा है। यह वह क्षण है जब आपको तय करना होगा, क्या आप भारत के साथ खड़े होंगे, या उसके दुश्मनों के साथ?"

कार्तिक आर्यन की टीम ने अंतिम रूप से कहा कि -

"कार्तिक आर्यन का इस कार्यक्रम से किसी भी तरह का कोई संबंध नहीं है। उन्होंने कभी इसमें शामिल होने की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की। हमने आयोजकों से संपर्क किया है और उनके नाम और तस्वीर वाले सभी प्रचार सामग्री को हटाने का अनुरोध किया है।"

 

View this post on Instagram

 

A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan)

संबंधित सामग्री

बरगी डैम हादसा: सीएम डॉ. मोहन ने व्यक्त किया शोक, मृतकों के परिजनों के लिए 4-4 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान

मध्य प्रदेश

बरगी डैम हादसा: सीएम डॉ. मोहन ने व्यक्त किया शोक, मृतकों के परिजनों के लिए 4-4 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान

रेस्क्यू टीम ने 15 को बचाया, लापता लोगों की तलाश जारी, प्रशासनिक अधिकारी और राहत-बचाव दल मौके पर मौजूद

दिल्ली पुलिस ने किया इंटरनेशनल आर्म्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, पाकिस्तान से कनेक्शन हुआ उजागर

देश-विदेश

दिल्ली पुलिस ने किया इंटरनेशनल आर्म्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, पाकिस्तान से कनेक्शन हुआ उजागर

दिल्ली पुलिस ने उत्तर भारत में सक्रिय अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश किया। पाकिस्तान और नेपाल बॉर्डर से जुड़े इस गिरोह के 9 सदस्य गिरफ्तार।

हिमाचल में मंदिरों के प्रबंधन पर मचा सियासी संग्राम; VHP ने 37 मंदिर हिंदू समाज को सौंपने की उठाई मांग

हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में मंदिरों के प्रबंधन पर मचा सियासी संग्राम; VHP ने 37 मंदिर हिंदू समाज को सौंपने की उठाई मांग

VHP ने हिमाचल सरकार पर 37 मंदिरों के सरकारी नियंत्रण को लेकर धार्मिक असमानता का आरोप लगाया है, मांग की कि इन्हें हिंदू समाज को सौंपा जाए।

झारखण्ड CM हेमंत सोरेन ने किया बड़ा ऐलान, हर जिले में दौड़ेगी मोबाइल साइंस बस

झारखंड

झारखण्ड CM हेमंत सोरेन ने किया बड़ा ऐलान, हर जिले में दौड़ेगी मोबाइल साइंस बस

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड में विज्ञान और तकनीकी शिक्षा को प्रोत्साहन देने के लिए मोबाइल साइंस एग्जिबिशन बस की शुरुआत की।

इंदौर-अहमदाबाद राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, 16 मजदूरों की मौत

मध्य प्रदेश

इंदौर-अहमदाबाद राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, 16 मजदूरों की मौत

इंदौर-अहमदाबाद राजमार्ग पर पिकअप वाहन के पलटने से 16 मजदूरों की मौत हो गई, 30 घायल। निरीक्षण में NHAI की लापरवाही सामने आई।