Santosh Balraj Passes Away: 34 साल की उम्र में कन्नड़ एक्टर संतोष बलराज का निधन...

kannada-actor-santosh-balraj-death-at-34

Santosh Balraj Passes Away: 34 साल की उम्र में कन्नड़ एक्टर संतोष बलराज का निधन...

santosh balraj passes away 34 साल की उम्र में कन्नड़ एक्टर संतोष बलराज का निधन

Santosh Balraj Passes Away: साउथ इंडस्ट्री के कन्नड़ एक्टर संतोष बलराज का 34 साल की उम्र में निधन हो गया है। बताया जा रहा है, एक्टर काफी समय से बीमार चल रहें थे, उन्हें जॉन्डिस हो गया था, जिसकी वजह से उनकी मृत्यु हो गई। Read More: National Powerlifting Championship: सोनीपत की महिला टीचर और बेटे ने नेशनल पावरलिफ्टिंग में 6 गोल्ड जीतकर रचा इतिहास!

जानिए संतोष की जान कैसे गई...

रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें कुछ समय पहले जॉन्डिस की शिकायत के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शुरुआत में उनकी हालत स्थिर बताई जा रही थी, लेकिन अचानक उनकी तबीयत में गिरावट आई और वे जिंदगी की जंग हार गए।

कम समय में बनाया था खास मुकाम..

संतोष बलराज ने मुख्य रूप से कन्नड़ फिल्मों में अभिनय किया और अपने दमदार अभिनय से दर्शकों के बीच एक अलग पहचान बनाई। उन्होंने अपने छोटे से करियर में कई यादगार किरदार निभाए, जो आज भी दर्शकों के जहन में बसे हुए हैं।

फैंस और फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर...

उनके असमय निधन की खबर से न सिर्फ उनके फैंस, बल्कि कन्नड़ फिल्म जगत भी शोक में डूब गया है। सोशल मीडिया पर फैन्स और सेलेब्रिटीज उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं और उनके योगदान को याद कर रहे हैं।

संतोष बलराज का फिल्मी सफर और उनकी उपलब्धियां...

कन्नड़ अभिनेता संतोष बलराज ने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2009 में फिल्म ‘केम्पा’ से की थी। इस फिल्म में उन्होंने अविनाश, रुचिता प्रसाद और प्रदीप सिंह रावत जैसे अनुभवी कलाकारों के साथ स्क्रीन शेयर की। अपनी दमदार शुरुआत के बाद संतोष ने फिल्म ‘करिया 2’ में लीड रोल निभाया, जिसे दर्शकों से खासा सराहना मिली।

‘करिया 2’ से मिली बड़ी पहचान...

संतोष की दूसरी फिल्म ‘करिया 2’ थी, जिसे उनके पिता अनेकल बलराज ने संतोष एंटरप्राइजेज के बैनर तले प्रोड्यूस किया था। इस फिल्म को दर्शकों से काफी सराहना मिली। फिल्म में अजय घोष, मयूरी क्यातारी, साधु कोकिला और नागेश कार्तिक ने भी अहम भूमिकाएं निभाईं।

‘गणपा’ और ‘सत्यम’ से बनी मजबूत मौजूदगी...

संतोष बलराज की चर्चित फिल्मों में 2015 की ‘गणपा’ और हाल ही में 2024 में रिलीज़ हुई ‘सत्यम’ भी शामिल हैं। इसके अलावा वह सुमंत क्रांति की फिल्म ‘बर्कली’ में भी नजर आए थे, जिसमें चरण राज, सिमरन नाटेकर और राजा बलवाड़ी जैसे कलाकारों ने भी काम किया।

पिता की सड़क हादसे में हुई थी मौत

संतोष के पिता और कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर निर्माता अनेकल बलराज का निधन पिछले साल बेंगलुरु में एक सड़क दुर्घटना में हुआ था। उन्हें ‘करिया’, ‘करिया 2’ और ‘जैकपॉट’ जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है। संतोष अपनी मां के साथ रहते थे और उन्होंने कभी शादी नहीं की।

फैंस और सेलेब्स ने जताया शोक

उनकी मौत की खबर के बाद सोशल मीडिया पर फैन्स और कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के सितारों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। सभी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके अभिनय व व्यक्तित्व को याद किया।    

संबंधित सामग्री

बरगी डैम हादसा: सीएम डॉ. मोहन ने व्यक्त किया शोक, मृतकों के परिजनों के लिए 4-4 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान

मध्य प्रदेश

बरगी डैम हादसा: सीएम डॉ. मोहन ने व्यक्त किया शोक, मृतकों के परिजनों के लिए 4-4 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान

रेस्क्यू टीम ने 15 को बचाया, लापता लोगों की तलाश जारी, प्रशासनिक अधिकारी और राहत-बचाव दल मौके पर मौजूद

दिल्ली पुलिस ने किया इंटरनेशनल आर्म्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, पाकिस्तान से कनेक्शन हुआ उजागर

देश-विदेश

दिल्ली पुलिस ने किया इंटरनेशनल आर्म्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, पाकिस्तान से कनेक्शन हुआ उजागर

दिल्ली पुलिस ने उत्तर भारत में सक्रिय अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश किया। पाकिस्तान और नेपाल बॉर्डर से जुड़े इस गिरोह के 9 सदस्य गिरफ्तार।

हिमाचल में मंदिरों के प्रबंधन पर मचा सियासी संग्राम; VHP ने 37 मंदिर हिंदू समाज को सौंपने की उठाई मांग

हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में मंदिरों के प्रबंधन पर मचा सियासी संग्राम; VHP ने 37 मंदिर हिंदू समाज को सौंपने की उठाई मांग

VHP ने हिमाचल सरकार पर 37 मंदिरों के सरकारी नियंत्रण को लेकर धार्मिक असमानता का आरोप लगाया है, मांग की कि इन्हें हिंदू समाज को सौंपा जाए।

झारखण्ड CM हेमंत सोरेन ने किया बड़ा ऐलान, हर जिले में दौड़ेगी मोबाइल साइंस बस

झारखंड

झारखण्ड CM हेमंत सोरेन ने किया बड़ा ऐलान, हर जिले में दौड़ेगी मोबाइल साइंस बस

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड में विज्ञान और तकनीकी शिक्षा को प्रोत्साहन देने के लिए मोबाइल साइंस एग्जिबिशन बस की शुरुआत की।

इंदौर-अहमदाबाद राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, 16 मजदूरों की मौत

मध्य प्रदेश

इंदौर-अहमदाबाद राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, 16 मजदूरों की मौत

इंदौर-अहमदाबाद राजमार्ग पर पिकअप वाहन के पलटने से 16 मजदूरों की मौत हो गई, 30 घायल। निरीक्षण में NHAI की लापरवाही सामने आई।