Janhvi Met Gala Troll Response: मेट गाला में इंडियन सेलेब्स को ट्रोल करने वालों ...

janhvi-met-gala-troll-response

Janhvi Met Gala Troll Response: मेट गाला में इंडियन सेलेब्स को ट्रोल करने वालों को जान्हवी ने दिया मुंहतोड़ जबाव..

janhvi met gala troll response मेट गाला में इंडियन सेलेब्स को ट्रोल करने वालों को जान्हवी ने दिया मुंहतोड़ जबाव

Janhvi Met Gala Troll Response: मेट गाला 2025 में भारतीय बॉलीवुड के कई सितारें शाहरुख खान, प्रियंका चोपड़ा, कियारा आडवाणी और दिलजीत दोसांझ शामिल हुए थे, जिसके बाद कुछ लोगों ने उन्हे सोशल मीडिया पर ट्रोल करना चालू कर दिया था, जिसके बाद बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस जान्हवी कपूर ने ट्रोलर्स को मुंह तोड़ जबाव दिया है। Read More: After Operation Sindoor: पाकिस्तानी कलाकार बौखलाए, दी ये प्रतिक्रियाएं… आपको बता दें कि, इस कार्यक्रम के बाद कुछ लोगों ने इंडियन सेलेब्रिटिज को ट्रोल करते हुए मेट का चांदीवेलिफिकेशन (चांदीकरण) बताया।

Janhvi Met Gala Troll Response: मशहूर फैशन समीक्षक डाइट सब्या ने उठाएं सवाल...

एक ने पोस्ट पर लिखा था कि, ' dsji, अचानक मेट में भारतीयों की इतनी तादाद कैसे हो गई? क्या ये मेट का "चांदीवलीकरण" है?'

जान्हवी कपूर ने ट्रोलर्स को दिया मुंहतोड़ जबाव...

मशहूर फैशन समीक्षक डाइट सब्या ने अपने पोस्ट में इस तरह के कमेंट पर सवाल उठाए। इसके बाद जान्हावी कपूर ने कमेंट करते हुए जबाव दिया उन्होंने लिखा कि- ‘यह सही समय था। हमारे आर्टिस्ट और डिजाइनर दुनिया में सर्वश्रेष्ठ हैं, वह मेट जैसे वैश्विक मंच पर सुर्खियों के हकदार हैं। हमारे आइकन भी हैं।" "क्या हमें खुश नहीं होना चाहिए कि हमें आखिरकार हमारी सही पहचान मिल रही है, बजाय इसके कि हम ये सोचे कि जब हम अपने लोगों को इस मंच पर देख रहे हैं, तो यह कम आकर्षक लगने लगा है?"

उन्होंने आगे कहा...

"हमारे कपड़े तो सबसे शानदार थे। देखकर हंसी आती है कि हम खुद को ही नीचा दिखाने लगे हैं। जाहिर है, गुलामी वाली मानसिकता अब भी हमारे साथ है।"   "सालों से हमारे कारीगरों का काम हमारे देश से बाहर भेजा जाता था और उसे बिना क्रेडिट के ग्लोबल मंच पर दिखाया जाता था। हमारे कपड़े, कढ़ाई, वस्त्र, और गहने लिए जाते थे और दूसरे लोग इसे अपनी क्रिएशन के रूप में पेश करते थे। अब, मुझे खुशी है कि हमारे लोग इस काम और विरासत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। हमारे कलाकारों और कपड़ों को मेट गाला में देखकर मुझे जो गर्व महसूस हुआ, उसने इस पूरे इवेंट को और भी जादुई बना दिया।"  

Meta Gala 2025: मेट गाला में पहुंचे थे ये सितारें…

प्रियंका चोपड़ा का लुक…

मेट गाला 2025 में प्रियंका चोपड़ा ने पोल्का डॉट टेलर्ड सूट के साथ हेट पहनी। और बुल्गारी का सबसे खास हार पहने हुए नजर आईं। उनके नेकलेस में लगा पन्ना ब्रैंड का जूलरी में यूज्ड आज तक का सबसे बड़ा एम्रल्ड है। प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस के साथ पोज दिए।  

किंग खान का ऐतिहासिक डेब्यू…

शाहरुख ने मेट गाला के रेड कार्पेट पर उतर कर रचा इतिहास उन्होंने ब्लैक आफटफिट के साथ गोल्ड – डायमंड जूलरी और K और SRK वाले पेंडेंट भी पहने दिखे और उंगलियों में शेर वाली अंगूठी उनके लुक को बादशाह के रुप में रिप्रेजेंट करती है। SRK ने दिया आइकानिक पोज..

शाहरुख का मेट गाला वीडियो…

 

एक्ट्रेस कियारा आडवाणी…

कियारा आडवाणी ने ब्लैक और गोल्डन टच वाली बेहद खूबसूरत गॉउन पहने नजर आ रहीं है, उनकी गॉउन को गौरव गुप्ता ने डिजाइन किया है, और बेबी बंप के साथ रेड कार्पेट पर उतरने वाली पहली एक्ट्रेस बन गई हैं। कियारा का आउटफिट मदरहुड को दर्शाता है, जिसमें मदर और बेबी हार्ट बनाया गया है।  

दिलजीत दोसांझ का दिल जीतने वाला लुक…

मेट गाला में दिलजीत दोसांझ काफी रॉयल और महाराजा के लुक में नजर आ रहें है। उन्होंने व्हाइट कलर का शानदार आउटफिट पहन रखा है। और ग्रीन ज्वेलरी उनके लुक को रॉयल टच दे रही हैं। उनका लुक सिख रॉयल्टी को साफ दर्शाता है।  

नताशा पूनावाला का लुक…

 

लीसा का हॉट लुक…

 

कियारा के अलावा रिहाना ने भी किया बेबी बंप फ्लॉन्ट..

 

महाराजा का हार पहनकर पहुंची ईशा अंबानी..

पॉपुलर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा का डेब्यू..

 

संबंधित सामग्री

बरगी डैम हादसा: सीएम डॉ. मोहन ने व्यक्त किया शोक, मृतकों के परिजनों के लिए 4-4 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान

मध्य प्रदेश

बरगी डैम हादसा: सीएम डॉ. मोहन ने व्यक्त किया शोक, मृतकों के परिजनों के लिए 4-4 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान

रेस्क्यू टीम ने 15 को बचाया, लापता लोगों की तलाश जारी, प्रशासनिक अधिकारी और राहत-बचाव दल मौके पर मौजूद

दिल्ली पुलिस ने किया इंटरनेशनल आर्म्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, पाकिस्तान से कनेक्शन हुआ उजागर

देश-विदेश

दिल्ली पुलिस ने किया इंटरनेशनल आर्म्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, पाकिस्तान से कनेक्शन हुआ उजागर

दिल्ली पुलिस ने उत्तर भारत में सक्रिय अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश किया। पाकिस्तान और नेपाल बॉर्डर से जुड़े इस गिरोह के 9 सदस्य गिरफ्तार।

हिमाचल में मंदिरों के प्रबंधन पर मचा सियासी संग्राम; VHP ने 37 मंदिर हिंदू समाज को सौंपने की उठाई मांग

हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में मंदिरों के प्रबंधन पर मचा सियासी संग्राम; VHP ने 37 मंदिर हिंदू समाज को सौंपने की उठाई मांग

VHP ने हिमाचल सरकार पर 37 मंदिरों के सरकारी नियंत्रण को लेकर धार्मिक असमानता का आरोप लगाया है, मांग की कि इन्हें हिंदू समाज को सौंपा जाए।

झारखण्ड CM हेमंत सोरेन ने किया बड़ा ऐलान, हर जिले में दौड़ेगी मोबाइल साइंस बस

झारखंड

झारखण्ड CM हेमंत सोरेन ने किया बड़ा ऐलान, हर जिले में दौड़ेगी मोबाइल साइंस बस

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड में विज्ञान और तकनीकी शिक्षा को प्रोत्साहन देने के लिए मोबाइल साइंस एग्जिबिशन बस की शुरुआत की।

इंदौर-अहमदाबाद राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, 16 मजदूरों की मौत

मध्य प्रदेश

इंदौर-अहमदाबाद राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, 16 मजदूरों की मौत

इंदौर-अहमदाबाद राजमार्ग पर पिकअप वाहन के पलटने से 16 मजदूरों की मौत हो गई, 30 घायल। निरीक्षण में NHAI की लापरवाही सामने आई।