Hrithik Hombale Films Collaboration: ऋतिक और होम्बले फिल्म्स का धमाकेदार कोलैबोर...

hrithik-hombale-films-collaboration

Hrithik Hombale Films Collaboration: ऋतिक और होम्बले फिल्म्स का धमाकेदार कोलैबोरेशन, फैंस में बढ़ी उत्सुकता...

hrithik hombale films collaboration ऋतिक और होम्बले फिल्म्स का धमाकेदार कोलैबोरेशन फैंस में बढ़ी उत्सुकता

Rachel Miss Grand International Resignation: रेचल गुप्ता ने छोड़ा मिस ग्रैंड इंटरनेशनल का ताज! बताई असली वजह… हालांकि अभी इस नई फिल्म से जुड़ी कहानी, जॉनर (विधा) या किरदारों के बारे में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन इतना तय है कि यह कोलैबोरेशन भारतीय सिनेमा के लिए एक बड़ा कदम साबित हो सकता है। फैंस भी इससे काफी खुश और एक्साइटेड हैं कि ऋतिक और होम्बले एक साथ स्क्रीन पर क्या जादू दिखाएंगे।

होम्बले फिल्म्स का विजन और बयान..

होम्बले फिल्म्स के संस्थापक विजय किरागंदूर ने इस सहयोग को लेकर खुशी जताते हुए कहा, “हमें इस सहयोग से बहुत खुशी हुई है। होम्बले फिल्म्स का मकसद ऐसी कहानियां बताना है जो लोगों को प्रेरणा दें और सभी तक पहुंचें। ऋतिक रोशन के साथ काम करना हमारे इस मकसद की ओर एक बड़ा कदम है। हम एक ऐसी फिल्म बनाना चाहते हैं, जिसमें दमदार कहानी और कल्पना दोनों हों। हम ऐसी फिल्म बनाने की पूरी कोशिश करेंगे जो दिल छू जाए और यादगार रहे।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Hombale Films (@hombalefilms)

ऋतिक रोशन भी excited...

ऋतिक रोशन ने भी इस नई साझेदारी को लेकर उत्साह जाहिर करते हुए कहा, “होम्बले फिल्म्स ने अब तक कई अनोखी और दिलचस्प कहानियों को बड़े पर्दे पर उतारा है। उनके साथ काम करना मेरे लिए एक नई रचनात्मक यात्रा की शुरुआत है। हम मिलकर एक ऐसी फिल्म बनाना चाहते हैं जो दर्शकों को लंबे समय तक याद रहे। हमारा सपना बड़ा है और उसे साकार करने की हम पूरी कोशिश करेंगे।”

यूजर्स ने दिए रिएक्शन..

इस अनाउंसमेंट के बाद लोगों ने इस प्रकार दिए रिए्क्शन एक ने लिखा कि- 'Maybe Finally a film that deserves HR the man he is ??', एक ने लिखा कि- 'बॉलीवुड में एकमात्र अभिनेता, जिसे हम सबसे ज्यादा पसंद करते हैं, वह हैं @ऋतिक रोशन', एक ने लिखा कि- 'I believe this is going to be a bomb blast ?..Hombale ❤️', एक ने लिखा कि- 'Hrithik was the only bollywood actor who came in support and appreciation for #kgf2 and #kantara, he himself tweeted praising both kannada movies. We Kannadigas should show full support to this Collab!!!' एक ने लिखा कि- ' A dream Collab ❤️❤️❤️❤️???'।

फैंस में खुशी की लहर..

ऋतिक और होम्बले फिल्म्स के इस सहयोग की खबर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस की प्रतिक्रियाएं जबरदस्त देखने को मिल रही हैं। ‘KGF’ और ‘कांतारा’ जैसी फिल्मों के कारण होम्बले फिल्म्स की एक अलग ही पहचान बन चुकी है, और ऋतिक रोशन जैसी बॉलीवुड हस्ती के साथ उनका जुड़ना एक बहुप्रतीक्षित प्रोजेक्ट की नींव रखता है। फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि यह फिल्म न केवल एक्शन और ड्रामा से भरपूर होगी, बल्कि इसमें भारतीय सिनेमा की एक नई ऊंचाई देखने को मिलेगी। अब हर किसी की नजर इस पर टिकी है कि यह प्रोजेक्ट किस दिशा में आगे बढ़ता है और किस स्केल पर इसे बनाया जाएगा।

वॉर 2 और कृष 4 भी चर्चा में..

गौरतलब है कि ऋतिक फिलहाल ‘वॉर 2’ की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिसमें वह साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर और कियारा आडवाणी के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। यह फिल्म 14 अगस्त 2025 को रिलीज होने जा रही है। वहीं, सुपरहीरो फ्रेंचाइज़ी ‘कृष 4’ को लेकर भी चर्चा जोरों पर है, जिससे जुड़ी आधिकारिक जानकारी का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।  

संबंधित सामग्री

शिक्षकों के हित में मध्यप्रदेश सरकार को बड़ी सफलता,TET को लेकर सुप्रीम कोर्ट में रिव्यू याचिका की सुनवाई नियत

मध्य प्रदेश

शिक्षकों के हित में मध्यप्रदेश सरकार को बड़ी सफलता,TET को लेकर सुप्रीम कोर्ट में रिव्यू याचिका की सुनवाई नियत

13 मई को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई नियत. शिक्षकों के पक्ष को विस्तार से रखने का अवसर, मप्र शासन ने 17 अप्रैल को दायर की थी पुनर्विचार याचिका

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के नाम पर ‘डीपफेक’ ठगी; 22 हजार से 1 करोड़ रुपये कमाने का दिया जा रहा झांसा

जुर्म गाथा

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के नाम पर ‘डीपफेक’ ठगी; 22 हजार से 1 करोड़ रुपये कमाने का दिया जा रहा झांसा

रक्षा मंत्री के नाम से जुड़े फर्जी डीपफेक वीडियो के जरिए ठगी का मामला सामने आया, जिसमें लोगों को करोड़पति बनने का लालच दिया गया।

झारखंड में राज्यसभा सीटों पर ‘दोस्ती में दरार’? CM सोरेन और कांग्रेस के बीच बढ़ी खींचतान

झारखंड

झारखंड में राज्यसभा सीटों पर ‘दोस्ती में दरार’? CM सोरेन और कांग्रेस के बीच बढ़ी खींचतान

झारखंड में राज्यसभा चुनाव से पहले सत्तारूढ़ गठबंधन में सीटों के बंटवारे को लेकर तनाव उभरा है, कांग्रेस और झामुमो के बीच मतभेद बढ़ते जा रहे हैं।

बरगी क्रूज हादसे पर मप्र सरकार सख्त: कई कर्मचारी बर्खास्त-निलंबित, सीएम डॉ यादव ने ट्वीट कर दी जानकारी

मध्य प्रदेश

बरगी क्रूज हादसे पर मप्र सरकार सख्त: कई कर्मचारी बर्खास्त-निलंबित, सीएम डॉ यादव ने ट्वीट कर दी जानकारी

मध्य प्रदेश के जबलपुर में बरगी क्रूज हादसा हुआ जिसमें 9 लोगों की मौत हो गई। सरकार ने जिम्मेदार कर्मचारियों को बर्खास्त कर निलंबित किया।

जबलपुर क्रूज हादसा: CM डॉ यादव ने पीड़ितों से की मुलाकात, बच्चों को लगाया गले

मध्य प्रदेश

जबलपुर क्रूज हादसा: CM डॉ यादव ने पीड़ितों से की मुलाकात, बच्चों को लगाया गले

मध्यप्रदेश के CM डॉ. मोहन यादव ने बरगी क्रूज हादसे के पीड़ितों से मुलाकात की, दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और SOP तैयार करने का आश्वासन दिया।