Housefull 5 Trailer OUT: ट्रेलर में कॉमेडी, कन्फ्यूजन और क्राइम का मजेदार कॉम्बिनेशन...

housefull-5-trailer-out-comedy-confusion-crime-mix

Housefull 5 Trailer OUT: ट्रेलर में कॉमेडी, कन्फ्यूजन और क्राइम का मजेदार कॉम्बिनेशन...

housefull 5 trailer out ट्रेलर में कॉमेडी कन्फ्यूजन और क्राइम का मजेदार कॉम्बिनेशन

यह ‘हाउसफुल’ बॉलीवुड की सबसे लोकप्रिय कॉमेडी फ्रेंचाइजी में से एक है, जिसकी 5वीं किस्त रिलीज होने के लिए तैयार है।

कहानी में है कॉमेडी के साथ मर्डर मिस्ट्री का ट्विस्ट...

ट्रेलर की शुरुआत एक क्रूज शिप से होती है, जहां एक अरबपति रंजीत अपने 101वें जन्मदिन की पार्टी होस्ट करता है। इस पार्टी में वह अपने पूरे एम्पायर का वारिस ‘जॉली’ घोषित करता है। लेकिन ट्विस्ट ये है कि जॉली कौन है, ये किसी को पता नहीं!

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

फिल्म में तीन अलग-अलग जॉली हैं—अभिषेक बच्चन, अक्षय कुमार और रितेश देशमुख। तभी अचानक एक मर्डर हो जाता है और इस केस की जांच करने आते हैं पुलिस ऑफिसर्स संजय दत्त और जैकी श्रॉफ। फिर शुरू होता है सवाल-जवाब का सिलसिला और कन्फ्यूजन की झड़ी!

प्यारी पत्नियों और नकली गर्लफ्रेंड्स की वापसी...

हाउसफुल फ्रेंचाइज़ी की पहचान रहे नकली रिश्तों का खेल इस बार भी मौजूद है। ट्रेलर में झूठे शादीशुदा रिश्ते, फर्जी गर्लफ्रेंड्स और फुल मस्ती दिखाई देती है। एक मर्डर मिस्ट्री के साथ-साथ फिल्म का हास्य और भ्रम बढ़ता ही चला जाता है। इस बार ट्रेलर में नाना पाटेकर की भी एंट्री देखने को मिलती है, जो ट्रेलर को और भी पावरफुल बनाता है। फिल्म में शामिल स्टारकास्ट किसी ब्लॉकबस्टर से कम नहीं।

फिल्म में शानदार गाने...

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

6 जून को होगी रिलीज...

'हाउसफुल 5' को डायरेक्ट कर रहे हैं तरुण मनसुखानी। फिल्म 6 जून 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ट्रेलर में मौजूद विजुअल्स, पंचलाइन और कास्ट के बीच की केमिस्ट्री यह साबित करती है कि यह फिल्म दर्शकों को एक बार फिर हंसी के झूले में झुलाने वाली है। इसमें एक लंबी चौड़ी स्टारकास्टस है। ‘हाउसफुल 5’ में अक्षय कुमार, अभिषेक ए बच्चन, रितेश देशमुख के अलावा जैकलीन फर्नांडीज, सोनम बाजवा, नरगिस फाखरी, संजय दत्त, जैकी श्रॉफ, नाना पाटेकर, चित्रांगदा सिंह, फरदीन खान, चंकी पांडे, जॉनी लीवर, श्रेयस तलपड़े, डीनो मोरिया, रंजीत, सौंदर्या शर्मा, निकितिन धीर और आकाशदीप साबिर शामिल हैं।

15 साल पुरानी फ्रेंचाइज़ी, हर बार बढ़ती मस्ती...

‘हाउसफुल’ की शुरुआत 2010 में हुई थी, जिसमें अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, लारा दत्ता और दीपिका पादुकोण नजर आए थे। इसके बाद 2012 में ‘हाउसफुल 2’, 2016 में ‘हाउसफुल 3’ और 2019 में ‘हाउसफुल 4’ आई। अब ‘हाउसफुल 5’ इस मल्टीस्टारर हंसी के धमाके को अगले स्तर पर ले जाने की तैयारी में है। ट्रेलर देख कर यह साफ है कि ‘हाउसफुल 5’ फैंस को हंसी, सस्पेंस और सरप्राइज से भरपूर एंटरटेनमेंट देने वाली है। अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन और रितेश देशमुख की जुगलबंदी एक बार फिर दर्शकों को लोट-पोट करने वाली है।

संबंधित सामग्री

RR vs DC IPL Result: दिल्ली के हाथों रॉयल्स को मिली हार, सीजन के टॉप स्कोरर बने KL

खेल

RR vs DC IPL Result: दिल्ली के हाथों रॉयल्स को मिली हार, सीजन के टॉप स्कोरर बने KL

In IPL 2026, Delhi Capitals defeated Rajasthan Royals by 7 wickets at Jaipur's Sawai Mansingh Stadium. KL Rahul and Pathum Nissanka led the chase.

पश्चिम बंगाल के 15 बूथों पर री-पोलिंग, 4 मई को नतीजे

देश-विदेश

पश्चिम बंगाल के 15 बूथों पर री-पोलिंग, 4 मई को नतीजे

पश्चिम बंगाल में डायमंड हार्बर और मगरहाट पश्चिम के 15 बूथों पर दोबारा वोटिंग जारी है। EVM छेड़छाड़ और हिंसा के आरोपों के बाद चुनाव आयोग ने फैसला लिया।

शिक्षकों के हित में मध्यप्रदेश सरकार को बड़ी सफलता,TET को लेकर सुप्रीम कोर्ट में रिव्यू याचिका की सुनवाई नियत

मध्य प्रदेश

शिक्षकों के हित में मध्यप्रदेश सरकार को बड़ी सफलता,TET को लेकर सुप्रीम कोर्ट में रिव्यू याचिका की सुनवाई नियत

13 मई को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई नियत. शिक्षकों के पक्ष को विस्तार से रखने का अवसर, मप्र शासन ने 17 अप्रैल को दायर की थी पुनर्विचार याचिका

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के नाम पर ‘डीपफेक’ ठगी; 22 हजार से 1 करोड़ रुपये कमाने का दिया जा रहा झांसा

जुर्म गाथा

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के नाम पर ‘डीपफेक’ ठगी; 22 हजार से 1 करोड़ रुपये कमाने का दिया जा रहा झांसा

रक्षा मंत्री के नाम से जुड़े फर्जी डीपफेक वीडियो के जरिए ठगी का मामला सामने आया, जिसमें लोगों को करोड़पति बनने का लालच दिया गया।

झारखंड में राज्यसभा सीटों पर ‘दोस्ती में दरार’? CM सोरेन और कांग्रेस के बीच बढ़ी खींचतान

झारखंड

झारखंड में राज्यसभा सीटों पर ‘दोस्ती में दरार’? CM सोरेन और कांग्रेस के बीच बढ़ी खींचतान

झारखंड में राज्यसभा चुनाव से पहले सत्तारूढ़ गठबंधन में सीटों के बंटवारे को लेकर तनाव उभरा है, कांग्रेस और झामुमो के बीच मतभेद बढ़ते जा रहे हैं।