Farhan Akhtar ‘120 Bahadur’ Movie: भारत की पहली मूवी, जो देशभर के डिफेंस सिनेमाघ...

farhan-akhtar-120-bahadur-first-defence-cinema-release-india

Farhan Akhtar ‘120 Bahadur’ Movie: भारत की पहली मूवी, जो देशभर के डिफेंस सिनेमाघरों में भी होगी रिलीज...

farhan akhtar ‘120 bahadur’ movie भारत की पहली मूवी जो देशभर के डिफेंस सिनेमाघरों में भी होगी रिलीज

Farhan Akhtar ‘120 Bahadur’ Movie: फरहान अख्तर स्टारर '120 बहादुर' इतिहास रचने के लिए तैयार है। यह देश की पहली ऐसी फिल्म है जिसे पूरे भारत के डिफेंस थिएटर नेटवर्क में रिलीज किया जाएगा। यह फिल्म भारतीय सैनिकों और उनके परिवारों के लिए बने 800 से अधिक सेन्य सिनेमाघरों में पहुंचेगी। Read More: Pati Patni Aur Panga Winner: रुबीना दिलैक ने फिर जीता दर्शकों का दिल, पति अभिनव संग उठाई ट्रॉफी!

Farhan Akhtar ‘120 Bahadur’ Movie: 18 नवंबर से पेड प्रीव्यू शुरु, बुकिंग ओपन...

फिल्म 21 नवंबर 2025 को बॉक्सऑफिस में रिलीज होगी। लेकिन मेकर्स ने एक अनोखी पहल करते हुए 18 नवंबर से पेड प्रीव्यू शुरु कर दिया है। यह डेट स्पेशल इसलिए भी है, क्योकि 1962 की रेजांग की लड़ाई की 63वीं वर्षगांठ है। देशभर में 30+ स्पेशल शो की बुकिंग पहले ही खुल चुकी है।

Farhan Akhtar ‘120 Bahadur’ Movie:  एक अनसुनी वीर गाथा को दिखाती है फिल्म...

‘120 बहादुर’ भारत के सबसे बड़े लेकिन कम बताए गए युद्ध अध्याय पर आधारित है, जिसमें 13 कुमाऊं रेजिमेंट के 120 भारतीय सैनिकों ने 3,000 चीनी सैनिकों के सामने अद्भुत बहादुरी दिखाई थी। फरहान अख्तर फिल्म में मेजर शैतान सिंह भाटी (PVC) की भूमिका निभा रहे हैं, जिन्होंने इस लड़ाई में वीरता की मिसाल पेश की थी।

ट्रेलर को मिला शानदार रिस्पॉन्स...

फिल्म का ट्रेलर रिलीज के साथ ही दर्शकों की खूब तारीफें बटोर चुका है। देश-विदेश के ऑडियंस ने इस प्रेरक कहानी के लिए उत्साह दिखाया है। ‘120 बहादुर’ को एक्सेल एंटरटेनमेंट और ट्रिगर हैप्पी स्टूडियोज ने मिलकर बनाया है।

क्या है मकसद?

पिक्चरटाइम और जेनसिंक ब्रैट मीडिया की साझेदारी में फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग की व्यवस्था की गई है। इसका उद्देश्य यह है कि देश के दूर-दराज इलाकों में तैनात सैनिक और उनके परिवार भी बड़े परदे का अनुभव प्राप्त कर सकें।

डिफेंस थिएटर नेटवर्क में रिलीज क्यों?

एक्सेल एंटरटेनमेंट के CEO विशाल रामचंदानी ने कहा— “120 बहादुर हमारे सशस्त्र बलों के साहस और बलिदान को सम्मानित करती है।' उन्होंने आगे कहा, 'हमें वास्तव में गर्व है कि वे सैनिक, जिनकी वीरता की कहानी फिल्म में दिखाई गई है, इसे अपने परिवार के साथ देखेंगे। इस स्क्रीनिंग को संभव बनाने के लिए पिक्चरटाइम का हम दिल से धन्यवाद करते हैं।” पिक्चरटाइम के संस्थापक सुशील चौधरी ने बताया कि देश में 15 लाख सक्रिय सैनिक, 60 लाख डिफेंस दर्शक और 2 करोड़ से अधिक पूर्व सैनिक व उनके परिवार हैं, लेकिन इनमें से सिर्फ 30% लोग ही डिफेंस थिएटर्स तक पहुंच पाते हैं, उनका लक्ष्य है कि इस सुविधा को 70% लोगों तक पहुंचाया जाए और इसकी शुरुआत "120 बहादुर" से की गई है।

कहानी किस पर आधारित है?

फिल्म 1962 के भारत-चीन युद्ध की प्रसिद्ध रेजांग ला की लड़ाई पर आधारित है, जहां मेजर शैतान सिंह के नेतृत्व में 120 भारतीय जवानों ने असाधारण प्रतिरोध किया था। यह लड़ाई भारतीय सैन्य इतिहास के सबसे गौरवशाली पलों में से एक मानी जाती है।

संबंधित सामग्री

MI Vs SRH IPL 2026: आज मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगा मुकाबला!

खेल

MI Vs SRH IPL 2026: आज मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगा मुकाबला!

In the 41st match of IPL 2026, Mumbai Indians will play against Sunrisers Hyderabad at Wankhede Stadium. The match is crucial as MI seeks to improve its poor season record.

काशी विश्वनाथ मंदिर में पीएम मोदी की विशेष पूजा: षोडशोपचार पद्धति से अनुष्ठान

देश-विदेश

काशी विश्वनाथ मंदिर में पीएम मोदी की विशेष पूजा: षोडशोपचार पद्धति से अनुष्ठान

पीएम नरेंद्र मोदी ने काशी विश्वनाथ मंदिर में षोडशोपचार पद्धति से विशेष पूजा-अर्चना की। 14 किमी रोड शो के बाद वे गंगा एक्सप्रेस-वे के उद्घाटन के लिए हरदोई रवाना होंगे।

PBKS vs RR IPL 2026: राजस्थान के रॉयल्स ने सरपंच साहब की सेना को दी करारी शिकस्त!

खेल

PBKS vs RR IPL 2026: राजस्थान के रॉयल्स ने सरपंच साहब की सेना को दी करारी शिकस्त!

In the 40th match of IPL 2026, Rajasthan Royals defeated Punjab Kings by 6 wickets at Maharaja Yadavindra Singh Stadium, giving PBKS their first loss.

बंगाल में बवाल: नादिया में BJP प्रत्याशी पर हमला, हावड़ा में झड़प, 142 सीटों पर वोटिंग जारी

देश-विदेश

बंगाल में बवाल: नादिया में BJP प्रत्याशी पर हमला, हावड़ा में झड़प, 142 सीटों पर वोटिंग जारी

पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 के दूसरे चरण में 142 सीटों पर मतदान जारी है। नादिया में BJP प्रत्याशी पर हमले का आरोप, हावड़ा में झड़प और भवानीपुर सीट पर हाईवोल्टेज मुकाबला।

गैंगस्टर मुख्तार मलिक हत्याकांड में 11 दोषियों को उम्रकैद, कोर्ट का बड़ा फैसला; एक आरोपी को 7 साल की सजा

जुर्म गाथा

गैंगस्टर मुख्तार मलिक हत्याकांड में 11 दोषियों को उम्रकैद, कोर्ट का बड़ा फैसला; एक आरोपी को 7 साल की सजा

मध्य प्रदेश के गैंगस्टर मुख्तार मलिक की हत्या मामले में राजस्थान की अदालत ने 11 आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई।