Sardaar Ji 3 Trailer Dijit Trolled: दिलजीत ने सरदार जी-3 का शेयर किया ट्रेलर, मचा बवाल!

diljit-dosanjh-sardaar-ji-3-trailer-out

Sardaar Ji 3 Trailer Dijit Trolled: दिलजीत ने सरदार जी-3 का शेयर किया ट्रेलर, मचा बवाल!

sardaar ji 3 trailer dijit trolled दिलजीत ने सरदार जी-3 का शेयर किया ट्रेलर मचा बवाल

रे रिश्ता…अक्षरा के माता-पिता ने लिया तलाक, सेट से शुरू हुई थी लव स्टोरी

देशद्रोह का मामला होगा दर्ज!

फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लाइज (FWICE) के प्रेसिडेंट बी. एन. तिवारी ने फिल्म का कड़ा विरोध किया है। उन्होंने कहा, “हमने पहले ही इस फिल्म को बैन करने की चेतावनी दी थी। अब अगर इसे भारत में रिलीज किया गया या फॉरेन में रिलीज कर देश में प्रमोट किया गया तो दिलजीत दोसांझ, उनकी प्रोडक्शन कंपनी और सभी जुड़े प्रोड्यूसर्स को बैन किया जाएगा। यह देश के खिलाफ गद्दारी है।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Nation Mirror (@nationmirror)

बिन सेंसर रिलीज पर दी चेतावनी "माफ नहीं किया जाएगा"

बी.एन. तिवारी ने एक इंटरव्यू में कहा कि यदि ट्रेलर या फिल्म बिना सेंसर के किसी भी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होती है, तो इसे राष्ट्रविरोधी गतिविधि मानते हुए सख्त कार्रवाई की जाएगी। फेडरेशन ने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, गृह मंत्रालय और प्रधानमंत्री कार्यालय को पत्र भेजने का निर्णय लिया है।

"शहीदों का अपमान है ये फिल्म" - फेडरेशन का कड़ा बयान

तिवारी ने कहा, “हमने इन्हें लेटर भेजकर आगाह किया था। यदि आप फिल्म को रिलीज करना चाहते हैं तो आर्टिस्ट चेंज कर दीजिए, क्योंकि दौर जो चल रहा है, वो ठीक नहीं है। पहलगाम हमले जो मारे गए हैं, वो तो मारे गए हैं, लेकिन उनसे जुड़े जो लोग हैं उनका दर्द खत्म नहीं होगा। ऐसे पाकिस्तानियों को देश में किसी भी तरह सपोर्ट नहीं किया जाएगा। अगर आप देश के खिलाफ काम कर रहे हैं और राष्ट्रविरोधी हैं उसे हम रोकेंगे। सरकार हमारे साथ है। सरकार और PMO की तरफ से हमें लेटर भेजा है कि कोई भी देश के खिलाफ इस तरह की हरकत करता है तो उसके खिलाफ एक्शन लिया जाए।”

'दिलजीत को पूरे भारत में बैन करें..' -FAIWCA

ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AIWCA) ने भी इस विवाद पर अपनी कड़ी प्रतिक्रिया दी है। प्रेसिडेंट सुरेश श्यामलाल गुप्ता ने कहा, “दिलजीत दोसांझ भारत के खिलाफ जाकर पाकिस्तानी एक्ट्रेस के साथ दुनियाभर में फिल्म रिलीज कर रहे हैं। हम ये कतई नहीं होने देंगे। आप एक टेररिस्ट कंट्री की लड़की को काम दे रहे हो, हम कैसे चुप रहेंगे। दिलजीत के किसी कॉन्सर्ट को भारत में नहीं होने देंगे। हम पूरी इंडस्ट्री से दिलजीत को पूरी तरह बॉयकॉट करने की मांग करते हैं।”

ट्रेलर केवल इंस्टाग्राम पर क्यों?

दिलजीत ने इस फिल्म का ट्रेलर यूट्यूब पर नहीं, बल्कि केवल इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। इसके पीछे कारण बताया जा रहा है कि हालिया आतंकी हमलों के बाद यूट्यूब ने कई पाकिस्तानी कलाकारों से जुड़ी सामग्री हटाई है। इसी कारण दिलजीत ने यूट्यूब से दूरी बनाए रखी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by DILJIT DOSANJH (@diljitdosanjh)

पहलगाम हमले के बाद पाक कलाकारों को किया गया था बैन

FWICE पहले ही पाकिस्तानी कलाकारों पर पूर्ण प्रतिबंध का एलान कर चुकी है। उन्होंने कहा कि अगर कोई भारतीय नागरिक उनके साथ काम करता है, तो उसे देशद्रोह का दोषी माना जाएगा।

सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा, ट्रेलर की हो रही आलोचना

फिल्म का ट्रेलर सोशल मीडिया पर जमकर आलोचना का शिकार हो रहा है। एक यूजर ने लिखा, “देश से ऊपर कुछ नहीं, ऐसे लोगों को काम देना शहीदों का अपमान है।” दूसरे ने लिखा, “मैं इस फिल्म का इंतजार कर रहा था, लेकिन अब बिल्कुल नहीं देखूंगा।”  तीसरे ने लिखा कि - 'ये सब इंडिया के लिए जहर घोलते है और हमारे यहां के लोग इन्हें काम देते है वाह...?।' वहीं कई लोगों ने दिलजीत के लिए गद्दार लिखा।    

संबंधित सामग्री

शिक्षकों के हित में मध्यप्रदेश सरकार को बड़ी सफलता,TET को लेकर सुप्रीम कोर्ट में रिव्यू याचिका की सुनवाई नियत

मध्य प्रदेश

शिक्षकों के हित में मध्यप्रदेश सरकार को बड़ी सफलता,TET को लेकर सुप्रीम कोर्ट में रिव्यू याचिका की सुनवाई नियत

13 मई को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई नियत. शिक्षकों के पक्ष को विस्तार से रखने का अवसर, मप्र शासन ने 17 अप्रैल को दायर की थी पुनर्विचार याचिका

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के नाम पर ‘डीपफेक’ ठगी; 22 हजार से 1 करोड़ रुपये कमाने का दिया जा रहा झांसा

जुर्म गाथा

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के नाम पर ‘डीपफेक’ ठगी; 22 हजार से 1 करोड़ रुपये कमाने का दिया जा रहा झांसा

रक्षा मंत्री के नाम से जुड़े फर्जी डीपफेक वीडियो के जरिए ठगी का मामला सामने आया, जिसमें लोगों को करोड़पति बनने का लालच दिया गया।

झारखंड में राज्यसभा सीटों पर ‘दोस्ती में दरार’? CM सोरेन और कांग्रेस के बीच बढ़ी खींचतान

झारखंड

झारखंड में राज्यसभा सीटों पर ‘दोस्ती में दरार’? CM सोरेन और कांग्रेस के बीच बढ़ी खींचतान

झारखंड में राज्यसभा चुनाव से पहले सत्तारूढ़ गठबंधन में सीटों के बंटवारे को लेकर तनाव उभरा है, कांग्रेस और झामुमो के बीच मतभेद बढ़ते जा रहे हैं।

बरगी क्रूज हादसे पर मप्र सरकार सख्त: कई कर्मचारी बर्खास्त-निलंबित, सीएम डॉ यादव ने ट्वीट कर दी जानकारी

मध्य प्रदेश

बरगी क्रूज हादसे पर मप्र सरकार सख्त: कई कर्मचारी बर्खास्त-निलंबित, सीएम डॉ यादव ने ट्वीट कर दी जानकारी

मध्य प्रदेश के जबलपुर में बरगी क्रूज हादसा हुआ जिसमें 9 लोगों की मौत हो गई। सरकार ने जिम्मेदार कर्मचारियों को बर्खास्त कर निलंबित किया।

जबलपुर क्रूज हादसा: CM डॉ यादव ने पीड़ितों से की मुलाकात, बच्चों को लगाया गले

मध्य प्रदेश

जबलपुर क्रूज हादसा: CM डॉ यादव ने पीड़ितों से की मुलाकात, बच्चों को लगाया गले

मध्यप्रदेश के CM डॉ. मोहन यादव ने बरगी क्रूज हादसे के पीड़ितों से मुलाकात की, दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और SOP तैयार करने का आश्वासन दिया।