Dhadak 2 Trailer Release: इश्क और जात-पात के टकराव की कहानी, सिद्धांत-तृप्ति की जोड़ी ने मचाई धूम!

dhadak-2-trailer-release-siddhant-triptii-caste-love-conflict

Dhadak 2 Trailer Release: इश्क और जात-पात के टकराव की कहानी, सिद्धांत-तृप्ति की जोड़ी ने मचाई धूम!

dhadak 2 trailer release इश्क और जात-पात के टकराव की कहानी सिद्धांत-तृप्ति की जोड़ी ने मचाई धूम

‘Aap Jaisa Koi’ Film Review: ‘आप जैसा कोई’ OTT पर छाई, समाज की रूढ़िवादी सोच को दिखाया आईना! ‘परियेरुम पेरुमल’ एक लॉ स्टूडेंट और ऊंची जाति की लड़की के प्रेम के इर्द-गिर्द घूमती है। इसी थीम पर आधारित ‘धड़क 2’ में भी सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी अपने प्रेम को समाज के विरुद्ध लड़ते हुए दिखाई देंगे।  

कैसा है 'धड़क 2' का ट्रेलर?

धर्मा प्रोडक्शन की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'धड़क 2' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ, जिसमें सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी की जोड़ी पहली बार स्क्रीन पर साथ नजर आ रही है। ट्रेलर की शुरुआत एक जोशीले डायलॉग से होती है— "अगर मरना या लड़ना हो, तो हमेशा लड़ने का ऑप्शन चुनना चाहिए।" यह लाइन फिल्म की थीम और टोन को बखूबी सेट करती है। ट्रेलर में दर्शाया गया है कि कैसे कॉलेज में शुरू हुआ मासूम सा प्यार, जात-पात जैसे सामाजिक बंधनों से टकराता है। सिद्धांत और तृप्ति के किरदार — नीलेश और विधि — एक-दूसरे से बेइंतहा प्यार करते हैं, लेकिन समाज और परिवार उनकी राह में सबसे बड़ी दीवार बनकर खड़े हो जाते हैं।

प्यार, जुनून और विद्रोह – ट्रेलर में सब कुछ दिखा

‘धड़क 2’ का ट्रेलर रोमांस के साथ-साथ दर्द और विद्रोह की भी झलक देता है। सिद्धांत और तृप्ति ने अपने किरदारों में पूरी जान फूंक दी है। ट्रेलर में कई ऐसे सीन हैं जो दर्शकों का दिल दहला देंगे। एक सीन में सिद्धांत के चेहरे पर कालिख पुती होती है, तो एक जगह एक लड़का तृप्ति को बालों से घसीटता है, और एक दृश्य में सिद्धांत क्रोध में किसी को कुर्सी से पीटते हैं। इन सीन्स में दोनों कलाकारों के एक्सप्रेशन इतने रियल और गहरे हैं कि देखने वाले दंग रह जाते हैं। ट्रेलर यह संकेत देता है कि फिल्म सिर्फ प्रेम कहानी नहीं, बल्कि सामाजिक विद्रोह की गूंज भी है।

धड़क 2 में पहली बार साथ नजर आएंगे सिद्धांत और तृप्ति

यह पहली बार है जब सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी किसी फिल्म में साथ दिखेंगे। दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को ट्रेलर में काफी सराहना मिल रही है। इंटेंस रोमांस के साथ-साथ उनके एक्सप्रेशंस और संवाद डिलीवरी भी प्रभावशाली हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Siddhant Chaturvedi (@siddhantchaturvedi)

धड़क 2: सैराट और अब परियेरुम पेरुमल का रीमेक

आपको बता दें कि ‘धड़क’ (2018) itself was a remake of Marathi blockbuster ‘सैराट’। और अब ‘धड़क 2’ परियेरुम पेरुमल के आधार पर बनी है, जो यह बताती है कि धर्मा प्रोडक्शंस सामाजिक रूप से प्रासंगिक रीमेक को मुख्यधारा में लाने का प्रयास कर रहा है।

रिलीज डेट और प्रोडक्शन डिटेल्स...

निर्देशक: शाजिया इकबाल प्रोड्यूसर: करण जौहर (धर्मा प्रोडक्शंस) रिलीज डेट: 1 अगस्त 2025 डिस्ट्रीब्यूशन: एक्सेल एंटरटेनमेंट और एए फिल्म्स

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Siddhant Chaturvedi (@siddhantchaturvedi)

   

संबंधित सामग्री

MP Cruise Accident: अब तक 9 शव मिले, 15 से ज्यादा लापता, आर्मी ने संभाला रेस्क्यू

मध्य प्रदेश

MP Cruise Accident: अब तक 9 शव मिले, 15 से ज्यादा लापता, आर्मी ने संभाला रेस्क्यू

जबलपुर के बरगी डैम में तेज आंधी के दौरान पर्यटन विभाग का क्रूज डूब गया। 9 शव मिले, 22 लोगों को बचाया गया, जबकि 15 से ज्यादा लोग अब भी लापता हैं।

बरगी डैम हादसा: सीएम डॉ. मोहन ने व्यक्त किया शोक, मृतकों के परिजनों के लिए 4-4 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान

मध्य प्रदेश

बरगी डैम हादसा: सीएम डॉ. मोहन ने व्यक्त किया शोक, मृतकों के परिजनों के लिए 4-4 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान

रेस्क्यू टीम ने 15 को बचाया, लापता लोगों की तलाश जारी, प्रशासनिक अधिकारी और राहत-बचाव दल मौके पर मौजूद

दिल्ली पुलिस ने किया इंटरनेशनल आर्म्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, पाकिस्तान से कनेक्शन हुआ उजागर

देश-विदेश

दिल्ली पुलिस ने किया इंटरनेशनल आर्म्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, पाकिस्तान से कनेक्शन हुआ उजागर

दिल्ली पुलिस ने उत्तर भारत में सक्रिय अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश किया। पाकिस्तान और नेपाल बॉर्डर से जुड़े इस गिरोह के 9 सदस्य गिरफ्तार।

हिमाचल में मंदिरों के प्रबंधन पर मचा सियासी संग्राम; VHP ने 37 मंदिर हिंदू समाज को सौंपने की उठाई मांग

हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में मंदिरों के प्रबंधन पर मचा सियासी संग्राम; VHP ने 37 मंदिर हिंदू समाज को सौंपने की उठाई मांग

VHP ने हिमाचल सरकार पर 37 मंदिरों के सरकारी नियंत्रण को लेकर धार्मिक असमानता का आरोप लगाया है, मांग की कि इन्हें हिंदू समाज को सौंपा जाए।

झारखण्ड CM हेमंत सोरेन ने किया बड़ा ऐलान, हर जिले में दौड़ेगी मोबाइल साइंस बस

झारखंड

झारखण्ड CM हेमंत सोरेन ने किया बड़ा ऐलान, हर जिले में दौड़ेगी मोबाइल साइंस बस

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड में विज्ञान और तकनीकी शिक्षा को प्रोत्साहन देने के लिए मोबाइल साइंस एग्जिबिशन बस की शुरुआत की।