Deepika out of 'Spirit' Movie: इस एक्ट्रेस को मिली जगह, स्क्रिप्ट लीक करने का लगा आरोप!

deepika-out-of-spirit-replaced-actress-script-leak-controversy

Deepika out of 'Spirit' Movie: इस एक्ट्रेस को मिली जगह, स्क्रिप्ट लीक करने का लगा आरोप!

deepika out of spirit movie इस एक्ट्रेस को मिली जगह स्क्रिप्ट लीक करने का लगा आरोप

Read More: Arbaaz’s Wife Shura Pregnant: पैरेंट्स बनने वाले हैं अरबाज और शूरा? वीडियो वायरल… खबरों के मुताबिक दीपिका के अनप्रोफेशनल डिमांड्स और फिल्म की स्क्रिप्ट लीक करने की वजह से उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। हालांकि संदीप ने अपने X (पूर्व ट्विटर) अकाउंट पर किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन उनका इशारा साफ तौर पर दीपिका की ओर माना जा रहा है।

"स्क्रिप्ट लीक करना आपका फेमिनिज्म है?" - वांगा

संदीप रेड्डी वांगा ने अपने एक्स अकाउंट में पोस्ट की जिसमें लिखा कि - "जब मैं किसी एक्टर को स्क्रिप्ट सुनाता हूं, तो उस पर 100% भरोसा करता हूं। यह एक अनकहा नॉन-डिस्क्लोजर एग्रीमेंट होता है। लेकिन आपने जो किया, उससे साफ हो गया कि आप क्या हैं। एक यंग एक्ट्रेस को नीचा दिखाना और मेरी स्टोरी को लीक करना—क्या यही आपका फेमिनिज्म है?"

उन्होंने आगे कहा -

"फिल्ममेकिंग मेरी जिंदगी है। मैंने इस क्राफ्ट पर सालों मेहनत की है। लेकिन तुम ये न समझ पाई, न समझोगी। अगली बार पूरी कहानी लीक करना, क्योंकि अब फर्क नहीं पड़ता। डर्टी पीआर गेम खेलो। मुझे एक कहावत याद आती है—'खुंदक में बिल्ली खंभा नोचे'।"

दीपिका की डिमांड्स बनीं कारण?

खबरों के अनुसार, दीपिका पादुकोण ने प्रेग्नेंसी के चलते पहले फिल्म से ब्रेक मांगा था, जिसे संदीप रेड्डी वांगा ने स्वीकार करते हुए शूटिंग टाल दी थी। लेकिन इसके बाद दीपिका ने कुछ शर्तें रखीं - 1. सिर्फ 8 घंटे की शूटिंग शिफ्ट 2. हफ्ते में केवल 5 दिन काम 3. फिल्म के प्रॉफिट में हिस्सेदारी 4. तेलुगु डायलॉग्स न देने की मांग इन डिमांड्स से निर्देशक नाराज हो गए और उन्होंने दीपिका को फिल्म से हटा दिया।

तृप्ति डिमरी लेंगी दीपिका की जगह...

दीपिका पादुकोण की जगह अब 'कला' और 'एनिमल' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकीं तृप्ति डिमरी को फिल्म में कास्ट किया गया है। सूत्रों के अनुसार, संदीप वांगा अपनी पोस्ट में जिस "यंग एक्ट्रेस" की बात कर रहे थे, वह तृप्ति ही हैं।

प्रभास के साथ नजर आएंगी तृप्ति..

फिल्म 'स्पिरिट' में लीड रोल में प्रभास हैं, और पहले उनके अपोजिट दीपिका पादुकोण को कास्ट किया गया था। अब उनकी जगह तृप्ति डिमरी प्रभास के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी। फिल्म की नई स्टारकास्ट की ऑफिशियल अनाउंसमेंट हो चुकी है।

संबंधित सामग्री

पश्चिम बंगाल के 15 बूथों पर री-पोलिंग, 4 मई को नतीजे

देश-विदेश

पश्चिम बंगाल के 15 बूथों पर री-पोलिंग, 4 मई को नतीजे

पश्चिम बंगाल में डायमंड हार्बर और मगरहाट पश्चिम के 15 बूथों पर दोबारा वोटिंग जारी है। EVM छेड़छाड़ और हिंसा के आरोपों के बाद चुनाव आयोग ने फैसला लिया।

शिक्षकों के हित में मध्यप्रदेश सरकार को बड़ी सफलता,TET को लेकर सुप्रीम कोर्ट में रिव्यू याचिका की सुनवाई नियत

मध्य प्रदेश

शिक्षकों के हित में मध्यप्रदेश सरकार को बड़ी सफलता,TET को लेकर सुप्रीम कोर्ट में रिव्यू याचिका की सुनवाई नियत

13 मई को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई नियत. शिक्षकों के पक्ष को विस्तार से रखने का अवसर, मप्र शासन ने 17 अप्रैल को दायर की थी पुनर्विचार याचिका

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के नाम पर ‘डीपफेक’ ठगी; 22 हजार से 1 करोड़ रुपये कमाने का दिया जा रहा झांसा

जुर्म गाथा

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के नाम पर ‘डीपफेक’ ठगी; 22 हजार से 1 करोड़ रुपये कमाने का दिया जा रहा झांसा

रक्षा मंत्री के नाम से जुड़े फर्जी डीपफेक वीडियो के जरिए ठगी का मामला सामने आया, जिसमें लोगों को करोड़पति बनने का लालच दिया गया।

झारखंड में राज्यसभा सीटों पर ‘दोस्ती में दरार’? CM सोरेन और कांग्रेस के बीच बढ़ी खींचतान

झारखंड

झारखंड में राज्यसभा सीटों पर ‘दोस्ती में दरार’? CM सोरेन और कांग्रेस के बीच बढ़ी खींचतान

झारखंड में राज्यसभा चुनाव से पहले सत्तारूढ़ गठबंधन में सीटों के बंटवारे को लेकर तनाव उभरा है, कांग्रेस और झामुमो के बीच मतभेद बढ़ते जा रहे हैं।

बरगी क्रूज हादसे पर मप्र सरकार सख्त: कई कर्मचारी बर्खास्त-निलंबित, सीएम डॉ यादव ने ट्वीट कर दी जानकारी

मध्य प्रदेश

बरगी क्रूज हादसे पर मप्र सरकार सख्त: कई कर्मचारी बर्खास्त-निलंबित, सीएम डॉ यादव ने ट्वीट कर दी जानकारी

मध्य प्रदेश के जबलपुर में बरगी क्रूज हादसा हुआ जिसमें 9 लोगों की मौत हो गई। सरकार ने जिम्मेदार कर्मचारियों को बर्खास्त कर निलंबित किया।