Bombay HC ON Dhurandhar Script: धुरंधर 2 की स्क्रिप्ट चोरी के दावों पर बॉम्बे HC...

bombay-hc-interim-order-against-santosh-kumar-dhurandhar-script-defamation-case

Bombay HC ON Dhurandhar Script: धुरंधर 2 की स्क्रिप्ट चोरी के दावों पर बॉम्बे HC ने संतोष कुमार पर लिया एक्शन!

bombay hc on dhurandhar script धुरंधर 2 की स्क्रिप्ट चोरी के दावों पर बॉम्बे hc ने संतोष कुमार पर लिया एक्शन

Bombay HC ON Dhurandhar Script: आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी धुरंधर फिल्म की स्क्रिप्ट को लेकर चल रहे विवाद में फिल्म निर्माता संतोष कुमार को बॉम्बे हाई कोर्ट से बड़ा झटका लगा। कोर्ट ने धुरंधर फिल्म की स्क्रिप्ट चोरी के आरोपों को दोहराने या फिल्म के डायरेक्टर आदित्य धर के खिलाफ कोई भी मानहानिकारक बयान देने पर रोक लगा दी है।

16 अप्रैल को लागू रहेगा आदेश

बार एंड बेंच की रिपोर्ट के मुताबिक, बॉम्बे हाईकोर्ट ने 8 अप्रैल बुधवार को हुई सुनवाई में कोर्ट ने कहा कि- 'संतोष कुमार को नोटिस दिया गया था, लेकिन उनकी ओर से कोई पेश नहीं हुआ।' आदेश में कहा गया कि-

फिल्ममेकर संतोष कुमार के खिलाफ एक अंतरिम आदेश पारित किया है। इस आदेश के तहत कहा गया कि- 'अगली सुनवाई तक संतोष कुमार इस तरह के शब्दों को दोहराने से परहेज करें। यह आदेश केवल संतोष कुमार पर लागू रहेगा और 16 अप्रैल तक प्रभावी रहेगा, जब मामले की अगली सुनवाई होगी।'

संतोष कुमार ने लगाए थे स्क्रिप्ट चोरी के आरोप

फिल्ममेकर ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाकर दावा किया था कि- फिल्म धुरंधर और धुरंधर 2 की कहानी की स्क्रिप्ट चोरी की गई है, संतोष कुमार ने कहा कि-' साल 2023 में रजिस्टर्ड स्क्रिप्ट 'डी साहेब' से चुराई गई है।'

आरोपों के बाद आदित्य धर ने भेजा नोटिस

संतोष कुमार के आरोपों के बाद आदित्य धर ने फिल्ममेकर को लीगल नोटिस भेजा, जिसमें संतोष कुमार द्वारा स्क्रिप्ट चोरी के आरोपों को खारिज करते हुए आगे ऐसी टिप्पणी न करने की चेतावनी दी गई। लेकिन जब नोटिस का जवाब नहीं मिला तो आदित्य धर ने बॉबे हाईकोर्ट का रुख किया और झूठे बयानबाजी पर रोक लगाने और हर्जाने की मांग की।

कोर्ट का फैसला

आदित्य के वकील बीरेंद्र सराफ ने कोर्ट में कहा कि-'संतोष कुमार के बयान मानहानिकारक और इमेज को नुकसान पहुंचाने वाले हैं।'

वहीं, सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा कि- 'कथित मानहानिकारक टिप्पणियां व्यापक रूप से शेयर की गई थीं। इसके आधार पर अदालत ने सीमित अंतरिम राहत देने का फैसला लिया'।

Also Read- समय रैना पर भड़के शक्तिमान! कहा -‘समय रैना, तू गधे पर बैठने लायक है..’!

संबंधित सामग्री

बरगी डैम हादसा: सीएम डॉ. मोहन ने व्यक्त किया शोक, मृतकों के परिजनों के लिए 4-4 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान

मध्य प्रदेश

बरगी डैम हादसा: सीएम डॉ. मोहन ने व्यक्त किया शोक, मृतकों के परिजनों के लिए 4-4 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान

रेस्क्यू टीम ने 15 को बचाया, लापता लोगों की तलाश जारी, प्रशासनिक अधिकारी और राहत-बचाव दल मौके पर मौजूद

दिल्ली पुलिस ने किया इंटरनेशनल आर्म्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, पाकिस्तान से कनेक्शन हुआ उजागर

देश-विदेश

दिल्ली पुलिस ने किया इंटरनेशनल आर्म्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, पाकिस्तान से कनेक्शन हुआ उजागर

दिल्ली पुलिस ने उत्तर भारत में सक्रिय अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश किया। पाकिस्तान और नेपाल बॉर्डर से जुड़े इस गिरोह के 9 सदस्य गिरफ्तार।

हिमाचल में मंदिरों के प्रबंधन पर मचा सियासी संग्राम; VHP ने 37 मंदिर हिंदू समाज को सौंपने की उठाई मांग

हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में मंदिरों के प्रबंधन पर मचा सियासी संग्राम; VHP ने 37 मंदिर हिंदू समाज को सौंपने की उठाई मांग

VHP ने हिमाचल सरकार पर 37 मंदिरों के सरकारी नियंत्रण को लेकर धार्मिक असमानता का आरोप लगाया है, मांग की कि इन्हें हिंदू समाज को सौंपा जाए।

झारखण्ड CM हेमंत सोरेन ने किया बड़ा ऐलान, हर जिले में दौड़ेगी मोबाइल साइंस बस

झारखंड

झारखण्ड CM हेमंत सोरेन ने किया बड़ा ऐलान, हर जिले में दौड़ेगी मोबाइल साइंस बस

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड में विज्ञान और तकनीकी शिक्षा को प्रोत्साहन देने के लिए मोबाइल साइंस एग्जिबिशन बस की शुरुआत की।

इंदौर-अहमदाबाद राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, 16 मजदूरों की मौत

मध्य प्रदेश

इंदौर-अहमदाबाद राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, 16 मजदूरों की मौत

इंदौर-अहमदाबाद राजमार्ग पर पिकअप वाहन के पलटने से 16 मजदूरों की मौत हो गई, 30 घायल। निरीक्षण में NHAI की लापरवाही सामने आई।