Bollywood Reaction to RCB Win: RCB की जीत पर फिल्म इंडस्ट्री में भी खुशी की लहर...

bollywood-reaction-to-rcb-win-rcb

Bollywood Reaction to RCB Win: RCB की जीत पर फिल्म इंडस्ट्री में भी खुशी की लहर...

bollywood reaction to rcb win rcb की जीत पर फिल्म इंडस्ट्री में भी खुशी की लहर

Rajat – Virat Reaction After Winnig: ‘तुमने मुझे तुम्‍हें उठाने के लिए 18 साल इंतजार कराया’ – विराट कोहली

अजय देवगन ने कहा— "RCB ने रच दिया इतिहास"

बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर RCB की जीत का जश्न मनाते हुए लिखा- "सालों से देख रहा था और चीयर कर रहा था... आखिरकार RCB ने इतिहास रच दिया। बधाई हो विराट और पूरी टीम को।"

रणवीर सिंह और आमिर खान ने विराट को बताया प्रेरणा...

रणवीर सिंह ने विराट कोहली और एबी डिविलियर्स की तस्वीर पोस्ट कर लिखा -

"यह सब कुछ है।" वहीं एक वीडियो में विराट के इमोशनल पलों को साझा करते हुए उन्होंने लिखा "वन क्लब प्लेयर।"

आमिर खान ने कमेंट्री बॉक्स से कहा-

"पहले मुझे सचिन तेंडुलकर परफेक्शनिस्ट लगते थे, अब विराट कोहली लगते हैं।"

अल्लू अर्जुन का बेटा अयान बोला— “I Love Kohli!”

साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने अपने बेटे अयान का एक इमोशनल वीडियो शेयर किया, जिसमें अयान कहते हैं - "I love Kohli!" खुशी में उसने अपने ऊपर पानी डाला और ज़ोर से चिल्लाया— "18 साल!" अल्लू अर्जुन ने कैप्शन में लिखा- "इतिहास रचा गया। ई साला कप नामदे! बधाई हो RCB।"

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Allu Arjun (@alluarjunonline)

विक्की कौशल ने लिखा...

"इस इंसान ने खेल को सब कुछ दिया है... ये जीत बहुत पहले मिलनी चाहिए थी।" साथ में उन्होंने #18 और ट्रॉफी इमोजी जोड़े।

कार्तिक आर्यन ने विराट का इमोशनल वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा-

"अंततः, जर्सी नंबर 18 ने 18 साल बाद जीत दिलाई। बधाई हो GOAT विराट कोहली।"

अर्जुन कपूर ने अपनी पोस्ट में कहा-

"गौरव, संघर्ष, मेहनत, निष्ठा और विश्वास... 18 साल की मेहनत इस एक पल के लिए थी। बधाई हो विराट और RCB।"

रश्मिका मंदाना ने लिखा-

"यहां जीत की खुशबू आ रही है।"

बिग बॉस 18 फेम अविनाश मिश्रा ने कहा — "This is Emotion"

उन्होंने बेंगलुरु टीम की जीत की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि- 'This is emotion"

ईशा सिंह ने मनाया जश्न...

ईशा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर की जिसमें वो उछलते कूदते टीम की जीत की खुशी जाहिर करते दिखी और पोस्ट पर लिखा कि- 'RCB ❤️ We cried, we cheered, we believed. Now it’s ours. ?'

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Eisha Singh (@eishasingh)

बीते दिन मैच का हाल...

IPL 2025 का खिताब बेंगलुरु ने अपने नाम कर लिया है, और पंजाब को 6 रनों से हराया।

184 पर ढेर पंजाब

IPL 2025 के फाइनल में RCB और पंजाब किंग्स के बीच टक्कर हुई। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए RCB ने 199 रनों का टारगेट दिया। लेकिन पंजाब 184 रन ही बना सकी।

बॉलर्स का कमाल

RCB की ओर से विराट कोहली ने 35 गेंद पर 43 रन बनाए। लेकिन बाकी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाए। ये कहना गलत नहीं होगा की RCB की डूबती नैय्या को बॉलर्स ने पार लगाया है। जितेश ने तेज बल्लेबाजी की और 10 गेंद में 24 रन बनाए। क्रुणाल ने 17 रन देकर 2 विकेट लिए। भुवनेश्वर ने भी 2 विकेट लिए।

जीत के बाद विराट कोहली का भावुक पोस्ट….

विराट ने जीत के दूसरे दिन सुबह अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी RCB टीम के कप के साथ एक तस्वीर शेयर की और लिखा कि- “इस टीम ने सपने को संभव बनाया, एक ऐसा सीजन जिसे मैं कभी नहीं भूलूंगा। हमने पिछले 2.5 महीनों में इस सफर का भरपूर आनंद लिया है। यह आरसीबी के उन प्रशंसकों के लिए है जिन्होंने सबसे बुरे समय में भी हमारा साथ नहीं छोड़ा। यह उन सभी वर्षों के दिल टूटने और निराशा के लिए है। यह इस टीम के लिए मैदान पर खेलने के लिए किए गए हर प्रयास के लिए है। जहाँ तक आईपीएल ट्रॉफी का सवाल है- तुमने मुझे तुम्‍हे उठाने और जश्न मनाने के लिए 18 साल इंतजार करवाया है, मेरे दोस्त, लेकिन यह इंतजार बिल्कुल सार्थक रहा। ❤️”

संबंधित सामग्री

शिक्षकों के हित में मध्यप्रदेश सरकार को बड़ी सफलता,TET को लेकर सुप्रीम कोर्ट में रिव्यू याचिका की सुनवाई नियत

मध्य प्रदेश

शिक्षकों के हित में मध्यप्रदेश सरकार को बड़ी सफलता,TET को लेकर सुप्रीम कोर्ट में रिव्यू याचिका की सुनवाई नियत

13 मई को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई नियत. शिक्षकों के पक्ष को विस्तार से रखने का अवसर, मप्र शासन ने 17 अप्रैल को दायर की थी पुनर्विचार याचिका

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के नाम पर ‘डीपफेक’ ठगी; 22 हजार से 1 करोड़ रुपये कमाने का दिया जा रहा झांसा

जुर्म गाथा

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के नाम पर ‘डीपफेक’ ठगी; 22 हजार से 1 करोड़ रुपये कमाने का दिया जा रहा झांसा

रक्षा मंत्री के नाम से जुड़े फर्जी डीपफेक वीडियो के जरिए ठगी का मामला सामने आया, जिसमें लोगों को करोड़पति बनने का लालच दिया गया।

झारखंड में राज्यसभा सीटों पर ‘दोस्ती में दरार’? CM सोरेन और कांग्रेस के बीच बढ़ी खींचतान

झारखंड

झारखंड में राज्यसभा सीटों पर ‘दोस्ती में दरार’? CM सोरेन और कांग्रेस के बीच बढ़ी खींचतान

झारखंड में राज्यसभा चुनाव से पहले सत्तारूढ़ गठबंधन में सीटों के बंटवारे को लेकर तनाव उभरा है, कांग्रेस और झामुमो के बीच मतभेद बढ़ते जा रहे हैं।

बरगी क्रूज हादसे पर मप्र सरकार सख्त: कई कर्मचारी बर्खास्त-निलंबित, सीएम डॉ यादव ने ट्वीट कर दी जानकारी

मध्य प्रदेश

बरगी क्रूज हादसे पर मप्र सरकार सख्त: कई कर्मचारी बर्खास्त-निलंबित, सीएम डॉ यादव ने ट्वीट कर दी जानकारी

मध्य प्रदेश के जबलपुर में बरगी क्रूज हादसा हुआ जिसमें 9 लोगों की मौत हो गई। सरकार ने जिम्मेदार कर्मचारियों को बर्खास्त कर निलंबित किया।

जबलपुर क्रूज हादसा: CM डॉ यादव ने पीड़ितों से की मुलाकात, बच्चों को लगाया गले

मध्य प्रदेश

जबलपुर क्रूज हादसा: CM डॉ यादव ने पीड़ितों से की मुलाकात, बच्चों को लगाया गले

मध्यप्रदेश के CM डॉ. मोहन यादव ने बरगी क्रूज हादसे के पीड़ितों से मुलाकात की, दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और SOP तैयार करने का आश्वासन दिया।