Binita Chetry Britain's Got Talent: बिनीता ने रचा इतिहास, फिनाले में पहुंचने वाली पहली भारतीय...

binita-chetry-britains-got-talent-indian-finalist

Binita Chetry Britain's Got Talent: बिनीता ने रचा इतिहास, फिनाले में पहुंचने वाली पहली भारतीय...

binita chetry britains got talent बिनीता ने रचा इतिहास फिनाले में पहुंचने वाली पहली भारतीय

Rakul on Virat – Avneet Controversy: विराट का अवनीत की फोटो लाइक विवाद पर रकुल का बयान…

सेमीफाइनल में मिला सबसे ज्यादा वोट...

बिनीता ने अपने सेमीफाइनल परफॉर्मेंस में ऐसा जादू बिखेरा कि उन्हें दर्शकों से सबसे ज्यादा वोट मिले और उन्होंने सीधे 31 मई यानि की आज होने वाले ग्रैंड फिनाले में प्रवेश कर लिया। उनकी परफॉर्मेंस ने न सिर्फ जजों को चौंकाया, बल्कि लाखों दर्शकों को भी भावुक कर दिया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Amrita Binita Chetry (@amrita_binita_chetry)

फिनाले में पहुंचने के बाद बिनीता ने कहा -

“मैं आभारी हूं। मैंने सेमीफाइनल के लिए कड़ी मेहनत की थी। अब मैं फिनाले में और भी अच्छा परफॉर्म करना चाहती हूं।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Britain's Got Talent (@bgt)

असम से UK तक का प्रेरणादायक सफर..

बिनीता असम के बोकाजन के अमराजन गांव की रहने वाली हैं। उनके पिता अमर एक छोटे किसान हैं। बिनीता ने 3 साल की उम्र में डांस करना शुरू कर दिया था। उनके टैलेंट को देखते हुए पिता ने उन्हें जयपुर में मौसी के घर भेज दिया, जहां उन्होंने पढ़ाई के साथ-साथ डांस की ट्रेनिंग ली। अपने सपने को पूरा करने के लिए वह अपने पिता के साथ UK पहुंचीं, जहां उन्होंने BGT में ऑडिशन दिया। ऑडिशन के दौरान बिनीता ने कहा था कि -
"मैं BGT जीतकर एक गुलाबी राजकुमारी जैसा घर खरीदना चाहती हूं।"
इस मासूम ख्वाहिश वाले वीडियो ने लाखों लोगों का दिल जीत लिया और सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by 🎧Antidote Music (@amaanantidotemusic)

असम के मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं...

बिनीता की सफलता पर असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा ने भी गर्व जताया। उन्होंने बिनीता का वीडियो शेयर करते हुए लिखा: "असम से UK तक, हमारा टैलेंट पूरी दुनिया में छा गया। बिनीता छेत्री ने अपनी अद्भुत प्रस्तुति से BGT के जजों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मेरी शुभकामनाएं इस छोटी बच्ची के साथ हैं।"

इन 9 कलाकारों से होगा मुकाबला..

BGT 2025 के फिनाले में बिनीता का मुकाबला 9 अन्य प्रतिभाशाली फाइनलिस्ट्स से होगा, जिनमें शामिल हैं- हैरी मोल्डिंग, जोसेफ चार्म, जैस्मिन राइस, पिंग पोंग पांग, ओली पियर्सन, स्टेसी लीडबीटर, विन्नी मकी, Hear Our Voice, Blackouts इन सभी प्रतियोगियों के बीच कड़ी टक्कर होने की उम्मीद है, लेकिन बिनीता के टैलेंट और लोकप्रियता को देखते हुए फैंस को उनसे बड़ी उम्मीदें हैं।

क्या है बिनीता की खासियत?

बिनीता छेत्री एक मल्टी-टैलेंटेड परफॉर्मर हैं वह क्लासिकल डांस, बॉलीवुड स्टाइल और कंटेम्परेरी डांस का मिश्रण बेहद प्रभावशाली अंदाज में करती हैं। उन्होंने अपने सेमीफाइनल परफॉर्मेंस में भारतीय संस्कृति और भावनाओं को इतनी खूबसूरती से प्रस्तुत किया कि न केवल जजेस बल्कि अंतरराष्ट्रीय दर्शक भी उनके दीवाने हो गए।

परफॉर्मेंस के बाद खड़े होकर ताली बजा रहे थे जजेस...

BGT 2025 के सेमीफाइनल में बिनीता ने एक पारंपरिक भारतीय डांस परफॉर्म किया था, जिसमें उन्होंने भरतनाट्यम के साथ वेस्टर्न म्यूजिक का फ्यूजन प्रस्तुत किया। उनका प्रदर्शन इतना दमदार था कि जजेस सायमन कोवेल, अमांडा होल्डन, एलेशिया डिक्सन और ब्रूनो टोनियोली सभी ने खड़े होकर तालियां बजाईं और उन्हें “स्पिरिट ऑफ इंडिया” कहा।

सोशल मीडिया पर छाईं ‘लिटिल स्टार’ बिनीता...

बिनीता का वीडियो वायरल होते ही भारत और ब्रिटेन में सोशल मीडिया पर #BinitaOnBGT ट्रेंड करने लगा। हजारों लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं और कह रहे हैं कि इतनी छोटी उम्र में बिनीता ने भारत का नाम रोशन कर दिया है। उनके परफॉर्मेंस को यूट्यूब पर अब तक लाखों व्यूज मिल चुके हैं।

क्या बिनीता जीत सकती हैं BGT 2025 की ट्रॉफी?

अब सबकी निगाहें फिनाले पर टिकी हैं, जो कि आज होने वाला है। बिनीता छेत्री के फैंस न केवल भारत से बल्कि यूके, यूएस और कनाडा जैसे देशों से भी उन्हें वोट कर रहे हैं। उनके समर्थकों का कहना है कि वह BGT 2025 की ट्रॉफी जीतने की पूरी काबिलियत रखती हैं।  

संबंधित सामग्री

वैश्विक चुनौतियों के बीच किसानों के साथ MP सरकार, 78 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीदी का लक्ष्य

अन्य

वैश्विक चुनौतियों के बीच किसानों के साथ MP सरकार, 78 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीदी का लक्ष्य

दिल्ली में सनसनी: IRS अधिकारी की बेटी की संदिग्ध हालात में मौत, पूर्व घरेलू कर्मचारी पर हत्या का शक

जुर्म गाथा

दिल्ली में सनसनी: IRS अधिकारी की बेटी की संदिग्ध हालात में मौत, पूर्व घरेलू कर्मचारी पर हत्या का शक

In Delhi's Kailash Hills, a 22-year-old daughter of an IRS officer was found dead at home. Initial investigations suggest murder; a former house employee is the main suspect.

दिल्ली में सनसनी: IRS अधिकारी की बेटी की संदिग्ध हालात में मौत, पूर्व घरेलू कर्मचारी पर हत्या का शक

अन्य

दिल्ली में सनसनी: IRS अधिकारी की बेटी की संदिग्ध हालात में मौत, पूर्व घरेलू कर्मचारी पर हत्या का शक

हिमाचल सीएम सुक्खू का बड़ा ऐलान, बोले- “30 जून तक CBSE पैटर्न स्कूलों में पूरी होंगी नियुक्तियां”

हिमाचल प्रदेश

हिमाचल सीएम सुक्खू का बड़ा ऐलान, बोले- “30 जून तक CBSE पैटर्न स्कूलों में पूरी होंगी नियुक्तियां”

सीएम सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश में शिक्षा और विकास के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं, जिसमें शिक्षकों की नियुक्ति और औद्योगिक विकास शामिल हैं।

हिमाचल सीएम सुक्खू का बड़ा ऐलान, बोले- “30 जून तक CBSE पैटर्न स्कूलों में पूरी होंगी नियुक्तियां”

अन्य

हिमाचल सीएम सुक्खू का बड़ा ऐलान, बोले- “30 जून तक CBSE पैटर्न स्कूलों में पूरी होंगी नियुक्तियां”