Big Boss 19 Update: तान्या को हुआ अमाल से प्यार! 5 कंटेस्टेंट होंगे नॉमिनेट...

bigg-boss-19-update-tanya-amal-love-story-5-contestants-nominated

Big Boss 19 Update: तान्या को हुआ अमाल से प्यार! 5 कंटेस्टेंट होंगे नॉमिनेट...

big boss 19 update तान्या को हुआ अमाल से प्यार 5 कंटेस्टेंट होंगे नॉमिनेट

Tabu 54th Birthday: तब्बू का आज 54वां जन्मदिन आज, जानिए उनसे जुड़ी कुछ रोचक बातें…

फिलहाल घर में कोई नहीं है कैप्टन....

बिग बॉस के घर में इस वक्त कोई कैप्टन नहीं है। प्रणित मोरे के स्वास्थ्य खराब होने के कारण उन्हें शो छोड़ना पड़ा। उनके जाने के बाद घरवाले पूरी तरह मर्जी के मालिक बन गए हैं — जब मन हुआ तब काम किया, नहीं तो छोड़ दिया। बीते एपिसोड में फरहाना भट्ट ने भी ऐसा ही रवैया दिखाया, जिसके बाद माहौल और गरम हो गया।

अपकमिंग एपिसोड में होगा अनोखा नॉमिनेशन....

बिग बॉस सभी घरवालों को लिविंग एरिया में बुलाएंगे और फिर घरवालों को नॉमिनेशन टॉस्क के बारें में बताएंगे, जिसमें बिग बॉस कहेंगे – “आज का दिन उन नामों के चुनाव का है, जिन्हें आप घर से बेघर करने के लिए नॉमिनेट करना चाहते हैं।”

नॉमिनेशन की प्रक्रिया...

पहले राउंड में मालती-अशनूर और फरहाना को बुलाया गया। उन्हें अभिषेक बजाज का नाम दिया गया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by JioHotstar Reality (@jiohotstarreality)

अशनूर कहेगी कि –

“अभिषेक हमेशा घर में योगदान देते आए हैं।” फरहाना अशनूर से कहती है कि - 'आप ही अभिषेक को कंट्रोल करती हैं। उसकी अपनी इंडिविजुअलिटी है नहीं। ऑब्वियसली तो आप सही गलत डिक्लेयर नहीं कर सकती चीजों को।' इसके बाद मालती ने अभिषेक को नॉमिनेटेड बॉक्स में डाल दिया, जिससे माहौल गर्मा गया।

फरहाना और अभिषेक हुए नॉमिनेट...

अगले राउंड में अमाल और मृदुल को तान्या और फरहाना में से एक को चुनना था। दोनों ने फरहाना भट्ट को नॉमिनेट किया और कहा – “वह अक्सर गैरजरूरी मुद्दों पर बात करती हैं और मिस बिहेव करती हैं, लेकिन कभी पछतावा नहीं दिखातीं।”

गौरव खन्ना को नीलम गिरी ने किया नॉमिनेट...

कुनिका और नीलम गिरी को तीन नाम मिले – गौरव खन्ना, अमाल मलिक और शहबाज। दोनों ने गौरव को नॉमिनेट किया।

नीलम ने कहा –

“गौरव बहुत जिद्दी हैं और लोगों को अपनी सुविधा के अनुसार कन्वेंस करते हैं।” कुनिका ने भी सहमति जताई – “उनका एटीट्यूड मुझे पसंद नहीं।”

तान्या और मालती में बढ़ा टकराव....

नॉमिनेशन के दौरान तान्या मित्तल और मालती के बीच तीखी बहस हुई। तान्या ने कहा – “हम भी बेवकूफ नहीं हैं कि हर बार तेरी सुनें।”

इस पर मालती ने गुस्से में जवाब दिया –

“तू बकवास करती है, तभी लगता है चांटे मार दूं तुझे।” इस बयान के बाद माहौल और अधिक तनावपूर्ण हो गया।

इन 5 कंटेस्टेंट्स पर लटक रही बेघर होने की तलवार...

नॉमिनेशन बॉक्स खोलने के बाद बिग बॉस ने घोषणा की कि इस हफ्ते 5 कंटेस्टेंट्स नॉमिनेशन में हैं – गौरव खन्ना, अभिषेक बजाज, फरहाना भट्ट, नीलम गिरी और अशनूर कौर।

बीते एपिसोड मे तान्या से फरहाना ने किए सवाल..?

पिछले एपिसोड में फरहाना ने तान्या मित्तल से अमाल मलिक को लेकर सवाल किए। फरहाना ने कहा – “अमाल से बाहर भी दुनिया है। मुझे नहीं लगता कि कल से पहले तू अमाल को भाई मानती थी। इतना किसी के पीछे मत मरो। अमाल के सामने अलग ही इंसान बन जाती हो।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by JioHotstar Reality (@jiohotstarreality)

तान्या ने जवाब दिया –

“अमाल को लेकर मैं कंसर्न हूं, ” तो फरहाना कहती है कि -'इतना भी कंसर्न मत दिखा कि लोगों को तू चेप दिखे।' तब तान्या कहती है कि-' मेरे लिए वो मायने नहीं रखता। मैं उसका ध्यान रख रही हूं, वो मेरी खुशी है। '

अब आगे क्या होगा?

इस हफ्ते के नॉमिनेशन के बाद घर का माहौल पूरी तरह बदल गया है। देखना होगा कि बिग बॉस 19 में अगली रणनीति कौन सी जोड़ी बनाती है और कौन बाहर का रास्ता देखता है।  

संबंधित सामग्री

‘भूत’ के डर से सुलझी 34 साल पुरानी हत्या की गुत्थी

जुर्म गाथा

‘भूत’ के डर से सुलझी 34 साल पुरानी हत्या की गुत्थी

अहमदाबाद में 34 वर्ष पुराने हत्या मामले का समाधान भूत के डर से हुआ, जिसमें आरोपी के घर के कुएं में शव था।

मप्र हाईकोर्ट का बड़ा फैसला; हिजबुल तहरीर के 3 संदिग्धों को जमानत, बाकियों पर सुनवाई जारी

मध्य प्रदेश

मप्र हाईकोर्ट का बड़ा फैसला; हिजबुल तहरीर के 3 संदिग्धों को जमानत, बाकियों पर सुनवाई जारी

जबलपुर हाईकोर्ट ने HUT से जुड़े तीन संदिग्धों को जमानत दी। यह निर्णय सुरक्षा एजेंसियों में हलचल पैदा कर गया है।

‘वीआईपी कल्चर’ से हटकर झारखण्ड सीएम सोरेन का बड़ा कदम; बिना काफिले खुद गाड़ी चलाकर मंत्रालय पहुंचे

झारखंड

‘वीआईपी कल्चर’ से हटकर झारखण्ड सीएम सोरेन का बड़ा कदम; बिना काफिले खुद गाड़ी चलाकर मंत्रालय पहुंचे

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बिना किसी पूर्व सूचना और सुरक्षा के अचानक मंत्रालय पहुंचकर प्रशासनिक हलचल मचा दी। इस दौरे के पीछे उनका उद्देश्य शहरी यातायात और जन समस्याओं का जायजा लेना था।

डॉ. मोहन यादव ने किया जलूद सोलर पावल प्लांट का लोकार्पण, जनभागीदारी से निर्मित

मध्य प्रदेश

डॉ. मोहन यादव ने किया जलूद सोलर पावल प्लांट का लोकार्पण, जनभागीदारी से निर्मित

मध्यप्रदेश के महेश्वर में डॉ. मोहन यादव ने जलूद सोलर पावर प्लांट का उद्घाटन किया, जो जनभागीदारी से निर्मित देश का पहला सोलर प्लांट है।

देश को राह दिखाएगा MP: महिला आरक्षण बिल पर विधानसभा की मुहर, CM डॉ यादव बोले - कांग्रेस को माफ नहीं करेगी जनता

मध्य प्रदेश

देश को राह दिखाएगा MP: महिला आरक्षण बिल पर विधानसभा की मुहर, CM डॉ यादव बोले - कांग्रेस को माफ नहीं करेगी जनता

मध्य प्रदेश विधानसभा ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम पास किया, जो महिलाओं को 33% आरक्षण देगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इसे सदन में प्रस्तुत किया।