Atif Aslam Concert Video Viral: पाकिस्तानी फेमस सिंगर आतिफ असलम का एक वीडियो सो शल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें एक फैन स्टेज पर चढ़ जाती है और आतिफ के साथ सेल्फी लेती दिखाई देती है, जिसके बाद सिंगर उसके पास से दूर हट जाते हैं।
दरअसल यह वीडियो कराची के डीएचए स्पोर्ट्स क्लब (मोइन खान एकेडमी) का है। वो वहां परफॉर्म करने गए थे। लेकिन एक फैन की वजह से कॉन्सर्ट में अव्यवस्था देखने को मिली।

आतिफ का फैन के साथ वीडियो वायरल
आतिफ के कॉन्सर्ट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जोरो से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला फैन अचानक स्टेज पर चढ़ जाती है और सिंगर के साथ सेल्फी लेती है। लेकिन सेल्फी लेने के बाद भी वो नीचे नहीं उतरती और भी सेल्फी लेने लगती है। ऐसे में आतिफ उससे दूर पीछे की ओर चले जाते हैं। लेकिन वो फैन फिर भी स्टेज से नीचे नहीं जाती।
फैन ने गार्ड से भी की बहस
महिला फैन को कॉन्सर्ट के ऑर्गनाइजर ने भी उसे नीचे को कहा लेकिन वो नहीं मानी। फिर जब महिली स्टेज से नहीं उतरी तब सिक्योरिटी को स्टेज पर आना पड़ा। सिक्योरिटी ने फैन को हटाने की कोशिश की लेकिन तब भी वो कैमरा ऑन कर सेल्फी लेने की कोशिश कर रही थी।

उसके बाद सिक्योरिटी ने उसका फोन नीचे रखवा दिया और उसे स्टेज से बाहर ले गए। इस दौरान फैन ने सिक्योरिटी गार्ड्स से भी बहस की, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।
आतिफ ने इंडिया गा चुके कई गाने
आतिफ असलम बॉलीवुड के मशहूर गायक है। उन्होंने भारत में भी अपनी एक अलग पहचान बनाई है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2003 -2004 में पाकिस्तानी बैंड 'जल' के साथ की थी और 2005 में फिल्म कलयुग के "आदत" गाने से बॉलीवुड में कदम रखा। उन्होंने भारत के लिए 100 से अधिक हिंदी और पंजाबी गाने गाए हैं, जिनमें "पहली नजर में", "तू जाने ना", "जीना जीना" और "दिल दियां गल्लां" जैसे कई सुपरहिट गाने शामिल हैं।