Arjun Kapoor 40th Birthday: अर्जुन कपूर का 40वां बर्थडे आज, जानिए उनसे जुड़ी खास बातें...

arjun-kapoor-40th-birthday-special-facts

Arjun Kapoor 40th Birthday: अर्जुन कपूर का 40वां बर्थडे आज, जानिए उनसे जुड़ी खास बातें...

arjun kapoor 40th birthday अर्जुन कपूर का 40वां बर्थडे आज जानिए उनसे जुड़ी खास बातें

Arjun Kapoor 40th Birthday: बॉलीवुड के जाने माने एक्टर अर्जुन कपूर का जन्म 26 जून 1985 को मुंबई में मशहूर फिल्म प्रोड्यूसर बोनी कपूर और मोना शौरी के घर में हुआ। अर्जुन का जीवन जितना फिल्मों से जुड़ा रहा है, उतना ही निजी संघर्षों से भी भरा रहा है। अपने माता-पिता के तलाक से लेकर प्रोफेशनल असफलताओं तक, अर्जुन की जिंदगी में कई उतार-चढ़ाव आए, लेकिन उन्होंने हर बार खुद को फिर से खड़ा किया। Read More: Arjun Kapoor Statement: ‘सिंगल होना सबके लिए फायदेमंद’-अर्जुन कपूर

माता-पिता के तलाक से डिप्रेशन तक का सफर...

अर्जुन सिर्फ 10 साल के थे, जब उनके माता-पिता का तलाक हो गया। बोनी कपूर ने श्रीदेवी से शादी की, जिससे अर्जुन मानसिक रूप से टूट गए। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया कि उस समय उन्हें यह अंदाजा नहीं था कि यह घटना उनकी जिंदगी को इतनी गहराई से प्रभावित करेगी।

अर्जुन बोले -

"उस समय पापा दो बड़ी फिल्मों प्रेम और रूप की रानी चोरों का राजा पर काम कर रहे थे। उन पर इन फिल्मों को पूरा करने और रिलीज करने का बहुत प्रेशर था। इसी कारण हम दोनों के बीच कभी वो सामान्य बाप-बेटे वाला रिश्ता नहीं बन पाया, जैसा आमतौर पर होता है, जहां पिता स्कूल छोड़ने आते हैं या लेने जाते हैं। ऐसा नहीं है कि उन्होंने कोशिश नहीं की, लेकिन वो रिश्ता कभी बन नहीं पाया और फिर समय के साथ दूरी बढ़ती चली गई। अब जब मैं उस दौर को याद करता हूं, तो वह समय मुझे काफी ट्रॉमैटिक लगता है।’"

श्रीदेवी को कभी नहीं दिया मां का दर्जा...

बोनी कपूर और श्रीदेवी की शादी के बाद अर्जुन ने कभी श्रीदेवी को अपनी मां के तौर पर स्वीकार नहीं किया। उन्होंने उन्हें हमेशा सिर्फ "पिता की पत्नी" माना। वहीं जाह्नवी और खुशी कपूर से भी उनका कोई रिश्ता नहीं था।

श्रीदेवी के निधन पर निभाया बड़े भाई का फर्ज...

फरवरी 2018 में श्रीदेवी के निधन के बाद अर्जुन ने परिवार को एकजुट किया। उन्होंने जाह्नवी और खुशी को न सिर्फ सपोर्ट किया बल्कि एक बड़े भाई की तरह जिम्मेदारी निभाई। अर्जुन ने कहा-
"जब मां की इच्छा थी कि मैं परिवार के साथ खड़ा रहूं, तो मैंने वही किया। अब मेरे पास दो और बहनें हैं।"

अर्पिता खान से पहला प्यार...

अर्जुन कपूर का पहला सीरियस रिलेशन सलमान खान की बहन अर्पिता खान के साथ था। उन्होंने खुद इस बात को कबूला था कि 18 साल की उम्र में वह अर्पिता को डेट कर रहे थे और यह रिश्ता 'मैंने प्यार क्यों किया' की शूटिंग के दौरान शुरू हुआ था। हालांकि यह रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चला।

फिल्मी करियर की शुरुआत...

अर्जुन कपूर ने अपने करियर की शुरुआत 2003 में निखिल आडवाणी की फिल्म 'कल हो ना हो' में असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में की। इसके बाद 'सलाम-ए-इश्क', 'नो एंट्री' और 'वांटेड' जैसी फिल्मों में भी उन्होंने बैकग्राउंड में काम किया।

सलमान खान की सलाह पर घटाया 50 किलो वजन...

सलमान खान की सलाह पर अर्जुन ने लगभग 50 किलो वजन घटाया और फिर साल 2012 में 'इशकजादे' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की। हालांकि परिणीति चोपड़ा की कास्टिंग से वह शुरुआत में खुश नहीं थे।

मलाइका का अर्जुन के साथ 8 साल रिलेशनशिप में रहे

मलाइका अरोड़ा ने 1998 में अरबाज खान से शादी की थी। अरबाज खान के साथ तलाक के बाद मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर रिलेशनशिप में आए थे। 2019 में एक इंस्टा पोस्ट के जरिए दोनों ने अपना रिश्ता ऑफिशियली कन्फर्म किया था। दोनों ने आठ साल तक डेट किया और कई प्रशंसकों का मानना ​​था कि वे एक दिन शादी के बंधन में बंध जाएंगे। हालांकि, 2024 में रिलेशनशिप के करीब 8 साल बाद दोनों ने ब्रेकअप कर लिया। लेकिन अर्जुन ने पिछले साल यह कंफर्म किया था कि वह अब सिंगल हैं।

करियर में उतार-चढ़ाव कई फिल्में रहीं फ्लॉप...

अर्जुन कपूर की मशहूर फिल्मों में इशकजादे, 2 स्टेट्स, की एंड का, गुंडे शामिल है। लेकिन कई फिल्में जैसे - हाफ गर्लफ्रेंड (2017), मुबारकां (2017 - एवरेज), इंडियाज मोस्ट वॉन्टेड (2019), पानीपत (2019), संदीप और पिंकी फरार (2021), एक विलेन रिटर्न्स (2022) कई फिल्में और 2025 में आई मेरे हसबैंड की वीवी फिल्म फ्लॉप रहीं। लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और 2025 में आई अजय देवगन स्टारर फिल्म ‘सिंघम अगेन’ से अर्जुन कपूर ने विलेन का किरदार निभाकर कमबैक किया।

संबंधित सामग्री

जबलपुर क्रूज हादसा: CM डॉ यादव ने पीड़ितों से की मुलाकात, बच्चों को लगाया गले

मध्य प्रदेश

जबलपुर क्रूज हादसा: CM डॉ यादव ने पीड़ितों से की मुलाकात, बच्चों को लगाया गले

मध्यप्रदेश के CM डॉ. मोहन यादव ने बरगी क्रूज हादसे के पीड़ितों से मुलाकात की, दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और SOP तैयार करने का आश्वासन दिया।

चंडीगढ़ में 10वें राष्ट्रीय स्वास्थ्य शिखर सम्मेलन का हुआ आगाज़; केंद्रीय मंत्री नड्डा, हरियाणा CM ने किया उद्घाटन

हरियाणा

चंडीगढ़ में 10वें राष्ट्रीय स्वास्थ्य शिखर सम्मेलन का हुआ आगाज़; केंद्रीय मंत्री नड्डा, हरियाणा CM ने किया उद्घाटन

चंडीगढ़ में दो दिवसीय 10वें राष्ट्रीय स्वास्थ्य शिखर सम्मेलन शुरू हुआ, विभिन्न नवाचारों और स्वास्थ्य रणनीतियों पर चर्चा के लिए विशेषज्ञ एकत्रित हुए।


ड्रग तस्कर यासीन मछली को सुप्रीम कोर्ट से मिली ज़मानत

मध्य प्रदेश

ड्रग तस्कर यासीन मछली को सुप्रीम कोर्ट से मिली ज़मानत

भोपाल के ड्रग तस्कर यासीन मछली को सुप्रीम कोर्ट से ज़मानत मिली, विधानसभा में फर्जी प्रवेश पास के मामले में।

राजस्थान ने युवाओं के लिए विदेशी भाषा कार्यक्रम की शुरुआत, CM भजनलाल ने किया MOU साइन

राजस्थान

राजस्थान ने युवाओं के लिए विदेशी भाषा कार्यक्रम की शुरुआत, CM भजनलाल ने किया MOU साइन

राजस्थान सरकार ने जयपुर में विदेशी भाषाओं के प्रशिक्षण के लिए एक बड़े कार्यक्रम का आयोजन किया, जिससे युवाओं को ग्लोबल अवसर मिलेंगे।

MP सरकार ने साइबर ठगी रोकने के लिए किया कमेटी का गठन, ठगों पर शिकंजा

मध्य प्रदेश

MP सरकार ने साइबर ठगी रोकने के लिए किया कमेटी का गठन, ठगों पर शिकंजा

मध्य प्रदेश में बढ़ती साइबर ठगी को रोकने के लिए सरकार ने एक विशेष कमेटी की स्थापना की, जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारी शामिल हैं।